अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

लाइन में लगकर सीएम धामी ने किया मतदान, ..फिर नाश्ता किया

Share

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अपना वोट खटीमा के नगला तराई गांव स्थित मतदान केंद्र से डाला। उन्होंने मां बिशना देवी और पत्नी गीता धामी सहित आम जनता के साथ लाइन में खड़े होर अपना वोट दिया। सीएम ने लोगों से मुलाकात कर पहले मतदान, फिर जलपान का संदेश भी दिया।

Lok Sabha Election 2024 Uttarakhand: CM Pushkar Singh Dhami voted by standing in line

उन्होंने स्वयं मतदान के बाद मां और पत्नी के साथ दही जलेबी का नाश्ता किया। मुख्यमंत्री सुबह करीब साढ़े आठ बजे नगला तराई स्थित राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए मतदान केंद्र पर पहुंचे। इससे पूर्व उन्होंने बीसबीघा मार्ग स्थित शारदा नहर के किनारे पूर्णागिरी मंदिर में पूजा अर्चना की। सीएम ने मतदान केंद्र में आम मतदाता की भांति लाइन में लगकर वोट डाला।

Lok Sabha Election 2024 Uttarakhand: CM Pushkar Singh Dhami voted by standing in line

वोट डालने के बाद मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए बड़ी संख्या में मतदान करें।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें