अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

29 जुलाई को भोपाल आएंगे कांग्रेस प्रभारी

Share

भोपाल में 29 जुलाई को बैठक की तैयारियां शुरू हो गई है। पीसीसी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ तथा प्रदेश प्रभारी मुकुल वासनिक की मौजूदगी में संगठन के प्रभारियों की एक बैठक आयोजित की जा रही है। इसके साथ ही उपचुनाव में जिन लोगों को जवाबदारी दी जाना है, उनको भी भोपाल बुलाया जा रहा है। इस बैठक में एक लोकसभा तथा चार विधानसभा उपचुनावों  को लेकर चर्चा की जाएगी। इसके पहले कमलनाथ के एक निजी सर्वे भी इन सीटों पर करवाया है। उसकी रिपोर्ट भी कमलनाथ तक पहुंच गई है और माना जा रहा है कि उसमें मिले दावेदारों के नाम के आधार पर बैठक में चर्चा की जाएगी। कांग्रेस   के सूत्रों के अनुसार खंडवा लोकसभा को लेकर कमलनाथ ने अपने पत्ते अभी नहीं खोले हैं। हालांकि यहां से पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरूण यादव चुनाव लडऩे की बिसात जमा चुके हैं, लेकिन कमलनाथ  के एक बयान के बाद अरूण यादव नाराज है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अरूण यादव ने कभी मुझसे खंडवा चुनाव लडऩे के लिए कहा ही नहीं। इसके साथ ही संगठन की कार्यकारिणी को लेकर भी चर्चा की जाना है। कई जिलों और शहरों में कार्यकारिणी घोषित होना है। संभवत: जिलाध्यक्षों को भी भोपाल बुलाया जा सकता है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें