इंदौर
इंदौर सहित देश में कोरोना के नए मरीजों की संख्या में गिरावट का सिलसिला जारी है। गुरुवार को इंदौर में कोरोना के 526 नए मरीज सामने आए, जबकि 4 की मौत हो गई। शहर में कुल मरीजों का आंकड़ा 1,48,448 पर पहुंच गया है। जिले में एक्टिव केस अब 5974 हो गए हैँ। उधर, देश में 45 दिन बाद एक बार फिर कोरोना के 1.85 लाख केस आए हैं। इससे पहले 24 मई को 1,95,857 नए केस मिले थे। वहीं पिछले महीने 13 अप्रैल को 1,85,306 नए मरीज मिले थे। इसके बाद से लगातार नए मरीजों के बढ़ने का सिलसिला जारी था, जो अब ढलान पर है। गुरुवार को देश में 2,70,577 मरीज ठीक हुए और रिकवरी दर 90.35% रही। वहीं देश में गुरुवार को 3,656 लोगों की मौत हुई।
कोरोना संक्रमण में गिरावट:इंदौर में 526 नए संक्रमित, 4 की मौत; देश में 45 दिन बाद 1.85 लाख नए मरीज





