स्टेज पर दुल्हन के पास खड़े होकर पानी पीने की बात पर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दुल्हन ने अपने प्रेमी दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया। बारात खाली हाथ लौटी और दूल्हे सहित उसकी मां पर दहेज प्रताड़ना का केस भी दर्ज हो गय। दूल्हा और दुल्हन एक-दूसरे से प्यार करते थे और दो साल से दोनों एक दूसरे को जानते थे। परिजन दोनों की शादी के लिए तैयार हो गए थे, लेकिन वर-माला के पहले इतना विवाद हो गया कि बारात खाली हाथ लौटी।शादी के दौरान यह विवाद एमजी रोड की कोष्ठी समाज धर्मशाला में हुआ। दूल्हे गौरव माठे ने स्टेज पर दुल्हन के पास पानी पी रहे फोटोग्राफर को डांटा। फोटोग्राफर ने माफी मांग ली, लेकिन गौरव ने उसे तमाचा जड़ दिया। दुल्हन और उसके पिता ने समझाया तो दूल्हा गौरव दुल्हन पर नाराज हो
इसके बाद दूल्हे ने दुल्हन के सोने के झुमके भी छीन लिए। यह बात दुल्हन को नागवार गुजरी और उसने शादी नहीं करने का फैसला लिया। दुल्हन के पिता ने बताया कि वह एक निजी अस्पताल में केयर टेकर है। कर्ज लेकर बेटी की मर्जी के हिसाब से शादी की थी, लेकिन दूल्हे का रूप देखकर लगा कि बेटी उसके साथ खुश नहीं रह सकती।
आखिरकार हमें रिश्ता तोड़ना पड़ा। इस मामले में दुल्हन के पिता की शिकायत पर दूल्हे गौरव और उसकी तरुणा पर मारपीट और दहेज मांगने का केस दर्ज कराया। पुलिस को शादी के दौरान हुए विवाद के फुटेज भी सौंपे गए।
प्यार के बाद दोनों कर रहे थे शादी
जानकारी के अनुसार बाबू घनश्याम नगर क्षेत्र की रहने वाली युवती का विवाह 14 जुलाई को गौरव माठे नामक युवक से तय हुआ था। दोनों करीब दो वर्ष से एक-दूसरे को जानते थे और परिवार की सहमति से प्रेम विवाह कर रहे थे। बुधवार रात गौरव बारात लेकर धर्मशाला पहुंचा। शादी की रस्में शुरू ही होने वाली थीं कि अचानक विवाद ने तूल पकड़ लिया।
समझाइश का भी असर नहीं
दोनों पक्षों ने काफी देर तक बातचीत कर समझाने की कोशिश की लेकिन दुल्हन अपने फैसले पर अडिग रही। आखिरकार बारात को बिना शादी के लौटना पड़ा। इसके बाद दुल्हन देर रात एमजी रोड थाने पहुंची और दूल्हे गौरव के खिलाफ दहेज मांगने, गाली-गलौज, झूमा-झटकी और जान से मारने की धमकी देने समेत कई गंभीर आरोपों में प्रकरण दर्ज कराया।
दूल्हे पक्ष ने सोने की मांग की
दुल्हन की मां ने पुलिस को बताया कि 14 जुलाई को सगाई के समय सोने की अंगूठी और 51 हजार रुपए दिए थे, लेकिन विवाह के दिन स्टेज पर पहुंचते ही दूल्हे पक्ष ने सोने की मांग करने लगे। युवती की शिकायत पर गौरव माठे के खिलाफ 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 सहित भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है।





