अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

बदल चुकी है कांग्रेस….!

Share

आवेश तिवारी

कांग्रेस बदल नहीं रही बदल चुकी है। छत्तीसगढ़ में टी एस सिंहदेव को उपमुख्यमंत्री बनाना वह जोरदार कदम है जो न केवल विधानसभा चुनाव बल्कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी के परखच्चे उड़ा देगा। इस निर्णय ने एक जीती हुई बाजी में चार चांद लगा दिए हैं वहीं बीजेपी के लिए  अतिरेकपूर्ण स्थिति पैदा कर दी है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सत्ता में प्रदेश के ग्रामीण, किसान, आदिवासी सभी के हिस्से में खुशियां आई हैं अगर कुछ कसर थी तो वह सिर्फ और सिर्फ रणनीतिक थी जिसे कांग्रेस हाईकमान के इस फैसले ने दूर कर दिया है।

टी एस सिंह देव मेरे बेहद प्रिय नेता रहे हैं। हमने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और टी एस बाबा के संघर्षों के उन  दिनों को देखा है जब वह प्रदेश में 15 साल पुरानी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए सुदूर ग्रामीण-आदिवासी अंचलों से लेकर प्रदेश के कोने कोने में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ  झंडा थामे धूल धूसरित यात्राएं किया करते थे। यूंही नहीं था कि  यह जोड़ी  जय बीरू की जोड़ी कही जाने लगी थी। भूपेश बघेल की मेहनत और टी एस की रणनीति का करिश्मा हमने 2018 में देखा कि आज 90 में से  70 सीटें कांग्रेस के हिस्से में हैं।

मुझे पूरी उम्मीद है कि कांग्रेस के इस कदम का असर कम से कम 12 से 15 सीटों पर पड़ेगा। यह छत्तीसगढ़ में भाजपा के लिए नो  एंट्री का बोर्ड लगने जैसा है जो लगातार भूपेश बघेल और  टी एस के संबंधों को लेकर दुष्प्रचार कर रही थी। टी एस सिंहदेव बेहद मिलनसार, विनम्र और कुशल रणनीतिकार है। याद रखिए भूपेश और टी एस की साझेदारी कर्नाटक के सिद्धारमैया और डी के की जोड़ी से भी जोरदार साबित होगी। बाबा को बधाई।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें