अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*इंदौर में फिर बनी नागरिक समिति* 

Share

*शहर और जनता के सवालों को लेकर जन आंदोलन खड़ा करने की कोशिश होगी,अगली बैठक 26 जुलाई को* 

इंदौर ।शहर के विभिन्न जन संगठनों से जुड़े राजनीतिक सामाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक में फिर से इंदौर में नागरिक समिति को पुनर्जीवित करने का निर्णय लिया गया ।बैठक में शहर के बेजुबान लोगों की समस्याओं और परेशानियों पर विस्तार से चर्चा हुई।

 बैठक में उपस्थित साथियों का कहना था कि  भाजपा की सरकार द्वारा गरीबों, मजदूरों, मेहनतकश, ठेला फुटपाथ  दकानदारों और आम नागरिकों पर लगातार जहां नगर निगम टैक्स का भार बढ़ा रही है, वहीं स्मार्ट मीटर के नाम पर विद्युत मंडल  बोझ लादने पर आमादा है । बस्तियों को उजाड़ा जा रहा है और रोजगार से लगे लोगों का रोजगार भी छीना जा रहा है । इन सब समस्याओं के बावजूद जनता की आवाज उठाने के लिए कोई तैयार नहीं है ।

 इन्हीं सब बातों को सारगर्भित तरीके से उठाने और शहर में जन आंदोलन खड़ा करने के उद्देश्य से नागरिक समिति को पुनर्गजीवित करने और इस समिति से शहर के तमाम राजनीतिक, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध जनों को जोड़ने का फैसला किया गया। 

फिलहाल एक संचालन समिति भी बनाई गई इसके संयोजक रामस्वरूप मंत्री को बनाया गया । आज की बैठक में रुद्रपाल यादव, राहुल निहोरे, प्रमोद नामदेव ,विजय दलाल, विवेक मेहता, जानकी लाल पटेरिया, अख्तर जावेद,हरिप्रसाद मरमट, पीयूष लाकड़ा, राजीक खान, अकबर शेख हित कई राजनीतिक सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे। 

समिति की अगली बैठक 26 जुलाई को शाम 4:00 बजे फिर होगी इसके बाद विभिन्न बस्तियों में समिति जन संवाद कार्यक्रम आयोजित करेगी जिसमें सीधे जनता से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना जएगा।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें