अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

रश्मिका मंदाना पर कन्नड़ भाषा के अपमान का आरोप, ‘सबक सिखाएंगे’ कांग्रेस विधायक

Share

कांग्रेस के विधायक रविकुमार गौड़ा गणिगा ने एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना पर कन्नड़ भाषा का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अभिनेत्री ने बेंगलुरु में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में शामिल होने के लिए उनकी सरकार के निमंत्रण को ठुकरा दिया। अब उन्हें सबक सिखाया जाना चाहिए। कांग्रेस एमएलए (MLA) ने कहा, ‘रश्मिका मंदाना ने कन्नड़ फिल्म किरिक पार्टी से अपने करियर की शुरुआत की। मगर, उन्होंने पिछले साल अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में शामिल होने से इनकार कर दिया था। एक्ट्रेस ने कहा कि मेरा घर हैदराबाद में है। मुझे नहीं पता कि कर्नाटक कहां है और मेरे पास समय नहीं है। मैं नहीं आ सकती।’

कांग्रेस विधायक रविकुमार गौड़ा ने आगे कहा, ‘हमारे एक विधायक मित्र रश्मिका को आमंत्रित करने के लिए 10-12 बार उनके घर गए। लेकिन, उन्होंने मना कर दिया। अभिनेत्री ने कन्नड़ को नजरअंदाज कर दिया, इसके बावजूद कि इसी इंडस्ट्री में पली और बढ़ीं। क्या हमें उन्हें सबक नहीं सिखाना चाहिए?’ कांग्रेस नेता के बयान पर भाजपा की ओर से तीखी प्रतिक्रिया आई है। बीजेपी लीडर राजीव चंद्रशेखर ने एक्स पर लिखा, ‘आप राहुल कांग्रेसी को गुंडागर्दी से अलग नहीं कर सकते। संविधान लहराने वाली राहुल गांधी की पार्टी के इस घमंडी कर्नाटक विधायक को एक एक्ट्रेस को सबक सिखाना है। मैं डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया को संविधान पढ़ने की सलाह देता हूं।’

भाजपा नेता ने कांग्रेस विधायक को दी चुनौती
राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि हर एक नागरिक के पास अधिकार हैं जिसमें अभिनेत्री भी शामिल है। कांग्रेस के गुंडे विधायक को कानून और नागरिकों के अधिकारों का सम्मान करना चाहिए। अगर उन्हें संविधान का सबक सीखना है, तो मैं इस गुंडे को मुफ्त में सिखाने के लिए तैयार हूं। कभी भी, कहीं भी। मुझे बुलाओ!’ मालूम हो कि बीते दिनों रश्मिका मंदाना के एक बयान को लेकर विवाद हो गया था। उन्होंने कहा था, ‘मैं हैदराबाद से हूं और मैं अकेले आई हूं। आज मुझे उम्मीद है कि मैं आप सभी के परिवार का हिस्सा बन गई हूं।’ इस पर कई प्रो-कन्नड़ समूहों ने आपत्ति जताई। उन्होंने एक्ट्रेस के खिलाफ एक अभियान शुरू किया। उनका कहना था कि कन्नड़ सिनेमा में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने के बावजूद वह अब ऐसे बयान दे रही हैं, यह भाषा का अपमान है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें