अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

‘कटरा में मेडिकल कॉलेज बंद करने के पीछे सांप्रदायिक एजेंडा’ – सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया)

Share

सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) जम्मू-कश्मीर के कटरा में मेडिकल कॉलेज को बंद किए जाने के सरकार के फैसले की कड़े शब्दों में निंदा करती है। यह मेडिकल कॉलेज श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा संचालित किया जा रहा था। पार्टी का मत है कि यह फैसला नीतिगत नहीं, बल्कि सांप्रदायिक और विभाजनकारी सोच से प्रेरित है, जिसके दूरगामी परिणाम होंगे।

पार्टी सवाल करती है कि जिस आधार पर इस मेडिकल कॉलेज को बंद किया गया, उसी कसौटी पर देश के कितने मेडिकल कॉलेज टिक पाएँगे? यदि यही मानदंड ईमानदारी से लागू किए जाएँ, तो देश के अनेक मेडिकल कॉलेजों पर ताले लग जाएँगे। सरकार जवाब दे कि यह आधार केवल कटरा के मेडिकल कॉलेज पर ही लागू करने के पीछे सरकार की क्या मंशा है?

सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) का कहना है कि जिस ट्रस्ट के पास पर्याप्त संसाधन, भूमि, वित्तीय क्षमता और प्रबंधन अनुभव है, उसके द्वारा संचालित मेडिकल कॉलेज को बंद करना न सिर्फ़ तर्कहीन है, बल्कि दुर्भावनापूर्ण भी है। यह निर्णय स्थानीय युवाओं के शिक्षा और रोजगार के अधिकार पर सीधा हमला है और पहले से जर्जर स्वास्थ्य ढाँचे वाले कश्मीर क्षेत्र में आम लोगों के लिए इलाज के अवसरों को और सीमित करेगा।

पार्टी चेतावनी देती है कि इस फैसले के गंभीर सामाजिक और राजनीतिक परिणाम होंगे। इस फ़ैसले से कश्मीर की अवाम को हमने और पराया कर दिया है। इससे अविश्वास की खाई और गहरी होगी तथा अलगाव की भावना को बल मिलेगा। जब देश में स्वास्थ्य सेवाएँ डॉक्टरों की कमी से जूझ रही हैं ऐसे में यह सोचना भी मुश्किल है कि मेडिकल कॉलेज बंद करने के फैसले का भी का स्वागत हो सकता है। पर जम्मू में ऐसा किया गया जो इस बात का स्पष्ट संकेत है कि इसके पीछे वह सोच और एजेंडा काम कर रहा है, जो क्षेत्रीय और सांप्रदायिक ध्रुवीकरण को खुली छूट देता है।

सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) मानती है कि शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी क्षेत्रों के साथ इस तरह का भेदभाव राष्ट्रीय एकता के लिए खतरनाक है। पार्टी सरकार से मांग करती है कि कटरा मेडिकल कॉलेज को तत्काल बहाल किया जाए, इस फैसले की स्वतंत्र और पारदर्शी समीक्षा कराई जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि शिक्षा एवं स्वास्थ्य नीतियाँ किसी भी रूप में सांप्रदायिक राजनीति की बलि न चढ़ें।

बसंत हेतमसरिया 

राष्ट्रीय प्रवक्ता 

सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया)

मो. 9934443337

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें