अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*मध्य प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने के लिए कांग्रेस का फाइनेंशियल प्लान,57 लाख घरों से जुटाएगी 100-100 रुपए*

Share

भोपाल: मध्य प्रदेश में पार्टी संगठन को मजबूती से चलाने और संगठन से लोगों को जोड़ने के लिए कांग्रेस एक नया तरीका अपनाने जा रही है. कांग्रेस मध्य प्रदेश के 57 लाख घरों से आर्थिक मदद लेगी. प्रत्येक घर से कांग्रेस 100-100 रुपए जुटाएगी. इसके लिए प्रदेश भर में विधानसभा स्तर पर अभियान चलाया जाएगा. कांग्रेस के इस अभियान से पार्टी में फंड की व्यवस्था के साथ पार्टी विधारधारा से जुड़े लोगों से नेताओं का सीधा जुड़ाव भी होगा.

पचमढ़ी में ट्रेनिंग के बाद शुरू होगा अभियान

कांग्रेस मध्य प्रदेश में पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए संगठन सृजन अभियान चला रही है. इसके तहत प्रदेश में जिला अध्यक्षों को नियुक्त कर दिया गया है. अब इन नव नियुक्ति जिला अध्यक्षों का नवंबर माह में प्रशिक्षण होने जा रहा है. यह प्रशिक्षण पचमढ़ी में 10 दिनों तक चलेगा. प्रशिक्षण कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल होंगे. इस दौरान वे जिला अध्यक्षों से प्रदेश और जिला स्तर की समस्याओं, राजनीतिक परिस्थितियों और आगामी रणनीति को लेकर वन-टू-वन चर्चा भी करेंगे.

हर विधानसभा से कार्यकर्ता जुटाएंगे पैसे

प्रशिक्षण कार्यक्रम में कांग्रेस ट्रेनिंग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन राव के अलावा कई कांग्रेस नेता जिला अध्यक्षों को प्रशिक्षण देंगे. प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्षों को हर विधानसभा क्षेत्र में आर्थिक तरीके से लोगों से जुड़ने की रणनीति पर अभियान शुरू करने के बारे में बताया जाएगा. इसमें हर विधानसभा क्षेत्र से 25 हजार घरों से जुड़ने का अभियान शुरू करने का टास्क दिया जाएगा.

संगठन मजबूत करने का रणनीति बनेगी

प्रदेश संगठन प्रभारी संजय कामले के मुताबिक नंबर माह में होने जा रही 10 दिनों की ट्रेनिंग में प्रदेश कांग्रेस के सभी सीनियर लीडर शामिल होंगे. इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर के नेता भी प्रशिक्षण बतौर एक्सपर्ट आएंगे. कांग्रेस इस प्रशिक्षण के जरिए अपने जिला संगठन को मजबूत करने की कोशिश कर रही है. कांग्रेस प्रशिक्षण कार्यक्रम के जरिए आगामी 2028 के विधानसभा और 2029 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों का रोडमैप पेश करेगी. प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला अध्यक्षों को रोडमैप पर चलने के लिए अलग-अलग टास्क भी सौंपे जाएंगे. इन टास्क की समय सीमा भी तय की जाएगी.

जल्द होगा जिला कार्यकारिणी का ऐलान

उधर जिला अध्यक्षों के ऐलान के बाद अब संगठन सृजन के तहत जिला कार्यकारिणी और ब्लॉक-उपब्लॉक अध्यक्षों के चयन प्रक्रिया चल रही है. जिला अध्यक्षों को 30 अक्टूबर तक अपनी कार्यकारिणी गठन के निर्देश दिए गए थे. अब पार्टी ने नवंबर माह में इसकी औपचारिक घोषणा करने का निर्णय लिया है. इस पर अंतिम निर्णय लिए जाने के लिए 28 और 29 अक्टूबर को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बैठकें आयोजित की जाएगी. फिलहाल अभी तक किस तारीख से इस अभियान की शुरुआत होगी, इसकी घोषणा नहीं हुई है.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें