अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*उत्तर प्रदेश में चौर समझकर महिला को पीट-पीटकर मार डाला, आंख का इलाज कराने आई थी छत्तीसगढ़ की महिला*

Share

सतना कि सीमा से लगे उत्तर प्रदेश से मानवता को झकझोर देने देने वाली घटना सामने आयी है। घटना शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के भभई गांव कि है। गांव के ग्रामीणों ने एक बुजुर्ग महिला को चोर समझकर बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मृतका की पहचान देवंती पत्नी लाल जी निवासी छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार देवंती अपनी आंख का इलाज कराने के लिए सतना स्थित चित्रकूट के जानकीकुंड अस्पताल आई थीं। इलाज के बाद वापस लौटते समय वह रास्ता भटक गईं और अनजाने में यूपी में आने वाले भभई गांव पहुंच गईं। ग्रामीणों को संदेह हुआ कि महिला चोरी की नीयत से गांव में घुसी है। देखते ही देखते शोर मच गया और लोग इकट्ठा होकर उसे चोर बताने लगे। गुस्साई भीड़ ने बिना सच्चाई जाने महिला की जमकर पिटाई कर दी। भीड़ की मारपीट से घायल देवंती को स्थानीय लोग सीएचसी शिवरामपुर ले गए।

  वहां डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत देखते हुए चित्रकूट जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन जिला अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ समय से इलाके में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ी हैं, जिसके चलते लोग संदेह और भय में जी रहे हैं। इसी आशंका के कारण महिला को चोर समझ लिया गया और उसकी जान ले ली गई। फिलहाल पुलिस प्रशासन पूरी घटना की जांच में जुटा है। हालांकि घटना के बाद से पुलिस ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। ग्रामीणों में भी इस घटना को लेकर खामोशी और डर का माहौल है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें