अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

पश्चिम एशिया में संघर्ष पांचवें दिन भी जारी; नेपाल में आज संसदीय चुनाव के लिए मतदान,चीन विशेष मध्यस्थता दूत भेजेगा, खाड़ी देशों की पहली आपात बैठक से UAE भी जुड़ा

Share

PAK-अफगान सीमा पर बढ़ती हिंसा पर UN चिंतित, US की यूनिवर्सिटी में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण,तेलंगाना के सीएम ने अमित शाह से की मुलाकात; मणिपुर सरकार में बांटे गए मंत्रियों को विभाग

आज: नेपाल में आम चुनाव; टी20 विश्वकप में भारत-इंग्लैड के बीच दूसरा सेमीफाइनल

आज 5 मार्च 2026 को कृष्ण पक्ष की द्वितीय है। आज नेपाल में आम चुनाव के लिए मतदान होगा। वहीं, टी20 में दूसरे सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला होगा।

नामांकन की अंतिम दिन

राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव हो रहे है। इस चुनाव के नामांकन की अंतिम दिन गुरुवार को है। वहीं,6 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 9 मार्च तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। इसके साथ ही 16 मार्च को सुबह 9 बजे से 4 बजे तक मतदान होगा और 16 मार्च को ही वोटों की गिनती होगी।  महाराष्ट्र में सात, तमिलनाडु में छह, बिहार और पश्चिम बंगाल में पांच-पांच, ओडिशा में चार, असम में तीन, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और हरियाणा में दो-दो और हिमाचल प्रदेश में एक सीट के लिए मतदान होगा।

नेपाल में आम चुनाव 

नेपाल में गुरुवार को आम चुनाव होने वाले हैं।  होने वाले संसदीय चुनावों के लिए भारत से लगी सीमा 72 घंटे के लिए सील कर दी गई है। यह चुनाव सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल

टी-20 विश्वकप में गुरुवार को दूसरा सेमीफाइनल है। इसमें भारत और इंग्लैड आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम जीत के साथ फाइनल में प्रवेश करने के इरादे से उतरेगी। बता दें कि, रविवार को खेले गए मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। भारतीय टीम छठी बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची है। वहीं, लगातार तीसरी बार टीम इंडिया ने अंतिम चार में जगह है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

 ब्रिक्स देशों के वित्त मंत्रियों की बैठक स्थगित

जयपुर में गुरुवार को ब्रिक्स देशों के वित्त मंत्रियों की बैठक होने वाली थी। अब यह बैठक पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और अतर्राष्ट्रीय यात्रा मार्गों पर पड़ रहे असर की वजह से स्थगित कर दिया गया है।

अमित शाह का ओडिशा दौरा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार से दो दिन के ओडिशा दौरे पर रहेंगे।  की यात्रा पर इस दौरान वह सीआईएसएफ के एक कार्यक्रम सहित कई सरकारी आयोजनों में भाग लेंगे। अधिकारियों ने बताया कि शाह पांच मार्च की शाम को भुवनेश्वर पहुंचेंगे और अगले दिन कटक के मुंडाली में सीआईएसएफ के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

ग्रेनो वेस्ट आएंगे मुख्यमंत्री योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट में  आ सकते है। यहां सेक्टर-3 में निजी अस्पताल के उद्घाटन का कार्यक्रम। इस मौके पर पूर्व क्रिकेटर कपिल देव भी इस मौके पर शहर में मौजूद रहेंगे। 21 फरवरी को भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जेवर में एक सेमी कंडक्टर यूनिट के शिलान्यास कार्यक्रम में जनपद आए थे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

हिमाचल में कांग्रेस विधायक दल की बैठक

हिमाचल प्रदेश में होने जा रहे राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस गुरुवार को विधायक दल के साथ बैठक कर सकती है। बैठक में मुख्यमंत्री सुक्खू की अध्यक्षता में चुनाव रणनीति पर चर्चा की जाएगी। विधायक दल की बैठक का उद्देश्य सभी विधायकों को एक मंच पर लाकर चुनाव प्रक्रिया और मतदान को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश देना है।

शिमला मेयर का कार्यकाल बढ़ाने के मामले पर सुनवाई

हिमाचल प्रदेश में शिमला नगर निगम के महापौर का कार्यकाल बढ़ाने वाले मामले में आज हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।

भागीरथपुरा कांड पर सुनवाई

इंदौर के भागीरथपुरा के दूषित पेयजल से हुई मौतों के मामले में गुरुवार को हाईकोर्ट में सुनवाई होंगी। इसमें हाईकोर्ट द्वारा गठित जांच आयोग भी प्रारंभिक रिपोर्ट रख सकता है। कोर्ट ने सेवानिवृत न्यायमूर्ति सुशील कुमार गुप्ता को जांच सौंपी है। आयोग ने 2 मार्च तक भागीरथपुरा कांड को लेकर साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए कहा था। कुछ साक्ष्य आयोग के पास आए है। कुछ परिजनों ने मृतकों के अस्पताल की पर्ची, इलाज की जानकारी व अन्य सबूत आयोग के समक्ष पेश किए है।

अमेरिका में 2026 के मध्याविधि चुनाव की आधिकारिक शुरुआत

अमेरिका में 2026 के मध्याविधि चुनाव की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। मंगलवार को टेक्सास, नॉर्थ कैरोलिना और अर्कांसस में प्राइमरी चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। इन चुनावों के जरिए डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवार तय कर रही हैं, जो नवंबर में होने वाले आम चुनाव में उतरेंगे।

  • टेक्सास में सीनेट की लड़ाई सबसे ज्यादा चर्चित

सबसे ज्यादा नजरें टेक्सास पर टिकी हैं। यहां रिपब्लिकन पार्टी के अंदर ही कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। सीनेट सीट के लिए मौजूदा सीनेटर जॉन कॉर्निन को राज्य के अटॉर्नी जनरल केन पैक्सटन चुनौती दे रहे हैं। अगर किसी को 50% वोट नहीं मिलते, तो मामला रनऑफ तक जा सकता है। केन पैक्सटन का राजनीतिक करियर विवादों से भरा रहा है। उन पर पहले भ्रष्टाचार के आरोप लगे, महाभियोग चला, लेकिन वे बच निकले। इसके बावजूद वे कंजरवेटिव वोटरों में काफी लोकप्रिय हैं।

  • नॉर्थ कैरोलिना में रिकॉर्ड खर्च की संभावना

नॉर्थ कैरोलिना में भी सीनेट की सीट खाली है क्योंकि रिपब्लिकन सीनेटर थॉम टिलिस ने दोबारा चुनाव न लड़ने का फैसला किया। यहां डेमोक्रेटिक नेता और पूर्व गवर्नर रॉय कूपर, रिपब्लिकन नेता माइकल व्हाटली के बीच मुकाबला है।

  • अर्कांसस में मुकाबला अपेक्षाकृत शांत

अर्कांसस में ज्यादातर रिपब्लिकन नेता मजबूत स्थिति में हैं। सीनेटर टॉम कॉटन फिर से चुनाव लड़ रहे हैं और उन्हें अपनी पार्टी में ज्यादा चुनौती नहीं है। गवर्नर सारा हकाबी सैंडर्स भी दोबारा चुनाव मैदान में हैं और उनका भी पलड़ा भारी माना जा रहा है।

खाड़ी देशों में तनाव के चलते सीबीएसई ने रद्द की बोर्ड परीक्षाएं
पश्चिम एशिया में जारी तनाव को देखते हुए सीबीएसई ने खाड़ी देशों में 5 और 6 मार्च को होने वाली 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। मंगलवार को सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में मौजूदा स्थिति के कारण परीक्षाएं स्थगित करने का निर्णय लिया है। नई तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी।

फ्लोरिडा में हत्या के दोषी को जहर की सुई लगा दिया जाएगा मृत्युदंड
अमेरिका के फ्लोरिडा में ट्रैफिक पुलिस के एक अधिकारी के हत्यारे को मृत्युदंड देने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 53 वर्षीय बिली लियोन कीर्स को मंगलवार शाम स्थानीय समयानुसार छह बजे से फ्लोरिडा स्टेट जेल में जहर का इंजेक्शन दिया जाएगा। यह मामला 1991 का है। कीर्स ने जांच के दौरान एक ट्रैफिक पुलिस अधिकारी की उसी की बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी थी। 

ग्रीस में अमेरिकी नौसेना अड्डे की जासूसी करने वाला गिरफ्तार
ग्रीस में क्रेते स्थित अमेरिकी नौसेना अड्डे की जासूसी के आरोप में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गया संदिग्ध जॉर्जिया का निवासी है। वह तीन फरवरी को जर्मनी से यहां पहुंचा था और सूदा स्थित एक होटल में रह रहा था। अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध को खुफिया सूचना के आधार पर एथेंस हवाईअड्डे पर हिरासत में लिया गया। यह कार्रवाई ऐसे वक्त हुई है, जब अमेरिका और इस्राइल का ईरान के साथ युद्ध चल रहा है। 

पाकिस्तान में अमेरिकी दूतावास ने रद्द किए वीजा अप्वाइंटमेंट
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई की मौत के विरोध में पाकिस्तान में जारी हिंसक प्रदर्शनों के कारण अमेरिकी दूतावास ने 6 मार्च तक सभी वीजा अप्वाइंटमेंट रद्द कर दिए हैं। दूतावास ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि मौजूदा सुरक्षा स्थिति के कारण इस्लामाबाद दूतावास और लाहौर-कराची के वाणिज्य दूतावासों में सभी नियुक्तियां निरस्त की जाती हैं। देशव्यापी प्रदर्शनों में 19 लोगों की जान जा चुकी है। 

भारत ने ज्यादा मात्रा में रूसी कच्चा तेल खरीदने में दिलचस्पी दिखाई- नोवाक
रूस ने कहा है कि भारत ने फिर से ज्यादा मात्रा में रूसी कच्चा तेल खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है। यह बात रूस के उप प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक ने मॉस्को में कही। उन्होंने बताया कि अमेरिका और इस्राइल के ईरान पर हमलों के बाद हालात बदल गए हैं और होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने से तेल सप्लाई प्रभावित हुई है। यह समुद्री रास्ता दुनिया में तेल की सप्लाई का सबसे अहम मार्ग माना जाता है। दुनिया के करीब 20 प्रतिशत तेल की ढुलाई इसी रास्ते से होती है। अगर यहां लंबे समय तक रुकावट रहती है तो भारत, चीन और जापान जैसे देशों पर असर पड़ सकता है और तेल की कीमतें बढ़ सकती हैं। रूसी मीडिया ने यह भी कहा कि मौजूदा तनाव के कारण रूस को एशियाई देशों, खासकर भारत को दिए जा रहे भारी छूट को कम करने का मौका मिल सकता है। वहीं नोवाक ने संकेत दिया कि ऊर्जा संकट बढ़ने पर यूरोपीय संघ भी रूसी तेल और गैस पर अपनी पाबंदियां नरम कर सकता है।

मिनियापोलिस में हिंसा के लिए प्रदर्शनकारी- नोएम
अमेरिका में होमलैंड सिक्योरिटी सचिव क्रिस्टी नोएम ने सीनेट की सुनवाई में मिनियापोलिस में हुई हिंसा के लिए “हिंसक प्रदर्शनकारियों” को जिम्मेदार ठहराया। यह सुनवाई उस घटना के बाद हुई, जिसमें दो प्रदर्शनकारियों की संघीय अधिकारियों की गोली से मौत हो गई थी। ये दोनों अमेरिकी नागरिक थे। डेमोक्रेट नेताओं ने नोएम पर आरोप लगाया कि उन्होंने शुरुआत में मृतकों को हथियारबंद उपद्रवी बताया, जबकि स्थानीय अधिकारियों और वीडियो में अलग तस्वीर सामने आई। सुनवाई के दौरान नोएम ने कहा कि उनके अधिकारी कठिन हालात में काम कर रहे हैं और उनके खिलाफ गलत प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आईसीई अधिकारियों को गंभीर खतरे का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले को लेकर विपक्षी नेताओं ने उनसे माफी मांगने को कहा। वहीं ट्रंप प्रशासन ने मिनियापोलिस में चल रहे अभियान को कुछ हद तक कम किया है, लेकिन अवैध प्रवासियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात दोहराई है।

इस्राइल और लेबनान के बीच हालात फिर से बेहद तनावपूर्ण
इस्राइल ने दक्षिणी लेबनान में अपने सैनिक भेजे और वहां के 80 से ज्यादा गांवों के लोगों को तुरंत इलाका खाली करने की चेतावनी दी। इसके जवाब में ईरान समर्थित संगठन हिजबुल्ला ने कहा है कि वह इस्राइल के साथ खुली जंग के लिए तैयार है। यह तनाव तब बढ़ा जब हिजबुल्ला ने उत्तरी इस्राइल की ओर रॉकेट और ड्रोन दागे। इसके बाद इस्राइल ने लेबनान में कई हवाई हमले किए। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार इन हमलों में 40 लोगों की मौत हुई, जिनमें सात बच्चे भी शामिल हैं। 246 लोग घायल हुए हैं और हजारों लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हुए हैं।

संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी ने बताया कि करीब 30,000 विस्थापित लोग अस्थायी शिविरों में रह रहे हैं, जबकि कई लोग सड़कों और गाड़ियों में रात गुजार रहे हैं। इस्राइली सेना ने कहा कि उसने सीमा के पास रणनीतिक जगहों पर अतिरिक्त सैनिक तैनात किए हैं ताकि सुरक्षा मजबूत की जा सके। वहीं लेबनानी सेना ने कुछ सीमावर्ती ठिकानों से अपने जवानों को हटा लिया है। दक्षिणी लेबनान में तैनात संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल ने भी सीमा पार सैनिक गतिविधियां देखी हैं। इस बीच, लेबनान में रह रहे हजारों सीरियाई नागरिक हमलों से बचने के लिए वापस सीरिया लौट रहे हैं। कुल मिलाकर, क्षेत्र में हालात बेहद गंभीर और अस्थिर बने हुए हैं।

फ्लोरिडा में पुलिस अधिकारी की हत्या करने वाले को फांसी
अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में एक व्यक्ति को मंगलवार शाम फांसी दे दी गई। 53 साल के बिली लियोन कियरस को 1991 में एक पुलिस अधिकारी की हत्या का दोषी पाया गया था। यह इस साल फ्लोरिडा में दी गई तीसरी फांसी है। 2025 में यहां रिकॉर्ड 19 लोगों को मौत की सजा दी गई थी। कियरस को फ्लोरिडा स्टेट प्रिजन में जहरीले इंजेक्शन के जरिए शाम 6:24 बजे मृत घोषित किया गया। उसने फोर्ट पियर्स के पुलिस अधिकारी डैनी पैरिश की गोली मारकर हत्या की थी। घटना उस समय हुई जब अधिकारी ने कियरस को एकतरफा सड़क पर गलत दिशा में गाड़ी चलाने के कारण रोका था। जांच के अनुसार, हाथापाई के दौरान कियरस ने अधिकारी की सर्विस रिवॉल्वर छीन ली और 14 गोलियां चलाईं। फांसी से पहले कियरस ने पीड़ित परिवार से माफी मांगी। उसकी अंतिम अपील को अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया था। फ्लोरिडा में फांसी की सजा तीन दवाओं के इंजेक्शन से दी जाती है।

तोरखम सीमा के पास पाक सेना ने TTA कमांडर को मार गिराया
पाकिस्तान सेना ने अफगानिस्तान सीमा के पास एक बड़े अभियान में तहरीक-ए-तालिबान अफगानिस्तान (टीटीए) के कमांडर कहरामान को मार गिराया है। यह कार्रवाई तोरखम बॉर्डर के पास की गई, जो खैबर पख्तूनख्वा और अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत के बीच एक अहम सीमा चौकी है। सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, कहरामान अपने साथियों के साथ सीमा की ओर बढ़ रहा था, तभी सुरक्षा बलों ने उसे घेर लिया। सेना ने तोपखाने से हमला किया, जिसमें कहरामान और उसके कई साथी मारे गए। बताया जा रहा है कि कहरामान अफगानिस्तान की तरफ तोरखम इलाके का रहने वाला था। इस कार्रवाई को सीमा सुरक्षा के लिहाज से बड़ी सफलता माना जा रहा है।

अमेरिका के मोंटाना यूनिवर्सिटी में महात्मा गांधी की पहली प्रतिमा का हुआ अनावरण

अमेरिका के मोंटाना राज्य में महात्मा गांधी की पहली मूर्ति लगाई गई है। यह प्रतिमा मोंटाना यूनिवर्सिटी के मशहूर माइक मैन्सफील्ड सेंटर में स्थापित की गई है। मोंटाना के गवर्नर ग्रेग जियानफोर्ट और सिएटल में भारत के महावाणिज्य दूत प्रकाश गुप्ता ने मंगलवार को इसका अनावरण किया। भारत सरकार ने यह मूर्ति तोहफे के रूप में दी है। यह गांधी जी के शांति और अहिंसा के आदर्शों को श्रद्धांजलि है। यह कदम भारत और मोंटाना के बीच बढ़ते आर्थिक और सांस्कृतिक जुड़ाव को भी दिखाता है। गवर्नर जियानफोर्ट ने कहा कि गांधी जी का जीवन हमें सिखाता है कि नेतृत्व चरित्र से शुरू होता है। मूर्ति पर गांधी जी का एक विचार लिखा है कि बिना काम के अच्छे विचार बेकार हैं। उन्होंने कहा कि यह संदेश मोंटाना के लोगों के लिए बहुत प्रेरणादायक है। इस कार्यक्रम में मोंटाना की फर्स्ट लेडी सुसान जियानफोर्ट, यूनिवर्सिटी के शिक्षक और छात्र भी शामिल हुए। अमेरिकी सीनेटर स्टीव डेन्स ने एक वीडियो संदेश के जरिए भारत-अमेरिका संबंधों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह मूर्ति दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने की कोशिशों का एक बड़ा उदाहरण है। भारतीय मिशन ने इस समर्थन के लिए उनका आभार जताया। यह आयोजन दोनों देशों के बीच कूटनीतिक और सांस्कृतिक रिश्तों को और मजबूती देगा।

पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर बढ़ती हिंसा पर संयुक्त राष्ट्र चिंतित

पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा पर बढ़ती झड़पों को लेकर संयुक्त राष्ट्र ने गंभीर चिंता जताई है। अफगानिस्तान में मानवाधिकारों की स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र के विशेष प्रतिवेदक रिचर्ड बेनेट ने कहा कि हाल के दिनों में सीमा क्षेत्र में हिंसा बढ़ने से बड़ी संख्या में आम नागरिक मारे गए हैं और हजारों लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हुए हैं। उन्होंने दोनों देशों से अधिकतम संयम बरतने और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार तथा मानवीय कानूनों का पालन करने की अपील की।

बेनेट ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ती शत्रुता बेहद चिंताजनक है। उन्होंने अफगानिस्तान में यूनाइटेड नेशंस असिस्टेंस मिशन (यूएनएएमए) की चिंताओं का भी समर्थन किया और कहा कि इस संकट का स्थायी समाधान केवल संवाद के जरिए ही संभव है। यूएनएएमए के अनुसार 26 फरवरी से 2 मार्च के बीच सीमा पार झड़पों में कम से कम 146 नागरिक हताहत हुए, जिनमें 42 लोगों की मौत और 104 घायल शामिल हैं। इन घटनाओं से लगभग 16,400 परिवार विस्थापित हो गए हैं।

नेपाल में कुछ देर में शुरू होगा मतदान; जेन-जी आंदोलन के बाद पहली बार हो रहा चुनाव

नेपाल में यह चुनाव पिछले साल हुए जेन-जी आंदोलन के बाद हो रहा है। सितंबर 2025 में हुए जेन-जी आंदोलन के दौरान पड़ोसी देश में व्यापक हिंसा देखने को मिली थी। सरकारी आंकड़ों के अनुसार इस दौरान करीब 77 लोगों की मौत हो गई थी और लगभग 84 अरब नेपाली रुपए की निजी और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा था। इस घटना के बाद देश की राजनीतिक दिशा को लेकर अनिश्चितता पैदा हो गई थी।

सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान

नेपाल की संघीय संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की 275 सीटों के लिए मतदान होगा। इनमें से 165 सीटों पर फर्स्ट-पास्ट-द-पोस्ट प्रणाली के तहत सीधे चुनाव होगा, जबकि 110 सीटें समानुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के जरिए भरी जाएंगी। निर्वाचन आयोग के अनुसार मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक कराया जाएगा। 

नेपाल में कुछ देर में शुरू होगा मतदान; जेन-जी आंदोलन के बाद पहली बार हो रहा चुनाव

नेपाल में आज संसदीय चुनाव के लिए मतदान किया जाएगा। 275 सीटों के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। 165 सीटें सीधे चुनाव और 110 सीटें समानुपातिक प्रणाली से भरी जाएंगी। वहीं नेपाल चुनाव आयोग के कार्यवाहक मुख्य निर्वाचन आयुक्त राम प्रसाद भंडारी ने मतदाताओं से बिना किसी डर के मतदान करने की अपील की है। उनका कहना है कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए लोगों का मतदान में हिस्सा लेना जरूरी है।

पश्चिम एशिया में शांति कब-कैसे?: चीन विशेष मध्यस्थता दूत भेजेगा, खाड़ी देशों की पहली आपात बैठक से UAE भी जुड़ा

पश्चिम एशिया बीते कई दिनों से बारूद के ढेर पर खड़ा है। अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच बढ़ती तनातनी ने पूरे क्षेत्र को जंग के मुहाने पर ला दिया है। हालात इतने विस्फोटक हो चुके हैं कि शांति की कोशिशों के लिए खाड़ी देशों को पहली बार संयुक्त आपात बैठक बुलानी पड़ी, जिसमें संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) भी शामिल हुआ। दूसरी ओर चीन ने साफ संकेत दिया है कि वह इस पूरे मामले में तमाशबीन नहीं रहेगा और मध्यस्थता के लिए अपना विशेष दूत मैदान में उतारेगा।

सबसे पहले बात अगर खाड़ी देशों की अहम बैठक की करें तो, यूएई ने इसमें हिस्सा लिया और इस बैठक में यूएई का प्रतिनिधित्व उसके गृह मंत्री ने किया। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए आयोजित की गई थी। यह अपनी तरह की पहली संयुक्त आपात बैठक थी, जिसमें खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के सदस्य देशों के आपातकाल, संकट और आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारी और ऑपरेशन रूम के अधिकारी शामिल हुए।

यूएई के गृह मंत्री ने क्या कहा?
इस बैठक को लेकर यूएई के गृह मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि यह बैठक क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता को मजबूत करने के लिए संयुक्त प्रयासों का हिस्सा है। इसका मकसद मौजूदा हालात और अलग-अलग तरह की आपात चुनौतियों से निपटने के लिए तैयारी को और बेहतर बनाना है। उन्होंने जोर दिया कि बैठक के दौरान अधिकारियों ने इस बात पर चर्चा की कि विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच पहले से मौजूद समन्वय को और कैसे मजबूत किया जाए। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में मिलकर तेज और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

तमाशबीन नहीं रहेगा चीन, भेजेगा विशेष दूत
इसके साथ ही मामले में चीन ने एलान किया है कि वह क्षेत्र में मध्यस्थता के लिए अपना विशेष दूत भेजेगा। चीन का कहना है कि यह कदम क्षेत्र में बढ़ते तनाव को कम करने और स्थिरता बनाए रखने के लिए उठाया जा रहा है। मामले में बयान जारी कर चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने बुधवार को संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब के विदेश मंत्रियों से अलग-अलग फोन पर बातचीत के दौरान इस फैसले की जानकारी दी। उनका कहना है कि पश्चिम एशिया में बढ़ता संघर्ष पूरे क्षेत्र की सुरक्षा और स्थिरता को प्रभावित कर सकता है, इसलिए बातचीत और कूटनीति के जरिए समाधान जरूरी है।

: ईरान युद्ध पर ट्रंप को शुरुआती राहत, रिपब्लिकन सांसदों ने खारिज किया जंग रोकने वाला प्रस्ताव

US-Iran War: अमेरिकी सीनेट में रिपब्लिकन सांसदों ने राष्ट्रपति ट्रंप के ईरान के खिलाफ युद्ध को रोकने वाले प्रस्ताव को खारिज कर दिया। यह प्रस्ताव आगे किसी भी सैन्य कार्रवाई से पहले कांग्रेस की मंजूरी अनिवार्य करने के लिए लाया गया था। जानें डेमोक्रेट्स ने क्या आरोप लगाया और रिपब्लिकन ने क्या कहा…

व्हाइट हाउस का बड़ा बयान- ईरानी आसमान पर जल्द अमेरिका का नियंत्रण होगा, होर्मुज पर दिए यह संकेत

Operation Epic Fury: अमेरिका की तरफ से ईरान के खिलाफ कोई नरमी नहीं बरती जा रही है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने प्रेस वार्ता में बताया कि जल्द ही अमेरिकी सेना ईरान के हवाई क्षेत्र पर पूरी तरह नियंत्रण हासिल कर लेगी। उन्होंने इस दौरान हॉर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर भी टिप्पणी की है।

सऊदी ने हवा में मार गिराई 3 क्रूज मिसाइलें; इस्राइल-अमेरिका पर जारी रहेगा ईरान का हमला

पश्चिम एशिया में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। अमेरिका और इस्राइल की तरफ से हो रही बमबारी के बीच ईरान के राष्ट्रपति ने भी आक्रामक तेवर अपनाते हुए कहा है कि पलटवार जारी रहेगा। इसी खाड़ी देशों ने शांति बहाली की पहल करते हुए पहली आपात बैठक बुलाई है। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें पश्चिम एशिया में जारी…

राज्यसभा चुनाव और CM नीतीश से जुड़ी चर्चाओं के बीच अमित शाह का बिहार दौरा, क्यों अचानक आ रहे गृह मंत्री?

: निशांत के बाद अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाओं के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को पटना पहुंच रहे हैं। इस वजह से राजनीतिक हलचलें तेज हो गई हैं। 

: पश्चिम एशिया संकट के बीच रूस का भारत को बड़ा भरोसा, 95 लाख बैरल तेल भेजने की तैयारी

मध्य पूर्व में बढ़ते सैन्य तनाव के कारण तेल आपूर्ति पर संकट के संकेत मिल रहे हैं। भारत के पास फिलहाल केवल 25 दिनों का कच्चे तेल का भंडार बचा है। ऐसे में रूस ने भारत को 95 लाख बैरल तेल भेजने की पेशकश की है। यह आपूर्ति कुछ ही हफ्तों में भारत पहुंच सकती है।

नेपाल में कैसे होंगे चुनाव: कब शुरू होगा मतदान; कितने उम्मीदवार मैदान में, कौन तय करेगा देश का भविष्य?

चुनाव में मतदाता और उम्मीदवारों से जुड़े आंकड़े क्या हैं? चुनाव की प्रक्रिया क्या है? कौन सी मुख्य पार्टियां मैदान में हैं? इनकी किस्मत की चाभी किसके हाथ में है? नेपाल में सुरक्षा का प्रबंधन कैसे किया जा रहा है? इसके अलावा इस चुनाव में खर्च कितना हो रहा है? आइये जानते हैं…

मस्क ने एक्स पर एआई से बने युद्ध के वीडियो पर शुरू की कार्रवाई, अकाउंट पर प्रतिबंध लगाने की चेतावनी

अमेरिका और इस्राइल की तरफ से ईरान पर लगातार हमले किए जा रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया साइट्स खासकर एक्स पर युद्ध से जुड़े कई वीडियो साझा किए जा रहे हैं। लेकिन इन वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं की सकती है, क्योंकि ज्यादातर वीडियो एआई द्वारा बनाए गए हैं। वहीं अब एक्स इन वीडियो के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

विजय-रश्मिका के रिसेप्शन में फिल्मी सितारे, सियासी धुरंधरों ने भी दीं शुभकामनाएं

26 फरवरी को राजस्थान के उदयपुर में शादी के बंधन में बंधे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकाेंडा ने आज तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में रिसेप्शन पार्टी की। प्रीतिभोज के इस मौके पर फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों के अलावा राजनीतिक हस्तियां भी नजर आईं।\

राजस्थान के नागौर जिले में डीजल टैंकर-ट्रक की भिड़ंत; आग का भीषण तांडव, ढाई घंटे बाद पाया गया काबू

राजस्थान के नागौर जिले में एक डीजल टैंकर और ट्रक में आमने-सामने की टक्कर के बाद आग लग गई। हालांकि, गनीमत रही कि इस हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ, वहीं दमकल कर्मियों घटना के बाद जल्द ही आग पर काबू पा लिया। इस वजह से डीजल टैंकर में विस्फोट से पहले आग बुझा ली गई।

नेपाल में क्या हैं इस चुनाव के मुद्दे?: पीएम पद के लिए किसके बीच मुकाबला, कौन से अहम चेहरे मैदान में

नेपाल के चुनाव में इस बार कौन सी पार्टियां मैदान में हैं? इस चुनाव में प्रधानमंत्री पद के लिए कौन-कौन ताल ठोंक रहा है? इस चुनाव में मुद्दे क्या हैं? वह कौन सी सीटें हैं, जहां चुनाव पर पूरी दुनिया की नजर रहेगी?

तेलंगाना के सीएम ने अमित शाह से की मुलाकात; मणिपुर सरकार में बांटे गए मंत्रियों को विभाग

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने तेलंगाना में बढ़ती प्रशासनिक और सुरक्षा जरूरतों को देखते हुए IPS अधिकारियों की संख्या 83 से बढ़ाकर 105 करने की मांग की। मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले दो साल में 591 माओवादी हथियार छोड़कर मुख्यधारा में शामिल हुए हैं और सरकार उन्हें पुनर्वास और आर्थिक मदद दे रही है।

रेड्डी ने केंद्र सरकार से राज्य के पिछड़े इलाकों के विकास के लिए आर्थिक सहायता देने का भी अनुरोध किया। उन्होंने यह भी कहा कि बढ़ते साइबर क्राइम, ड्रग तस्करी और आबादी के कारण राज्य में पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत है।

मणिपुर में मंत्रियों को विभाग बांटे गए, कुछ विभाग सीएम के पास रहेंगे

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह के नेतृत्व वाली मणिपुर सरकार में मंत्रियों को विभाग बांट दिए गए हैं। मुख्यमंत्री उन विभागों की जिम्मेदारी संभालेंगे जो किसी मंत्री को नहीं दिए गए हैं। उपमुख्यमंत्री नेमचा किपगेन को ग्रामीण विकास, पंचायत और जनजातीय मामलों का विभाग दिया गया है। वहीं दूसरे उपमुख्यमंत्री लोसी डिखो को स्वास्थ्य, इंजीनियरिंग, वन और पर्यावरण विभाग की जिम्मेदारी मिली है। मंत्री गोविंदस कोंथौजम को गृह, युवा और खेल विभाग दिया गया है, जबकि के लोकेन सिंह को कला-संस्कृति और पर्यटन विभाग मिला है। राज्य में बजट सत्र के बाद मंत्रिमंडल का और विस्तार होने की संभावना भी जताई जा रही है।

Ramswaroop Mantri

Add comment

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें