अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

सबसे कम उम्र में हिमालय की केदारकंठ चोटी फतह करने का रिकार्ड बनाया सी.एम.एस. छात्र ने 

Share

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) के कैम्ब्रिज सेक्शन के कक्षा-5 के छात्र अधोक्षज शुक्ला ने सबसे कम उम्र में हिमालय की केदारकंठ चोटी फतह करने का रिकार्ड बनाकर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। हिमालय की केदारकंठ चोटी उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित है, जिसकी ऊँचाई 12,500 फिट है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. के इस प्रतिभाशाली छात्र के साहस व दृढ़संकल्प की प्रशंसा करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि केदारकांठ की चोटी पर चढ़ना आसान नहीं है क्योंकि पूरा रास्ता बेहद खड़ी चढ़ाई का है और पर्वत शिखर के करीब चढ़ाई अत्यन्त मुश्किल है। ऐसे में, सी.एम.एस. के इस प्रतिभाशाली छात्र ने अपने साहस, शारीरिक क्षमता तथा आत्मविश्वास का अभूतपूर्व प्रदर्शन कर यह उपलब्धि अपने नाम की। श्री शर्मा ने बताया कि पर्यावरण के प्रति सी.एम.एस. के इस छात्र की जागरूकता और पहाड़ों को कूड़े व प्रदूषण से बचाने के उसके जुनून व दृढ़ संकल्प को देखते हुए उसे पर्वतारोहण के इस अभियान में ग्रुप इन्वायर्नमेन्ट लीडर बनाया गया था। पर्वतारोहण का यह अभियान हॉस्टल एसोसिएशन के अन्तर्राष्ट्रीय संघ ‘वाई.एच.ए.आई.’ के तत्वावधान में आयोजित किया गया।

श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को उनकी रूचि के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु प्रोत्साहित करता है। यही कारण है कि शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में सी.एम.एस. के छात्र राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर लखनऊ का गौरव बढ़ा रहे हैं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें