अकील
130 साल पुरानी कांग्रेस और मात्र 4 या 5 चुनाव जितवाने वाले प्रशांत किशोर जी।
क्या सच मे कांग्रेस को प्रशांत किशोर की जरूरत थी?
मुझे नहीं लगता कांग्रेस को किसी की जरूरत है क्यूंकि हमने कांग्रेस कई बड़े लीडर जो 5 से 10 सालो मे कांग्रेस छोड़ कर गए है और कांग्रेस ने उन्हें रोका भी नहीं।
जैसे ज्योतीरादित्य सिंधिया जी कैप्टन अमरिंदर सिंह हो या और भी कई बड़े नाम
कांग्रेस को अभी दिग्विजय सिंह और सचिन पायलट जैसे लीडर की जरूरत है जो बिना किसी शर्त के कांग्रेस के साथ टिके हुए है।
क्या होता है रोड मेप?क्या इस देश मे सबसे ज्यादा सरकार मे रहने वाली पार्टी को किसी रोड मेप की जरूरत लग सकती है।
जवाब नहीं।
कांग्रेस को जरूरत है निस्वार्थ पार्टी के लिए मेहनत करने वाले नेता और कार्यकताओ की ऊपर से लेकर नीचे तक सिस्टम मे सुधार करने की अगर प्रशांत किशोर दुनिया की सबसे अच्छी प्लानिंग कर के भी कांग्रेस को दे देते तो इसका जमीन पर अमलीजामा कैसे और कौन पहनता?
कांग्रेस को जरुरत है एक नए पार्टी अध्यक्ष की वो चाहे राहुल गाँधी जी हो या और भी कोई कांग्रेस का नेता।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ साथ सघंठन मे पद ले कर अपनी आरामगाह मे आराम फरमा रहे जिला अध्यक्ष ब्लाक अध्यक्ष मंडलम अध्यक्ष सेक्टर अध्यक्ष बुथ अध्यक्ष एवं अपने आप को कांग्रेसी कहना वाला आम कार्यकर्त्ता जो सडक पर उतर कर अपनी पार्टी के लिए काम करें अगर प्रशांत किशोर जी बहुत अच्छा मैनेजमेंट कर भी लेते रोड मेप बना भी लेते तो कांग्रेस की जीत असभंव है इन सोए हुए हनुमानो के बिना जीत जाए।जब तक पार्टी के नेता और कार्यकर्त्ता जमीन पर काम नहीं करेंगे तो जीत पाना असम्भव है
चुनाव कांग्रेस को जितना है जागना भी कांग्रेसीयों को ही पड़ेगा कोई बाहर से आकर कार्यकर्ताओ बिना चुनाव नहीं जितवा सकता।
और रही देश भर मे चुनाव जितने की बात तो जिन क्षेत्रीय पार्टी का लोकतंत्र मे भरोसा हो वहा उनका साथ दे और जहाँ कांग्रेस मजबूत है वहा उनका समर्थन ले और देश को पुनः एक मजबूत लोकतंत्र दे।
अकील





