कांगड़ा,हिमाचल प्रदेशराजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गाहलियां में धार पंचायत के नौसेना से सेवानिवृत्त कमांडर कुलदीप सिंह बतौर मुख्य अतिथि ने शिरकत कर 10वीं(प्रिया ),11वीं(कृतिका)और 12वीं ( अभिषेक) कक्षाओं में प्रथम स्थान पर आए विद्यार्थियों को तीन-तीन हजार रुपये प्रोत्साहित राशि देकर पुरस्कृत किया। कमांडर कुलदीप सिंह 2001 से यह पुरस्कार राशि दे रहे हैं। मुख्य अतिथि ने कहा कि विद्यार्थियों को समाज में अच्छा नागरिक बनने के लिए अनुशासन व शिक्षा जरूरी है। यदि पूरी मेहनत व लग्न से काम किया जाए तो सफलता कदम चूमती है। इस मौके पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य अजय कुमार चौहान ने मुख्य अतिथि का धन्यवाद किया जो हर वर्ष बच्चों को सम्मानित करते है तथा आगे बढ़ने के लिए उत्साहित करते हैं। इस मौके पर स्कूल मीडिया प्रभारी व हिंदी अध्यापक राजीव डोगरा, नवनीत वालिया , विकास चौधरी,पंकज धलोरिया अध्यापक भी शामिल हुए।
You may also like
बच्चों को दी सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी
Share कांगड़ा,हिमाचल प्रदेश राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गाहलियां के बच्चों ने सड़क सुरक्षा पर जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को यातायात के नियमों का सख्ती से पालन करने हेतु प्रेरित किया। इस मौके पर...
1 min read
राजस्थान जल जीवन मिशन में करोड़ों का घोटाला : 9 अधिकारियों ने लूट लिया राजस्थान
Share जल जीवन मिशन घोटाले में एसीबी की एसआईटी ने जयपुर, बाड़मेर, उदयपुर, करौली, दिल्ली समेत कई जगहों पर दबिश देकर 9 आरोपी अधिकारियों को गिरफ्तार किया, 960 करोड़ के फर्जी टेंडर का खुलासा हुआ. जांच में सामने आया कि केस...
3 min read
राज्यों के टैक्स बंटवारे में बड़ा बदलाव:कर्नाटक- केरल की मौज, एमपी, बंगाल को झटका
Share केंद्र से राज्यों को मिलने वाले टैक्स हिस्से के बंटवारे में बड़ा बदलाव करते हुए 16वें वित्त आयोग ने नया फॉर्मूला पेश किया है. इस फॉर्मूले में आर्थिक मजबूती और योगदान को ज्यादा महत्व दिया गया है, जिससे कुछ राज्यों...
3 min read




