अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाए गंभीर आरोप, मेरी जान को खतरा

Share

अलीराजपुर। मध्य प्रदेश की उपचुनाव (by-election) वाली प्रदेश की खंडवा लोकसभा और पृथ्वीपुर, रैगांव तथा जोबट विधानसभाओं (assemblies) में नेताओं की इस समय तबातोड़ रैलियां हो रही हैं ओर एक दूसरे पर बयानबाजी करने से भी चूक रहे हैं। एक तरफ जहां भाजपा कांग्रेस (bjp and congress) पर हमलावर हो रही तो वहीं कांग्रेस नेता भी सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसी बीच अलीराजपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी महेश पटेल ने पुलिस प्रशासन पर प्रभारी मंत्री के इशारे पर अपनी हत्या की साजिश रचे जाने का आरोप लगाया है, हालांकि कांग्रेस प्रत्याशी के आरोपों के बाद अलीराजपुर जिले के कलेक्टर और एसपी ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस के आरोपों अपना पक्ष रखा!

बता दें कि इस समय प्रदेश में हो रही उपचुनाव को लेकर सरगर्मिंया तेज हो गई हैं। जोबट उपचुनाव में राजनीति उस वक्त गरमा गई, जब कांग्रेस उम्मीदवार महेश पटेल ने कांग्रेस विधायक और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया के साथ एक प्रेसवार्ता कर अलीराजपुर एसपी मनोज सिंह पर गंभीर आरोप लगाए, कांग्रेस प्रत्याशी महेश पटेल का कहना है कि ”अलीराजपुर एसपी प्रभारी मंत्री के इशारे पर उनकी हत्या की साजिश कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि उन्होंने सुरक्षा भी मांगी थी, लेकिन उन्हें मांगने पर सुरक्षा नहीं दी गयी, महेश पटेल ने आरोप लगाया कि पुलिस और प्रशासन बीजेपी के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं, जबकि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को बेवजह परेशान किया जा रहा है। वहीं कलेक्टर एसपी ने कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों पर सीधे जवाब देने से इनकार करते हुए कहा कि वह निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार ही कार्य कर रहे हैं। कलेक्टर मनोज पुष्प ने कहा कि जोबट विधानसभा उपचुनाव निष्पक्ष रुप से संपन्न कराए जाने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। वहीं पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा जान का खतरा होने की बात कहने पर कहा कि उपचुनाव के सभी प्रत्याशियों को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराई गई है।
विदित हो कि कांग्रेस के कद्दावर नेता कांतिलाल भूरिया और कांग्रेस प्रत्याशी महेश पटेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक पर भाजपा के इशारे पर कार्य करने का आरोप लगाया था जिसे कलेक्‍टर और पुलिस अधीक्षक ने सिरे से खारिज कर दिया था ।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें