अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*लद्दाख में दमन बंद कर लोगों की जायाज मांगों को स्वीकार किया जाए*

Share

जन आंदोलनों का राष्ट्रीय समन्वय, हम भारत के लोग व सोशलिस्ट पार्टी (इण्डिया) के एक 16 सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल ने 10 से 14 सितम्बर, लद्दाख का दौरा किया जिसके पश्चात एक रिपोर्ट जारी की जा रही है। हम लद्दाख में लेह एपेक्स बाॅडी व कारगिल डेमोक्रेटिक एलायंस द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जा रहे जन आंदोलन का समर्थन करते हैं और सरकार द्वारा आंदोलन के दमन की कार्यवाही, जिसके तहत उसने सोनम वांगचुक समेत 45 लोगों को निरुद्ध किया है और 87 लोगों को गोलीचालन में घायल किया है की कठोर निंदा करते हैं।
हम मांग करते हैं कि बिना किसी वार्ता या शर्त के लद्दाख के लोगों की जायत निम्नलिखित मांगों को तुरंत माना जाए।

1.लद्दाख को भारतीय संविधान की छठी अनुसूची में शामिल किया जाए क्योंकि लद्दाख मूलतः आदिवासी इलाका है।
2.लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाए क्योंकि बिना विधान सभा के लोकतंत्र का कोई मतलब नहीं है।
3.लद्दाख का अपना लोक सेवा आयोग गठन किया जाए क्योंकि पिछले छह साल में लद्दाख में राजपत्रित पद पर कोई नियुक्ति न होना चिंता की बात है।
4.लेह व कारगिल दो संसदीय क्षेत्र बनाए जाएं। यह देखते हुए कि लद्दाख से राज्य सभा में कोई नहीं जाता, लोक सभा का सिर्फ एक क्षेत्र अपर्याप्त है खासकर इलाके के भौगोलिक क्षेत्रफल को देखते हुए।

परंतु इससे पहलेः
5.सोनम वांगचुक व गिरफ्तार 45 लोगों को तुरंत रिहा किया जाए और उनके ऊपर जो मुकदमे लगे हैं उन्हें वापस लिया जाए।
6.24 सितम्बर, 2025 को लेह में जो गोली चलाई गई जिसमें 4 जानें गईं, 87 लोग घायल हुए, उसमें भी 15 गम्भीर रूप से, उसकी एक उच्च स्तरीय न्यायिक जांच हो और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही हो। आखिर गोली सिर में और सीने में कैसे लगी?

लद्दाख के लोगों को न्याय मिलने तक हम उनके आंदोलन का सक्रिय समर्थन करते रहेंगे। लद्दाख के लोग अपने संविधानिक अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण व लोकतांत्रिक रूप से दो साल से संघर्ष करते आ रहे हैं। 24 सितम्बर की हिंसा के लिए काॅरपोरेट अबाव में काम करने वाली संवेदनहीन सरकार जिम्मेदार है जो लोगों के सब्र की अनावश्यक परीक्षा ले रही है।

अरुंधती धुरू, 9919664444, 9415022772, सौम्या दत्ता, 9213763756, जन आंदोलनों का राष्ट्रीय समन्वय
संदीप पांडेय, सोशलिस्ट पार्टी (इण्डिया), socialistpartyindia@gmail.com
गुंजन सिंह, 9676435894, मणिमाला, स्वतंत्र लेखिका/शोधकर्ता

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें