अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

कांग्रेस की भी भाजपा को पूरी तरह से घेरने की तैयारी….श्रीमंत के 3 सिपहसालारों के साथ नरोत्तम व अजय विश्नोई को भी घेरने की तैयारी

Share

भोपाल। कांग्रेस नेताओं और उनके समर्थकों के खिलाफ केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होने की दशा में कांग्रेस भी भाजपा को पूरी तरह से घेरने की तैयारी कर रही है। इस मामले में कांग्रेस के रणनीतिकारों द्वारा अभी से आक्रामक रणनीति बनाई जा रही है। रणनीति के तहत कांग्रेस इस रिपोर्ट में शामिल श्रीमंत के तीन सिपहसालारों के साथ ही अन्य पुराने मामलों में शिव सरकार के नबंर दो मंत्री नरोत्तम मिश्रा और भाजपा के वरिष्ठ विधायक अजय विश्रोई के नाम पर पूरी ताकत के साथ हमलावर होगी। दरअसल हाल ही में आयी सीबीडीटी की रिपोर्ट में शिवराज मंत्रिमंडल के तीन सदस्यों राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, बिसाहूलाल सिंह और प्रद्युम्न सिंह तोमर के नाम भी शामिल हैं।
यह तीनों ही मंत्री पूर्व में कांग्रेस के विधायक रह चुके हैं। इनके अलावा इस रिपोर्ट में चार पुलिस अधिकारियों, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित कई कांग्रेसियों के नाम भी शामिल हैं। अपने ही तीन मंत्रियों के नाम इसमें शामिल होने की वजह से सरकार भारी पसोपेश में है। यह वे तीन मंत्री है जो कांग्रेस की सरकार गिराने में भी पूरी तरह से शामिल रहे हैं। यही वजह है कि कांग्रेस भी इसी तैयारी में है कि कार्रवाई आगे बढ़े, तो वह इनको लेकर पूरी तरह से आक्रामक हो। फिलहाल इस मामले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) प्राथमिकी दर्ज करने के एक माह बाद भी सक्रिय नहीं हो सकी है। इसके अलावा कांग्रेस ने इस मामले की जांच आगे पड़ने पर ई-टेंडरिंग के मामले में गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को घेरने की तैयारी कर ली है। डॉ. मिश्रा के पर्सनल स्टाफ में पदस्थ दो कर्मचारी पहले ही ई-टेंडर घोटाले में गिरफ्तार हो चुके हैं। यही नहीं कांग्रेस ने भाजपा सरकार के पुराने मामलों को उठाने की भी तैयारी शुरू कर दी है। इनमें 2008 में हुआ स्वास्थ्य विभाग का घोटाला भी है, जिसमें तत्कालीन स्वास्थ्य संचालक डॉ. योगीराज शर्मा और मंत्री अजय विश्नोई के यहां आयकर छापे डाले गए थे। उसकी अप्रेजल रिपोर्ट को कांग्रेस अदालत में चुनौती देने का आधार बनाएगी। इसके लिए कांग्रेस द्वारा वरिष्ठ वकीलों से भी सलाह ली जा रही है।
इस तरह की बन रही योजना
कांग्रेस ने इस मामले में सबसे पहले उन मंत्रियों को निशाना बनाने का फैसला किया है जिनके नाम सीबीडीटी की रिपोर्ट में आए हैं। इसके साथ ही मौजूदा अन्य नेताओं को भी निशाने पर लिया जाएगा। इसमें आईपीएस सुशोभन बनर्जी, बी. मधु कुमार और संजय वी. माने के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने का निर्देश चुनाव आयोग द्वारा दिए जा चुके हैं।
इसके अलावा सीबीडीटी रिपोर्ट में शामिल बाकी आरोपितों पर भी कार्रवाई करने का निर्देश राज्य सरकार को दिया गया है। इस मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केके मिश्रा कहते हैं, कानून का राज है तो इसका दोहरा इस्तेमाल क्यों। अपने भ्रष्ट शंकराचार्य और विपक्षी बेईमान। उन्होंने कहा कि सरकार के हर मंसूबे को कांग्रेस कानूनी धरातल पर ध्वस्त करेगी, क्योंकि मप्र में कानून का दोहरा इस्तेमाल किया जा रहा है।
कई दिग्गजों को नहीं आ रही नींद
बीते कुछ समय से प्रदेश में ईडी, सीबीआई, डीजीजीआई और आईटी जैसी केंद्रीय जांच एजेंसियों की सक्रियता बनी हुई है , जिसकी वजह से कई दिग्गज रसूखदारों को नींद नहीं आ रही है। कालेधन के मामले में सीबीडीटी द्वारा चुनाव आयोग को भेजी अप्रेजल रिपोर्ट में कई आईपीएस अधिकारियों व अन्य लोगों के नाम आने से प्रदेश के सियासी और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप है। इसी तरह से अरबों रुपए के ई-टेंडर घोटाले में ईडी की एंट्री और छापामारी ने भी सनसनी फैला रखी है। इसके अलावा प्रदेश के रसूखदारों की विदेशों में मौजूदा प्रॉपर्टी और जमा कालेधन की जांच भी ईडी सहित आयकर की खुफिया विंग द्वारा की जा रही है।
बैंकों के हजारों करोड़ डूबे
प्रदेश में कई कापोर्रेट घरानों और उद्योगपतियों द्वारा विभिन्न बैंकों से डमी कंपनियों के नाम पर हजारों करोड़ रुपए का कर्ज लेकर उसका भुगतान नहीं किया जा रहा है। फिलहाल इस तरह के 128 करोड़ के कर्ज और डमी कंपनियों के मामलों की सीबीआई द्वारा जांच की जा रही है। इसी तरह से डीजीजीआई द्वारा टैक्स चोरी, फर्जी दस्तावेजों से इनपुट टैक्स क्रेडिट लेने और सरकारी खजाने को अरबों रुपए का चूना लगाने के मामलों की भी पड़ताल की जा रही है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें