अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

निगम का बजट आज:कोई नया टैक्स नहीं, पर कॉलोनी का नो-ड्यूज शुल्क बढ़ सकता है

Share

इंदौर

गुरुवार को नगर निगम का बजट आएगा। 7 हजार 400 कराेड़ के इस बजट में इस बार कोई नया टैक्स नहीं लगाया जाएगा, लेकिन कॉलोनी नो-ड्यूज के लिए शुल्क बढ़ाया जाएगा। पिछले साल से 200 करोड़ ज्यादा के इस बजट में विधानसभा चुनाव का प्रबंधन भी दिखेगा। उसी के मद्देनजर वोट बैंक को साधने वाले कुछ बड़े प्रोजेक्ट शामिल किए जा सकते हैं। हर वार्ड में आधुनिक योग केंद्र बनेंगे। हर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक खेल कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा।

शहर के 19 जोन में लाइब्रेरी और करियर काउंसलिंग सेंटर बनाए जाएंगे। मास्टर प्लान की सड़कों पर फोकस रहेगा। संजीवनी क्लिनिक की संख्या बढ़ाई गई है। कुल 116 संजीवनी क्लिनिक और डिस्पेंसरियों का काम निगम पूरा करेगा। इनमें से 21 अस्पताल ऐसे होंगे, जहां कम से कम प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध हो जाए। मप्र में पहली बार इंदौर के डिजिटलाइजेशन की दिशा में चौराहों के साथ सार्वजनिक स्थलों और 10 फुट ब्रिज वाईफाई किए जाएंगे। पिछले साल 7 हजार 200 करोड़ का बजट प्रस्तुत किया गया था। निगम को 726 करोड़ की आय हुई।

स्वच्छता के लिए भी बजट बढ़ सकता है

कुछ ही महीनों में स्वच्छता सर्वेक्षण शुरू हो सकता है। पिछली बार स्वच्छता अभियान पर 111 करोड़ का प्रावधान रखा गया था। इस बार 10 फीसदी की बढ़ोतरी की जा सकती है। स्वीपिंग मशीन, जीडीएस के मेंटेनेंस के लिए कुछ विशेष प्रावधान किए हैं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें