अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

कांग्रेस ने 4 नए जिलाध्यक्ष, भोपाल में मोनू सक्सेना, इंदौर में सुरजीत चड्‌ढा को कमान

Share

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने चार जिला अध्यक्षों की घोषणा की है। भोपाल में मोनू सक्सेना को शहर जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, खंडवा ग्रामीण में अजय ओझा और खंडवा का शहर जिलाध्यक्ष मनीष मिश्रा को बनाया गया है। इंदौर का जिला अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा को बनाया गया है।

चार महासचिवों की नियुक्ति
इसके साथ ही चार महासचिवों की नियुक्तियां भी हुई हैं। भोपाल के निवर्तमान शहर कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश मिश्रा को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी का महासचिव बनाया गया है। साथ ही, मनोज भारतकर अरविंद बागड़ी और विशाल अग्निहोत्री को भी मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी में जनरल सेक्रेटरी बनाया गया है।

जिस बाघ का शिकार किया, उसकी कटी हुई गर्दन मिली
नर्मदापुर में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के धासंई गेट के पास बाघ की गर्दन मिली है। इस बाघ का शव चूरना रेंज डबरादेव में 26 जून को मिला था। उसकी गर्दन कटी हुई थी। गुरुवार सुबह बाघ की क्षत-विक्षत गर्दन मिली है। करीब एक सप्ताह से सतपुड़ा टाइगर रिजर्व और टीसीएफ की टीम 40 लोगों टीम और डॉग स्क्वॉड लगी थी। शिकारी की तलाश की जा रही है।

मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 10 नहीं, अब 11 जुलाई से

मध्यप्रदेश की 15वीं विधानसभा का मानसून सत्र 10 जुलाई के बजाय 11 जुलाई से शुरू होगा। यह सत्र 15 जुलाई तक चलेगा। राज्यपाल के आदेशानुसार इसकी अधिसूचना गुरुवार को मध्य प्रदेश विधानसभा सचिवालय ने जारी की है।विधानसभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि पांच दिवसीय सत्र में कुल पांच बैठकें होंगी। इस दौरान शासकीय कार्य संपादित किए जाएंगे।

भारत के नक्शे पर सीधी पेशाब कांड के आरोपी को पेशाब करते दिखाया, भोपाल में FIR

सीधी पेशाब कांड की घटना पर एक ट्वीट पर भोपाल में एफआईआर हुई है। शफीक 2.0 आईडी से यह ट्वीट हुआ है। कैप्शन है- बीजेपी न्यू इंडिया। इसमें भारत के नक्शे की तस्वीर है। नक्शे पर राष्ट्रीय ध्वज बना है। सीधी पेशाब कांड के आरोपी भाजपा कार्यकर्ता प्रवेश शुक्ला को इस पर पेशाब करते हुए दिखाया गया है। थाना कमलानगर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जबलपुर में छात्रा की हत्या के आरोपी भाजपा नेता के मकान पर चल सकता है बुलडोजर

जबलपुर में MBA छात्रा वेदिका ठाकुर की हत्या के आरोपी प्रियांश विश्वकर्मा के मकान पर बुलडोजर चल सकता है। प्रियांश के परिवार को हाईकोर्ट से बढ़ा झटका लगा है। शहर के गंगानगर गढ़ा में बने मकान को लेकर नगर निगम ने नोटिस जारी कर मकान संबंधित दस्तावेज मांगे थे। इस पर प्रियांश के पिता लीलाधर विश्वकर्मा हाईकोर्ट चले गए। हाईकोर्ट ने मामले में सुनवाई करते हुए पाया कि गंगानगर में बना भाजपा नेता प्रियांश विश्वकर्मा का मकान अवैध है। नगर निगम इस पर कार्रवाई कर सकता है। प्रियांश ने वेदिका की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें