अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

अमरिंदर का कटाक्ष- बोल्ड अक्षरों में लिखे जवाब को पढ़ने से बचेगा कांग्रेस नेतृत्व

Share

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हाल के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराने पर शुक्रवार को कटाक्ष किया है। अमरिंदर सिंह ने अपनी पूर्व की पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस नेतृत्व कभी नहीं सीखेगा। इसके साथ-साथ उन्होंने सवाल भी किया कि यूपी में कांग्रेस की अपमानजनक हार के लिए कौन जिम्मेदार है?

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर कहा, कांग्रेस नेतृत्व कभी नहीं सीखेगा! यूपी में कांग्रेस की अपमानजनक हार के लिए कौन जिम्मेदार है? मणिपुर, गोवा, उत्तराखंड के बारे में क्या? जवाब दीवार पर बोल्ड अक्षरों में लिखा गया है लेकिन हमेशा की तरह मुझे लगता है कि वे इसे पढ़ने से बचेंगे।’

सिद्धू के साथ मतभेद के बाद अमरिंदर ने छोड़ी थी कांग्रेस

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के साथ टकराव के बाद पिछले साल अंत में कांग्रेस पार्टी छोड़ दी। इससे पहले पहले पार्टी उनको सीएम पद से हटा चुकी थी। कांग्रेस छोड़ने के बाद कैप्टन ने अपनी नई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस बनाई। पंजाब लोक कांग्रेस और बीजेपी के साथ गठबंधन कर मैदान में उतरी थी। कैप्टन अमरिंदर पटियाला शहरी सीट से मैदान में थे लेकिन उनको भी हार का सामना करना पड़ा। वहीं, सहयोगी बीजेपी 117 विधानसभा सीटों में से केवल दो सीटों पर जीत हासिल करने में सफल रही।

क्या कहा था रणदीप सुरजेवाला ने?

चुनावी नतीजे आने के बाद कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने दावा किया था कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के 4.5 साल की सत्ता विरोधी लहर के कारण पार्टी को हार मिली है। चुनाव परिणाम के तुरंत बाद सुरजेवाला ने कहा था, पंजाब में कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी के जरिए एक नया नेतृत्व पेश किया, जो जमीन से जुड़े हैं, लेकिन कैप्टन अमरिंदर सिंह की 4.5 साल की सत्ता विरोधी लहर को दूर नहीं किया जा सका और इसलिए लोगों ने बदलाव के लिए आम आदमी पार्टी को वोट दिया।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें