अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*मध्य प्रदेश में बरसे बादल, टूटा रिकॉर्ड! उमरिया-कटनी समेत 18 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट*

Share

 मध्य प्रदेश में एक बार फिर दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय हो गया है. इस दौरान बुधवार को कई जिलों में माध्यम से तेज बारिश का दौर देखा गया. बैतूल, बालाघाट, छिंदवाड़ा, सागर और पचमढ़ी में झमाझम बारिश हुई. प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी दिन भर आसमान में काले बादल छाए रहे. वहीं शाम होते ही तेज बारिश की झड़ी लग गई. इसके अतिरिक्त करीब 18 जिलों में बारिश का दौर देख बारिश का दौर देखा गया.

पिछले 24 घंटे के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में सबसे ज्यादा 122.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई. वहीं बड़वारा (कटनी) में 118 मिमी, करकेली (उमरिया) में 110.9 मिमी, डिंडोरी में 86.2 मिमी और बिलहारी (कटनी) में 80 मिमी बारिश हुई. बता दें, प्रदेश में अब तक औसत से 27% अधिक बारिश हो चुकी है. इसमें पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से करीब 34% तो वहीं पश्चिम मध्य प्रदेश में औसत से 21% ज्यादा बारिश दर्ज की गई है.

मौसम वैज्ञानिक दिव्या सुरेंद्रन के अनुसार, बुधवार से बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर सिस्टम सक्रिय हो गया है. इसके साथ ही प्रदेश में एक साइक्लोनिक सरकुलेशन सिस्टम भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर बना हुआ है. इसके अतिरिक्त एक और साइक्लोनिक सर्कुलेशन बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में बना हुआ है. अगले 48 घंटे के दौरान प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में नए सिस्टम का असर भारी बारिश के रूप में देखने को मिल सकता है.

कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए प्रदेश के नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले में वज्रपात के साथ अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. साथ ही रायसेन, सीहोर, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, सिंगरौली, सीधी, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, सिवनी और बालाघाट में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है. वहीं भोपाल, विदिशा, राजगढ़, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर जैसे जिलों में हल्की बारिश हो सकती है.

जानें अधिकतम/न्यूनतम तापमान
प्रदेश के अधिकतम तापमान वाले जिलों की बात करें तो श्योपुर में 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. इसके अलावा ग्वालियर में 34 डिग्री, खजुराहो (छतरपुर) में 32.4 डिग्री, दतिया में 31.8 डिग्री और टीकमगढ़ में 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान पचमढ़ी (नर्मदापुरम) में 19.4 डिग्री दर्ज किया गया. खंडवा में 20.4 डिग्री, खरगोन में 21 डिग्री, राजगढ़ में 21.2 डिग्री और नरसिंहपुर में 21.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ.

कैसा रहा बड़े शहरों का पारा
प्रदेश के पांच बड़े शहरों के अधिकतम तापमान की बात करें, तो ग्वालियर का अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा दर्ज किया गया. यहां पारा 34 डिग्री दर्ज हुआ. इसके अलावा उज्जैन का 30.7 डिग्री, इंदौर का 30 डिग्री, जबलपुर का 29.2 डिग्री, भोपाल का 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें