अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

ममता बनर्जी के बिगड़े बोल:बंगाल की CM बोलीं- मोदी इस देश के सबसे बड़े दंगाबाज; गुंडे बंगाल पर शासन नहीं कर सकते

Share

कोलकाता

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को हुगली में रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित बयान दिया। उन्होंने मोदी को देश का सबसे बड़ा दंगाबाज कह दिया। ममता ने कहा कि जैसा अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ हुआ, मोदी के साथ उससे भी बुरा होगा। हिंसा से कुछ हासिल नहीं हो सकता।

ममता ने कहा कि बंगाल पर बंगाल का शासन होगा। गुजरात का बंगाल पर शासन नहीं होगा। मोदी बंगाल पर राज नहीं करेंगे। गुंडे बंगाल पर शासन नहीं करेंगे। ममता ने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी की पत्नी से CBI की पूछताछ पर कहा कि यह बंगाल की महिलाओं का अपमान है।

‘मोदी के साथ शाह भी नफरत फैला रहे’
ममता ने कहा कि हर बार भाजपा तृणमूल कांग्रेस को टोलाबाज कहकर बुलाती है, लेकिन मैं कहती हूं कि भाजपा दंगाबाज और धंधाबाज है। उन्‍होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में मैं गोलकीपर रहूंगी और भाजपा एक भी गोल नहीं कर पाएगी। ममता ने गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी के साथ शाह भी देश में झूठ और नफरत फैला रहे हैं।

बंगाल में TMC, भाजपा में सीधी टक्कर
तृणमूल कांग्रेस लगातार दो बार से बंगाल की सत्ता पर काबिज है। 2011 में तृणमूल ने 184 सीटें जीती थीं, जबकि 2016 में उसके खाते में 211 सीटें आईं। इस बार तृणमूल की बड़ी लड़ाई भाजपा से है। 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में मिली सफलता के बाद भाजपा विधानसभा चुनाव में भी उसी प्रदर्शन को दोहराने की उम्मीद कर रही है।

क्रिकेटर मनोज त‍िवारी TMC में शामिल हुए
चुनावी उठापटक के बीच भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी बुधवार को TMC में शामिल हो गए। मनोज के राजनीतिक पारी शुरू करने के काफी समय से कयास लगाए जा रहे थे। माना जा रहा है कि मनोज को विधानसभा चुनाव में हावड़ा सीट से टिकट दिया जा सकता है। 35 साल के मनोज तिवारी का जन्म हावड़ा में ही हुआ था। 2008 में उन्होंने टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था।

फ्री वैक्सीन को लेकर PM को चिट्‌ठी लिखी
इस बीच ममता ने प्रधानमंत्री मोदी को चिट्‌ठी लिखकर राज्य के सभी लोगों के लिए कोरोना वैक्सीन मुफ्त करने की मांग की। उन्होंने लिखा कि राज्य में चुनाव और कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए चुनाव से पहले सभी का टीकाकरण कर दिया जाना चाहिए। हमारी सरकार चाहती है कि सभी लोगों को फ्री कोरोना वैक्सीन मुफ्त में दी जाए।

ममता ने कहा कि राज्य सरकार मुफ्त में टीकाकरण को लेकर बड़ी मात्रा में जनता के लिए वैक्सीन खरीदना चाहती है। इस संबंध में केंद्र से स्वतंत्र रूप से खरीद में मदद करने के लिए अनुरोध भी किया है। उन्होंने वैक्सीन की खरीद के लिए केंद्र से जानकारी भी मांगी है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें