अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

होटल में लॉक हुए शिंदे गुट के पार्षद?अब क्या मेयर भी ढाई-ढाई साल के लिए बनेंगे?

Share

महाराष्ट्र नगर निकाय और बीएमसी के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिवसेना (शिंदे गुट) की महायुति प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज की है. भाजपा अपने गठबंधन के साथ 29 में से 23 निगमों में बहुमत हासिल की है. वहीं, बीएमसी में महायुति ने कुल 227 में से 118 सीटें जीते हैं. इसमें बीजेपी के हिस्से 89, तो शिवसेना के 29 पार्षदों ने जीत दर्ज की. मुंबई के मेयर चुनाव में अब शिंदे सेना की अहम भूमिका है. खबर आ रही है कि एकनाथ शिंदे ने अपने सभी पार्षदों को होटल लॉक कर दिया है. इसे लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही है. इस मामले पर शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे का बयान आया है. उन्होंने महायुति पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अब क्या मेयर भी ढाई-ढाई साल के लिए बनेंगे?

उद्वव ठाकरे ने दादर, मुंबई के शिवसेना भवन पत्रकार परिषद में मीडिया को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने महायुति पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा शिवसेना (शिंदे गुट) से गठबंधन को तोड़कर अपना मेयर नियुक्त कर सकती है. साथ ही उन्होंने ढाई-ढाई साल के मेयर को लेकर भी कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि जिस हिसाब से पार्षद होटल में लॉक किए जा रहे हैं, उससे तो यहीं लगता है कि मुंबई के मेयर ढाई-ढाई साल के लिए नियुक्त हो सकते हैं.

ठाकरे ने क्या कहा?

उद्धव ठाकरे ने ढाई-ढाई साल के मेयर चुने जाने वाले सवाल पर हंसते हुए कहा, ‘हां तो पहले तय होने दो. ढाई साल में उनमें जो आए हैं. ढाई-ढाई साल महापौर बनेगा क्या. उन्होंने कहा कि जैसे मेरी पार्टी तोड़कर ये मुख्यमंत्री बनाए थे, क्या वैसे ही अब मेयर की नियुक्ति बनाएंगे?’ जैसे उनसे पूछा गया कि क्या वे पार्टी तोड़कर मेयर बनाएंगे? इसपर उन्होंने जवाब दिया कि वो देखने जैसी चीज है अभी इंटरेस्टिंग बात होगी.

ठाकरे ने आरोप लगाया कि भाजपा मुंबई को गिरवी रखना चाहती है. उसने धोखे से चुनाव जीता है. उन्होंने कहा कि मराठी मानुष इस ‘पाप’ को कभी माफ नहीं करेंगे. ठाकरे ने कहा कि मुंबई में शिवसेना (यूबीटी) का मेयर बनाना उनका सपना है. अगर ईश्वर की इच्छा हुई तो यह सपना साकार होगा. उन्होंने कहा कि भाजपा को यह गलतफहमी है कि उसने शिवसेना(यूबीटी) को खत्म कर दिया है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है.

जमीन पर मजबूत शिवसेना

ठाकरे ने कहा, ‘शिवसेना को भाजपा जमीनी स्तर पर खत्म नहीं कर सकी.’ उनका प्रत्यक्ष रूप से इशारा बीएमसी चुनावों में शिवसेना (उबाठा) द्वारा जीती गई 65 सीटों की ओर था. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा वोट खरीदने के लिए साम-दाम दंड भेद का इस्तेमाल कर रही है. ठाकरे ने कहा, ‘उसने (भाजपा ने) मुंबई को गिरवी रखकर विश्वासघात के जरिए जीत हासिल की है. लड़ाई अब खत्म नहीं हुई है, बल्कि अभी शुरू हुई है.’

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें