अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

चोइथराम मंडी में अवैध वसूली के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी 

Share

इंदौर

इंदौर में शुक्रवार सुबह कांग्रेसी सड़कों पर उतर गए। हाथों में कांग्रेस के झंडे लेकर कांग्रेसी सड़कों पर नारेबाजी करते नजर आए। अवैध वसूली और भ्रष्टाचार के विरोध में कांग्रेसी नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन भी दिया। दरअसल, ये प्रदर्शन इंदौर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में चोइथराम मंडी के मेन गेट पर हुआ। इंदौर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सदाशिव यादव ने बताया चोइथराम मंडी के मेन गेट के नाकों पर हो रही अवैध वसूली के खिलाफ एवं किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर ये प्रदर्शन किया और ज्ञापन दिया।

किसानों की समस्या और सफाई का मुद्दा

उन्होंने कहा मंडी गेट के नाकों पर भ्रष्टाचार का बोलबाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को सब्जी, उपज और फल बेचने के लिए रिश्वत चुकाना पड़ रही है। बाहर से आने वाले किसानों को वहां रुकने, ठहरने की कोई व्यवस्था नहीं है और न ही पानी की व्यवस्था है। मंडी में गंदगी एवं मच्छरों का प्रकोप है, किसी तरह की साफ-सफाई नहीं है। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए बनाए गए टीन शेड पर भी भारी भ्रष्टाचार हुआ है। आए दिन मंडी में जाम लग जाता है, जिसके कारण किसान परेशान होते है।

ऑनलाइन टैक्स की मांग

टोल नाकों पर मंडी टैक्स जो लिया जाता है उसे ऑनलाइन किया जाए ताकि उस पर भ्रष्टाचार न हो सके और मंड़ी को टैक्स ऑनलाइन मिले। मंडी में करोड़ों रुपए की सब्जियां, फल और आलू-प्याज आता है। मंडी में बाहर के व्यापारी भी माल खरीदने आते हैं। हजारों की संख्या में खेरची व्यापारी भी माल खरीदते है। यादव ने आरोप लगाया कि इन लोगों से नाकों पर अवैध वसूली की जाती है। मंडी टैक्स सरकार के खाते में न जाते हुए कर्मचारियों द्वारा 5, 10 और 20 रुपए की रसीद काटी जाती है। बाकी टैक्स का पैसा अपनी जेब में डालकर भ्रष्टाचार कर इस भ्रष्टाचार का पैसा ऊपर तक बढ़ता है। रोजाना 4 से 5 लाख रुपए की टैक्स चोरी किया जा रहा है। यहीं वजह है कि कई कर्मचारी कई सालों से मंडी में जमे हुए है उनका तबादला यदि होता है तो वे तबादला मोटी रकम देकर कैंसिल करा लाते है।

कांग्रेसियों ने की नारेबाजी

इन मुद्दों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कांग्रेसियों ने मंडी गेट पर पहुंचकर मंडी प्रशासन के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी हाथों में कांग्रेसी झंडे लिए नजर आए। कांग्रेसियों ने अवैध वसूली बंद करो…किसान एकता जिंदाबाद…किसानों पर अत्याचार बंद करो…जैसे नारे लगाए। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि अगर जो मांग की गई है वह नहीं मानी गई तो जिला कांग्रेस किसानों को साथ लेकर उग्र आंदोलन करेगी।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें