अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

असम में तनातनी के बाद कांग्रेस की न्याय यात्रा बंगाल पहुंची, राहुल बोले-अन्याय के खिलाफ इंडिया ब्लॉक मिलकर लड़ेगा

Share

ममता बनर्जी की नाराजगी के बीच राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिले में प्रवेश कर गई है. कोलकाता। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का गुरुवार को पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिले के बक्शीरहाट पहुंची। यहां पश्चिम बंगाल के कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने राहुल गांधी का स्वागत किया। राहुल ने यहां मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए इंडिया ब्लॉक की एकता में भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के नाम में न्याय शब्द जोड़ा गया है, क्योंकि इस वक्त देश में अन्याय फैला हुआ है।

इंडिया ब्लॉक इस अन्याय के खिलाफ मिलकर लड़ेगा। राहुल का ये बयान ऐसे समय में आया है जब एक दिन पहले ही ममता बनर्जी ने बंगाल में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ सीट शेयर करने से मना कर दिया था। इसके साथ ही ममता ने ये भी कहा था कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा के बारे में हमें बताया तक नहीं गया। हमें यात्रा से जुडऩे के लिए नहीं बोला गया है, इसलिए हम इसमें शामिल नहीं होंगे। दो दिन के लिए थमी यात्रा राहुल ने कूच बिहार शहर में मां भवानी चौक से पैदल यात्रा किया इसके बाद यात्रा बस से गोक्सडांगा और फिर अलीपुरद्वार जिले के फालाकाटा पहुंची। फालाकाटा में ही राहुल रात्रि विश्राम कर रहे हैं। 26 और 27 जनवरी को यात्रा का ब्रेक रहेगा। 28 जनवरी को यात्रा फिर शुरू होगी। यहां से जलपाईगुड़ी, अलीपुरदुर, उत्तर दिनाजपुर और दार्जीलिंग होते हुए 29 जनवरी को बिहार में प्रवेश करेगी। 31 जनवरी को यात्रा फिर माल्दा से पश्चिम बंगाल में प्रवेश करेगी और मुर्शिदाबाद पहुंचेगी।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें