अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

मध्य प्रदेश:इंदौर में उड़ानें निरस्त होने का सिलसिला जारी, चार विमानों ने नहीं भरी उड़ान,लिट चौक सीजन 5 कल से शुरू

Share

दूसरे शहरों के लिए जाने के लिए हवाई मार्ग अपनाने वाले यात्री एयरपोर्ट जाते समय यह मानकर चलते है कि उनकी फ्लाइट कभी भी निरस्त हो सकती है। एयरलाइंस कंपनियां भी उनके इस भरोसे को तोड़ नहीं रही है और लगातार इंदौर से उड़ानें निरस्त हो रही है।इंदौर से हैदराबाद जाने वाली इंडिगो की उड़ान गुरुवार को निरस्त रही। बुधवार को भी विमान यह उड़ान निरस्त थी। इसके अलावा मुंबई जाने वाली उड़ान इंदौर नहीं आई। इससे नाराज यात्रियों ने मुंबई एयरपोर्ट पर हंगाामा किया।   

पहले इडिगो की उड़ानें निरस्त हुई। फिर एयर इंडिया की दिल्ली उड़ान का टिकट लेने वाले यात्री लगतार दो दिन सताए गए और अब स्टार एयर की गोंदिया व अहमदाबाद की उड़ान निरस्त हो गई।

इंदौर से हैदराबाद जाने और आने वाली इंडिगो की उड़ान बुधवार को निरस्त रही, गुरुवार सुबह इंदौर से हैदराबाद जाने वाली उड़ान निरस्त कर दी। इसके अलावा मुंबई से इंदौर आने वाली विमान इंदौर नहीं आया। इंदौर आने वाले यात्रियों को इस कारण परेशान होना पड़ा।

उधर स्टार एयर ने गुरुवार को भी अहमबाद व गोंदिया की उड़ान निरस्त कर दी। यह उड़ान सोमवार से लगातार निरस्त हो रही है। दिल्ली की तरफ आने वाले जाने वाले विमान तो कोहरे के कारण प्रभावित हो रहे है, लेकिन दूसरे शहरों की उड़ाने निरस्त होने की वजह यात्रियों को भी बताई नहीं जा रही है। कनेक्टिंग फ्लाइट वाले यात्री अब ज्यादातर एक दिन पहले अपनी टिकट बुक करा रहे है, ताकि अचानक उड़ान निरस्त होने पर वे रेल मार्ग या सड़क मार्ग से जा सके।

लिट चौक सीजन 5 कल से शुरू, जानिए सबसे बड़े फेस्ट में कौन-कौन आ रहा

देश के पहले सोशियो कल्चरल फेस्टिवल ‘लिट चौक’ सीज़न-5 का आयोजन कल 19 से 21 दिसम्बर तक गांधी हॉल परिसर में होगा। यह तीन दिवसीय फेस्ट सुबह 10:30 से रात 9 तक चलेगा। जिसमें कला, राजनीति, पत्रकारिता, संगीत, सिनेमा, रक्षा, खेल व अन्य विधाओं से जुड़ी हस्तियां शामिल होकर श्रोताओं से अपने अनुभव साझा करेंगी।

कई क्षेत्रों की हस्तियां करेंगी शिरकत
इस वर्ष लिट-चौक में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव, भारतीय थल सेना के पूर्व सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे, सेना के पूर्व अधिकारी एवं राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों पर प्रमुख वक्ता मेजर गौरव आर्य, पूर्व रॉ चीफ विक्रम सूद और अनिल धस्माना, वरिष्ठ पत्रकार जयदीप कर्णिक, वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक अनंत विजय, वरिष्ठ पत्रकार सुमित अवस्थी, आईएएस अधिकारी भारत यादव, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (क्राइम ब्रांच) राजेश दंडोतिया, वाणी प्रकाशन की सीईओ अदिति महेश्वरी, वित्त मामलों के जानकार सीए असीम त्रिवेदी और सुनील सुब्रमण्यम, सुप्रसिद्ध गुजराती लोक गायक आदित्य गढ़वी, सुप्रसिद्ध पर्यावरणविद् स्वामी प्रेम परिवर्तन (पीपल बाबा), सुप्रसिद्ध कवि स्वयं श्रीवास्तव, मशहूर शायर अजहर इकबाल, चर्चित उपन्यासकार नीलोत्पल मृणाल, सुप्रसिद्ध अभिनेता बृजेंद्र काला, ऑस्कर विजेता फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ और ‘मिर्जापुर’ फेम अभिनेता अंजुम शर्मा, टीवी एक्ट्रेस लता सबरवाल, सुप्रसिद्ध अभिनेत्री सुनीता रजवार, प्रसिद्ध अभिनेता गोपाल दत्त, ‘नजमा आपी’ किरदार से मशहूर सलोनी गौड़, आध्यात्मिक वक्ता रेणुका पुंडरीक गोस्वामी, प्रसिद्ध पत्रकार सौरभ द्विवेदी, तथा प्रसिद्ध वॉयस ओवर आर्टिस्ट एवं पूर्व रेडियो जॉकी पंकज जीना सहित सभी महत्वपूर्ण विधाओं के 50 से अधिक चर्चित चेहरे शामिल होंगे। साथ ही परफॉर्मेंस चौक में कविता, कहानी, चित्रकला, गायन एवं अन्य कला विधाओं से जुड़े कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इसी के साथ फूड, बुक और आर्ट स्टॉल्स भी इस आयोजन का हिस्सा होते हैं।

निःशुल्क एंट्री
लिटचौक मध्यप्रदेश की पहली संस्था है, जो प्रधानमंत्री की महत्वपूर्ण पहल “मेरा युवा भारत (MY bharat) जो खेल एवं युवा मंत्रालय के अंतर्गत आता है के साथ भी जुड़ा है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य शहर की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना और बौद्धिक संस्कृति को प्रोत्साहित करना है। इस कार्यक्रम की सबसे खास बात ये है कि इसकी एंट्री पूर्णतः निशुल्क है।

2

मौके पर पड़ी बाइक।

गोहपारू थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, युवक की दर्दनाक मौत

तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी है, फिर एक तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू की है। घटना गोहपारू थाना क्षेत्र के दियापिपर रोड की है।

पुलिस ने बताया कि बाइक सवार सकेन्द्र सिंह पिता महा सिंह (25) वर्ष निवासी सरवारी थाना जैसिंहनगर अपने रिश्तेदारी में दियापिपर आया हुआ था, और वापस बाइक क्रमांक एमपी 18 जेड ई 5035 में सवार हो कर घर लौट रहा था, तभी गोहपारू थाने के पहले दियापिपर रोड में स्थित पेट्रोल पंप के सामने सड़क किनारे लगे आम के पेड़ से तेज रफ्तार बाइक टकरा गई।जिससे बाइक सवार युवक के सर एवं शरीर में गंभीर चोट पहुंची, जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई है।

घटना देख स्थानीय लोग मौके पर दौड़ पड़े, और देखा कि युवक की सांसें थम गई थीं। इसके बाद गोहपारू पुलिस को लोगों ने मामले की सूचना दी, जानकारी के बाद मौके पर पहुंची गोहपारू पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम की कार्रवाई के लिए शव अस्पताल लाया है।

पुलिस ने कहा तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे लगे आम के पेड़ से टकरा गई है, जिसमें बाइक सवार युवक की मौत हुई है। घटना के बाद युवक के परिजनों को एवं रिश्तेदारों को सूचना दी गई है। शव पीएम के लिए अस्पताल लाया गया है। मामले पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। जिले में इन दिनों लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं, तेज रफ्तार की वजह से लोगों की जान जा रही है। यातयात विभाग लोगों को यातयात नियम का पाठ पढ़ा रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर इसका कोई असर नहीं है

शुभम

तीन साल का प्यार और खौफनाक अंत, प्रेमिका से फोन पर बात की और लगा ली फांसी

इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र के शांतिनगर में एक 19 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान शुभम पुत्र रंजीत कोशल के रूप में हुई है जो पेशे से केटरिंग का काम करता था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

देर रात कमरे में मिला शव
घटना बुधवार रात की है जब शुभम के भाई दीपक ने उसे अपने कमरे में फंदे पर लटका हुआ पाया। परिजनों के अनुसार शुभम रात को खाना खाने नहीं आया था और लगातार फोन करने पर भी कॉल रिसीव नहीं कर रहा था। जब भाई ने कमरे में जाकर देखा तो दरवाजा अंदर से बंद था और खिड़की से झांकने पर शुभम का शव लटका हुआ दिखाई दिया।

मोबाइल में मिले प्रेमिका के कॉल
पुलिस को जांच के दौरान मृतक के मोबाइल में एक युवती के कई मिस्ड कॉल और बातचीत के रिकॉर्ड मिले हैं। बताया जा रहा है कि शुभम का पिछले तीन वर्षों से क्षेत्र की ही एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। आत्महत्या से कुछ समय पहले भी उसकी युवती से बात हुई थी। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर कॉल डिटेल खंगालना शुरू कर दिया है।

प्रेम प्रसंग में विवाद की आशंका
शुरुआती जांच में पुलिस इसे प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला मान रही है। परिजनों ने बताया कि शुभम सामान्य व्यवहार कर रहा था लेकिन अचानक हुई इस घटना से परिवार सदमे में है। आजाद नगर पुलिस युवती से भी पूछताछ करने की तैयारी कर रही है ताकि खुदकुशी के पीछे के असली कारणों का पता लगाया जा सके।

पकड़ा गया ट्रक।

पुलिस मुख्यालय के सामने मांस से भरा ट्रक पकड़ा, गौमांस के शक पर हिंदूवादी संगठनों ने किया हंगामा

राजधानी भोपाल में पुलिस मुख्यालय के सामने बुधवार-गुरुवार की दरमियानी देर रात मांस के पैकटों से भरा एक ट्रक पकड़ा गया है। ट्रक में गौमांश होने के शक पर हिंदूवादी संगठनों के कई पदाधिकारी भी देर रात मौके पर पहुंचे। गौमांस होने का आरोप लगाते हुए हिंदूवादी संगठनों के सदस्यों ने जमकर नारेबाजी और तोड़फोड़ भी की। जहांगीराबाद पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। 

हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने आरोप लगाया कि भोपाल और आसपास अवैध रूप से स्लॉटर हाउस संचालित कर गायों और गोवंश को काटकर विदेशों तक सप्लाई किया जा रहा है। इस मांस की तस्करी के मास्टरमाइंड के खिलाफ रासुका सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए। 

हालांकि मांस को कहां के स्लॉटर हाउस में काटकर पन्नी के पैकेट बनाकर कहां भेजा जा रहा था, इसका स्पष्ट रूप से खुलासा नहीं हो सका है। मांस किस मवेशी या जानवर का है, इसकी जांच के लिए वन विभाग के साथ अन्य विभागों की टीमों को भी आज बुलाया गया है। 

पशु अस्पताल में रखवाएं मांस के पैकेट, आज होगी जांच
हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारियों और सदस्यों ने गौमांस होने का आरोप लगाते हुए ट्रक में तोड़फोड़ भी कर दी। पुलिस की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। देर रात पुलिस ने मांस के पैकेटों को जहांगीराबाद स्थित पशु चिकित्सालय में रखवा दिया है। आज गुरुवार को दोपहर तक मांस की जांच की जाएगी कि यह किस मवेशी या जानवर का है।

एक युवक हिरासत में, चल रही पूछताछ
ट्रक को रोकने के बाद एक व्यक्ति ट्रक से उतरकर भाग गया, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया। जिस युवक को पकड़ा है, उसे पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। युवक भोपाल का ही रहने वाला है। उसे एक अवैध स्लॉटर हाउस में काम करने की बात भी सामने आ रही है।

हैदराबाद और मुंबई के रास्ते भेजते हैं विदेश
हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने आरोप लगाया कि कई दिनों से एक स्लॉटर हाउस से संदिग्ध मांस के पैकेट बनाकर हैदराबाद और मुंबई के रास्ते विदेश भेजे जाने की सूचना मिल रही थी। इसके बाद से ही हिंदू उत्सव समिति और अन्य हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता जानकारी जुटा रहे थे।

चिटफंड कंपनी बनाकर रोजगार सहायक ने की करोड़ों की ठगी, उपभोक्ता परेशान

टीकमगढ़ जिले में एक चिट फंड कंपनी द्वारा सैकड़ों उपभोक्ताओं से करोड़ों रुपये की ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। सिविल लाइन क्षेत्र में संचालित पीबी इंडिया निधि लिमिटेड (पीवी इंडिया निधि लिमिटेड) नामक कंपनी अचानक ऑफिस में ताला लगाकर फरार हो गई है। अपने मेहनत की कमाई गंवा चुके उपभोक्ता अब कंपनी कार्यालय, थानों और पुलिस अधिकारियों के चक्कर काटने को मजबूर हैं।

पीड़ित उपभोक्ता लोकेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2022 में कंपनी में नियमित आरडी और तीन एफडीआर कराई थीं। तय अवधि पूरी होने के बाद जब भुगतान का समय आया, तब तक कंपनी का ऑफिस बंद हो चुका था। कंपनी के मैनेजर और डायरेक्टर रहे शंकर यादव लगातार उपभोक्ताओं को आश्वासन देते रहे, लेकिन पांच महीने से अधिक समय गुजर जाने के बाद भी न तो पैसा मिला और न ही कोई ठोस जवाब।

रिकॉर्ड के अनुसार, पीबी इंडिया निधि लिमिटेड का रजिस्ट्रेशन वर्ष 2019 में हुआ था। कंपनी के डायरेक्टर पंकज यादव, रितु लोहार और शंकर यादव थे। इसके बाद कंपनी ने बुंदेलखंड क्षेत्र में तेजी से शाखाएं खोलीं। उत्तर प्रदेश के ललितपुर के साथ-साथ टीकमगढ़ जिले के टीकमगढ़, निवाड़ी, दिगौड़ा, पृथ्वीपुर, जतारा और खरगापुर में शाखाएं खोलकर कम समय में रकम दोगुनी करने का लालच देकर लोगों से निवेश कराया गया।

सूत्रों के मुताबिक, वर्ष 2021 से टीकमगढ़ जिले में कंपनी ने लगभग 14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और इसके बाद अचानक फरार हो गई। आरोप है कि इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड ललितपुर निवासी पंकज यादव है, जबकि उसकी पत्नी रितु लोहार और शंकर यादव ने स्थानीय स्तर पर लोगों को प्रलोभन देकर जाल में फंसाया।

मौसम

मध्यप्रदेश में कोहरा और शीतलहर का डबल अटैक, 12 जिलों में अलर्ट, ट्रेनें घंटों लेट

मध्यप्रदेश में ठंड और घने कोहरे ने एक बार फिर मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गुरुवार को प्रदेश के 12 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। ग्वालियर-चंबल और विंध्य क्षेत्र के कई हिस्सों में सुबह के समय दृश्यता बेहद कम रहने की आशंका जताई गई है। वहीं भोपाल, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर और इंदौर में शीतलहर का असर बना रहेगा।मौसम विभाग के मुताबिक ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज और सीधी में घना कोहरा छा सकता है। कई इलाकों में विजिबिलिटी 50 मीटर तक सिमटने की संभावना है।

19 दिसंबर से और बढ़ेगी ठंड
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 19 दिसंबर से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका असर अगले कुछ दिनों में मध्यप्रदेश में देखने को मिलेगा। इसके बाद एक और सिस्टम आने की संभावना है, जिससे ठंड और तेज हो सकती है। इस बीच उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में जेट स्ट्रीम का प्रभाव बना हुआ है, जो 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 185 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बह रही है।

न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट
मंगलवार-बुधवार की रात प्रदेश के कई शहरों में न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई।मंदसौर सबसे ठंडा शहर रहा, जहां तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शाजापुर में पारा 3.8 डिग्री दर्ज किया गया।इंदौर में 4.9 डिग्री, भोपाल में 5.1 डिग्री, ग्वालियर में  9.8 डिग्री, उज्जैन में 8 डिग्री और जबलपुर में 8.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

कोहरे से रेल यातायात बेपटरी
उत्तर भारत में खराब मौसम का असर मध्यप्रदेश तक साफ दिखाई दे रहा है। दिल्ली से आने वाली 15 से अधिक ट्रेनें रोजाना देरी से पहुंच रही हैं। शताब्दी, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, राप्ती सागर, पातालकोट, कुशीनगर, सचखंड, अमृतसर-नांदेड़, मदुरई-चंडीगढ़, तमिलनाडु, केरल, भोपाल एक्सप्रेस और कर्नाटक संपर्क क्रांति सहित कई ट्रेनें 20 मिनट से लेकर 5 घंटे तक लेट चल रही हैं। भोपाल रेलवे स्टेशन पर मालवा एक्सप्रेस भी निर्धारित समय से देरी से पहुंच रही है। इंदौर–उज्जैन रूट से आने वाली ट्रेनों पर भी कोहरे का असर पड़ा है।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए नियम लागू।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व: अब दूसरों को कैसे दिखाएंगे वन्यजीवों के संग बिताए यादगार पल?

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में अब जंगल सफारी का अनुभव पूरी तरह बदलने जा रहा है। कोर क्षेत्र में पर्यटकों के लिए मोबाइल फोन के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लागू कर दिया गया है। नए नियम के तहत पर्यटकों को सफारी पर जाने से पहले अपने मोबाइल फोन बंद कर सुरक्षित रूप से जमा कराने होंगे। बिना मोबाइल फोन जमा किए किसी भी पर्यटक को कोर एरिया में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

पार्क प्रबंधन का कहना है कि यह फैसला जंगल और वन्यजीवों के प्रति पर्यटकों की संवेदनशीलता बढ़ाने के उद्देश्य से लिया गया है। बीते वर्षों में देखा गया था कि अधिकांश पर्यटक सफारी के दौरान फोटो खींचने, वीडियो बनाने और सोशल मीडिया के लिए रील्स रिकॉर्ड करने में ही व्यस्त रहते थे। इससे न केवल उनका ध्यान वन्यजीवों से भटकता था, बल्कि कई बार जानवरों की स्वाभाविक गतिविधियां भी प्रभावित होती थीं।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक डॉ. अनुपम सहाय के अनुसार मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग से जंगल की शांति भंग हो रही थी। उन्होंने बताया कि अगले दो से तीन दिनों के भीतर सभी प्रवेश द्वारों पर मोबाइल जमा करने के लिए विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे। यहां पर्यटकों को सुरक्षित व्यवस्था के तहत अपने फोन जमा करने की सुविधा मिलेगी, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें