अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

ग्राम पंचायत पडुआ में श्रमदान से की गई साफ सफाई 

Share

*जल गंगा संवर्धन अभियान * अंतर्गत ग्राम पंचायत पडुआ में  श्रमदान से  की गई साफ सफाई तथा विश्व  पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया गया  वृक्षारोपण


*जल गंगा संवर्धन अभियान * के  अंतर्गत ग्राम पंचायत पडुआ जनपद पंचायत कटनी में धर्मसागर तालाब का  निरीक्षण किया गया  तथा ग्रामीणों श्रमिकों से  चर्चा की गई तथा पडुआ मंदिर प्रांगण में  श्री शिशिर गेमावत मुख्य् कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा श्रमिको के साथ साफ सफाई की  गई और मंदिर प्रांगण में ही विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण  किया गया । इसके पश्चात ग्रामीणों के  साथ  बैठक का  आयोजन किया गया । बैठक में श्री गेमावत द्वारा साफ-सफाई तथा ग्राम में व्यापक पैमाने पर  वृक्षारोपण किये जाने की  चर्चा की  गई । ग्राम पंचायत पडुआ में  जल  संवर्धन में अच्छा कार्य करने में  ग्राम के श्री प्रमोद पटैल को  सराहनीय योगदान के लिये प्रशस्ती पत्र प्रदान किया गया । इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कटनी श्री प्रदीप सिंह सहायक यंत्री श्री एस.के.खर्द ग्राम पंचायत के सरपंच एव अन्य अधिकारी /कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें