अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के खिलाफ चार्जशीट दाखिलकरने के विरोध में कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन*

Share

 नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद पार्टी उग्र हो गई है. पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर जमकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में कांग्रेस ऑफिस के बाहर भारी बैरिकेटिंग की गई थी. दोपहर बाद कांग्रेस की ओर से सभी पार्टी मुख्यालय में भी प्रदर्शन किए जाने की तैयारी है. सचिन पायलट ने कहा कि इसके जरिए राहुल गांधी, सोनिया गांधी को जानबूझकर निशाना बनाया गया है.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज बुधवार को 24, अकबर रोड स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के ऑफिस के बाहर केंद्र सरकार और ईडी के खिलाफ प्रदर्शन किया. उन्होंने नेशनल हेराल्ड केस में वरिष्ठ नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की चार्जशीट के बाद बीजेपी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार की निंदा भी की. प्रवर्तन निदेशालय ने कल मंगलवार को बताया कि उसने नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में 9 अप्रैल को चार्जशीट दाखिल की है.

एजेंसी की चार्जशीट में सोनिया और राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैम पित्रोदा और सुमन दुबे को भी सह-आरोपी बनाया गया है. प्रवर्तन निदेशालय की ओर से दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, और अन्य के खिलाफ कथित नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस में अभियोजन शिकायत दर्ज किए जाने के बाद कांग्रेस आज बुधवार को केंद्र के खिलाफ राज्यों में प्रवर्तन निदेशालय के ऑफिसों के सामने और जिला स्तर पर प्रदर्शन कर रही है. दोपहर बाद 3 बजे सभी जिला मुख्यालय पर यह प्रदर्शन शुरू होगा, इसमें पार्टी के सभी बड़े नेता शामिल होंगे.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली के अकबर रोड स्थित पार्टी ऑफिस के बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है. पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने केस पर कहा, “तथ्यों पर गौर करें तो इसमें कोई दम नहीं है. यह पूरी तरह राजनीति से प्रेरित मामला है और इसे लंबे समय से खींचा जा रहा है.”

गांधी परिवार ने देश को संपत्ति दी है अपने लिए अर्जित नहीं की – कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह

भोपाल । कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंहने कहा कि गांधी परिवार ने देश को संपत्ति दी हैअपने लिए अर्जित नहीं की 

नेशनल हेराल्ड से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दायर की गई चार्जशीट में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के नाम आने पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह बचाव में सामने आए हैं और कहा है कि गांधी परिवार ने देश को संपत्ति दी है, अपने लिए अर्जित नहीं की । साथ ही उन्होंने राज्य के कार्यकर्ताओं से विरोध दर्ज कराने की अपील की है।

ईडी ने नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जो चार्जशीट दायर की है, उसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित कांग्रेस के कई नेताओं के नाम हैं। इस पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बयान जारी कर कहा है, “देश में नेहरू-गांधी ने 1930 से लेकर आज तक अपनी संपत्ति देश को ही सौंपी है। कभी खुद के लिए कोई स्वार्थ सिद्धि से कोई संपत्ति उन्होंने अपने लिए अर्जित नहीं की है, कोई भ्रष्टाचार का आरोप उन पर आज तक नहीं लगा है।”

उन्होंने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस मिलकर ईडी, आईटी और सीबीआई का एक राजनीतिक हथियार के रूप में दुरुपयोग कर रहे हैं, हम इसकी निंदा करते हैं। नेशनल हेराल्ड के केस में एक पैसा भी नेहरू-गांधी परिवार ने अपने ऊपर खर्च नहीं किया है। एक रुपया भी उन्होंने अपने काम में उपयोग नहीं किया है। शुद्ध रूप से यह प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट का केस बनता ही नहीं है।

उन्होंने आगे कहा, “ईडी, आईटी, सीबीआई कितना ही इसमें जांच कर लें, नेशनल हेराल्ड के केस में किसी भी खाते से पंडित जवाहरलाल नेहरू से लेकर आज तक किसी भी नेहरू-गांधी परिवार के सदस्य ने निजी तौर पर एक रुपया, एक पैसे का भी उपयोग नहीं किया है। इसलिए इस मामले में जो कुछ किया जा रहा है, उसकी हम घोर निंदा करते हैं।” उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा है कि देश भर के और विशेषकर मध्य प्रदेश के सभी कार्यकर्ता ईडी दफ्तर पर जाकर अपना शांतिपूर्ण प्रदर्शन करें। अगर नहीं पहुंच पा रहे हैं, तो वीडियो को शेयर करें और अपना विरोध दर्ज कराएं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें