5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई आदित्य धर की ‘धुरंधर’ कमाई के मामले में बेतहाशा नोट छाप रही है. पार्ट 2 की रिलीज से पहले ही इस स्पाई थ्रिलर ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. इसने पुराने रिकॉर्ड तोड़कर भारत में अब तक की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म के तौर पर अपना नाम दर्ज करा लिया है. फिल्म को रिलीज हुए 36 दिन हो गए हैं और 1200 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है.











