विधानसभा चुनाव 2023 के एग्जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो गए हैं. सभी पांच राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और मिजोरम के एग्जिट पोल के नतीजों में बीजेपी को राजस्थान में ही फायदा होता दिख रहा है. वहीं कांग्रेस छत्तीसगढ़ में दोबारा से सत्ता में आती दिख रही है. वहीं मध्य प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है. इन राज्यों में 7 नवंबर से 30 नवंबर के बीच मतदान हुआ था. पांचों विधानसभा चुनावों के नतीजे रविवार 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे.
मध्य प्रदेश में बीजेपी को 112 और कांग्रेस को 113 सीटें और अन्य को 5 सीटें मिलने की उम्मीद है.
– राजस्थान में बीजेपी को 111, कांग्रेस को 74 और अन्य 14 सीटें मिलने की उम्मीद है.
– छत्तीसगढ़ में बीजेपी को 40 और कांग्रेस को 47 और अन्य 3 सीटें मिलने की उम्मीद है.
– तेलंगाना में बीआरएस को 48, कांग्रेस को 56, बीजेपी को 10 और एमआईएम को 5 सीटें मिलने की उम्मीद है
– मिजोरम में एमएनएफ को 12 जेडएमपी को 20 बीजेपी को 1 और कांग्रेस को 7 सीटें मिलने की उम्मीदें हैं.
इन राज्यों में 7 नवंबर से 30 नवंबर के बीच मतदान हुआ था. पांचों विधानसभा चुनावों के नतीजे रविवार 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे.
एग्जिट पोल से विधानसभा चुनाव के नतीजों के संकेत मिलने की संभावना है. इन राज्यों के चुनाव महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इनका 2024 में महत्वपूर्ण लोकसभा या आम चुनाव पर कुछ प्रभाव पड़ने की उम्मीद है.
पांच में से तीन राज्यों में राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. जबकि तेलंगाना में, दोनों राजनीतिक दल भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के साथ त्रिकोणीय लड़ाई में हैं. मिजोरम में मिज़ो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) राज्य के प्रमुख राजनीतिक दलों में से एक है. अन्य राजनीतिक दल जैसे समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा), आम आदमी पार्टी (आप) और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) भी इन राज्यों में चुनाव लड़ रहे हैं.अब तक, कांग्रेस राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सत्ता में है, जबकि भाजपा की मध्य प्रदेश में सरकार है. एमएनएफ के जोरमथांगा मिजोरम के मुख्यमंत्री हैं और बीआरएस के के चंद्रशेखर राव तेलंगाना में सत्ता में हैं
मध्यप्रदेश में बीजेपी-कांग्रेस के बीच टाइट फाइट

मध्यप्रदेश में 230 सीटों की विधानसभा में बहुमत का जादुई आंकड़ा 116 है। राज्य में कुछ ओपिनियन पोल का कहना था कि यहां पिछली बार की तरह इस बार भी कोई दल बहुमत का आंकड़ा नहीं छू पाएगा। ऐसे में छोटे दलों और निर्दलीय विधायकों की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाएगी। फिलहाल अब लोगों की नजर एग्जिट पोल पर है।
रिपब्लिक भारत
भाजपा: 118-130
कांग्रेस: 97-107
अन्य: 2
वोट शेयर
43.4 प्रतिशत भाजपा
41.7 प्रतिशत कांग्रेस
14.9 प्रतिशथ अन्य
सर्वे एजेंसी भाजपा कांग्रेस अन्य
रिपब्लिक-मैट्रिज- 118-130 97-107 0-2
टीवी 9 भारतवर्ष-पोलस्ट्रैट एग्जिट पोल के मुताबिक, मध्यप्रदेश में कांटे की टक्कर
बीजेपी को 106-116 और कांग्रेस को 111-121 सीटें
‘जन की बात’ के एग्जिट पोल के मुताबिक, मध्यप्रदेश में कांटे का मुकाबला। कांग्रेस को 102 से 125 सीटें मिलेंगी। भाजपा को 100 से 123 सीटें। वहीं, अन्य को पांच सीटें मिलेंगी।
इंडिया टूडे- एक्सिस माय इंडिया का एग्जिट पोल
- भाजपा: 118-130
- कांग्रेस: 97-107
- अन्य: 0-2
05:23 PM, 30-NOV-2023
साल 2020 में ऐसा हुआ था सत्ता का उलटफेर
मार्च 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके प्रति वफादार विधायकों की बगावत के बाद कमलनाथ के नेतृत्व वाली सरकार गिर गई थी, जिससे शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार की वापसी सुनिश्चित हो गई थी।
साल 2018 में किसे कितने फीसदी मिले वोट
साल 2018 में बीजेपी को 41.02 फीसदी, कांग्रेस को 40.89 फीसदी और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) और अन्य पार्टियों को 10.83 फीसदी वोट मिले थे। वहीं, कांग्रेस से अधिक वोट शेयर पाने के बाद भी बीजेपी ने 2018 में 109 सीटें जीतीं थीं। जबकि सबसे पुरानी पार्टी को 114 सीटें मिली थीं। जबकि बसपा को दो, समाजवादी पार्टी को एक और निर्दलीय के खाते में चार सीटें आई थीं। तब कांग्रेस ने कमलनाथ के नेतृत्व में बसपा, सपा और निर्दलियों की मदद से सरकार बनाई थी।
अशोक गहलोत को झटका, भाजपा को बड़ी बढ़त मिलने के आसार

जन की बात के एग्जिट पोल के अनुसार राजस्थान में कांग्रेस को केवल 62-85 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा को 100-122 सीटें मिल सकती हैं। अन्य दलों के खाते में 14-15 सीटें जाने का अनुमान है।
छत्तीसगढ़: जन की बात के एग्जिट पोल में भी कांटे की टक्कर
जन की बात के एग्जिट पोल में भी छत्तीसगढ़ में कांटे की टक्कर होगी। कांग्रेस को 34-45 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा को 42-53 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य को तीन सीटें मिले सकती हैं।
आज तक और एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल अनुमान के आधार पर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बढ़त मिलेगी। भाजपा को 36-46 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस के खाते में 40 से 50 सीटें आने का अनुमान लगाया गया है। अन्य और निर्दलीय के हिस्से में 1-5 सीटें जा सकती हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा सीटों की कुल संख्या 90 है। बहुमत का आंकड़ा 46 है।

- टीवी 5 न्यूज के अनुमान के मुताबिक कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलेगा। पार्टी 56-64 सीटें जीतने में सफल होगी। भाजपा को 29 से 39 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य और निर्दलीय के खाते में 0-2 सीटें जा सकती हैं।
- एबीपी और सी वोटर के सर्वे में कांग्रेस को 41 से 53 सीटें मिलेंगी। भाजपा को 36 से 48 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में 0-4 सीटें जा सकती हैं।





