अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

आओ अमर शहीदों के नाम एक दीया जलाएं!

Share

डॉ श्रीगोपाल नारसन

आओ एक दीया जलाएं
उन अमर शहीदों के नाम
जो देश पर बलिदान हुए
उन वीरांगनाओं के नाम
जिन्होंने अपार कष्ट सहे
उन गरीबो,वंचितों के नाम
जो तमस में जी रहे है
रोशनी की बांट जोह रहे है
उन बेरोजगारों के नाम
जिनकी जवानी स्वाहा हो रही है
नोकरी फिर भी नही मिल रही है
उन असहाय बुजुर्गों के नाम
जो औलाद के नाम पर ठगे गए
उनके प्रवासी होने से छले गए
एक दीया महंगाई के विरुद्ध हो
एक दीया झूठे वायदों का प्रतिवाद हो
एक दीया भ्र्ष्टाचार के खिलाफ हो
एक दीया अपराधियों के खात्मे का हो
इन सबके साथ एक दीया ऐसा जलाएं
जो अहंकार को मिटा सकें
हमारे विकारों को घटा सके
हमारे अंदर राष्ट्रभक्ति जगा सके
अध्यात्म की लौ को जला सके
तभी अंधकार से मुक्ति मिल पाएगी
परमात्म ज्ञान की ज्योति जगमगायेंगी।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें