अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

देश-विदेश :CEC के खिलाफ आज महाअभियोग प्रस्ताव ला सकता है विपक्ष, होर्मुज में ईरानी सेना पर अमेरिका के हमले जारी,दक्षिण अफ्रीका-अमेरिका के बीच बढ़ा कूटनीतिक विवाद, यूएस राजदूत को तलब किया

Share

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और देश की राजनीति समेत कई बड़े मुद्दे आज सुर्खियों में हैं। संसद में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाअभियोग प्रस्ताव को लेकर विपक्ष एकजुट नजर आ रहा है। तृणमूल कांग्रेस की अगुवाई में विपक्षी दल आज महाभियोग प्रस्ताव का नोटिस दे सकते हैं। बताया जा रहा है कि नोटिस पर लोकसभा और राज्यसभा के कई सांसदों के हस्ताक्षर हैं और इसे पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के मुद्दे से भी जोड़ा जा रहा है। इसी बीच पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। मौजूदा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिकी सेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान की नौसेना को भारी नुकसान पहुंचाया है। उनके मुताबिक कार्रवाई में कई जहाज और बारूदी सुरंग बिछाने वाली नावें नष्ट की गई हैं। ट्रंप ने यह भी कहा कि वह जब चाहेंगे तब ईरान के साथ युद्ध समाप्त हो सकता है। युद्ध का असर ऊर्जा बाजार और भारत पर भी दिखाई देने लगा है। बढ़ती कीमतों के बीच ट्रंप ने संकेत दिया है कि अमेरिका रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार से तेल जारी कर सकता है ताकि बाजार में आपूर्ति बढ़े और कीमतें नियंत्रित रहें। इसी संकट के बीच भारत सरकार ईरान में फंसे अपने नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने के प्रयास में जुटी है। इसके लिए आर्मेनिया और अजरबैजान के रास्ते निकासी की व्यवस्था की जा रही है। वहीं, पश्चिम एशिया के तनाव का असर दिल्ली तक पहुंच गया है। राजधानी में वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की कमी देखी जा रही है, जिससे होटल और ढाबा कारोबार प्रभावित हुआ है। इसके अलावा ओमान के सलालाह बंदरगाह पर तेल भंडारण केंद्रों पर ईरानी ड्रोन हमले की खबर से क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। दूसरी ओर मौसम में बदलाव के कारण पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी हुई है, जबकि कई मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। साथ ही आधार प्रणाली की सुरक्षा मजबूत करने के लिए यूआईडीएआई ने 20 एथिकल हैकरों का पैनल तैयार किया है। 

आज भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक, राहुल गांधी का रायबरेली-अमेठी का दौरा

आज 12 मार्च 2026 को कृष्ण पक्ष की नवमी है। गुरुवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी रायबरेली और अमेठी के दौरे पर रहेंगे। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में केरल, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए संभावित उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा होगी

राहुल गांधी का रायबरेली और अमेठी का दौरा
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी गुरुवार से रायबरेली और अमेठी के दो दिन के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे फुरसतगंज हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। इसके बाद वे जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में वे अलग-अलग विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों के साथ क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति पश्चिम बंगाल और केरल में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए संभावित उम्मीदवारों के नामों पर विचार करने के लिए 12 मार्च को बैठक कर सकती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा सत्तारूढ़ पार्टी की उच्चस्तरीय समिति के सदस्यों में शामिल हैं। 

लद्दाख को राज्य का दर्जा दिलाने के लिए रैली
लेह एपेक्स बॉडी ने 12 मार्च को शांतिपूर्ण रैली आयोजित करने का आह्वान किया है।  लद्दाख के लोगों से इसमें बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की है। यह रैली गृह मंत्रालय के साथ अगली बैठक में हो रही देरी और सोनम वांगचुक सहित कई नेताओं की निरंतर हिरासत के विरोध में बुलाई गई है। पिछली हाई पावर कमेटी की बैठक में सरकार ने अनुच्छेद 371 का प्रस्ताव रखा था, लेकिन लेह एपेक्स बॉडी और कारगिल डेमोक्रेटिक एलायंस अब भी छठी अनुसूची का दर्जा और राज्य का दर्जा देने की अपनी मांग पर कायम हैं।

कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुनवाई
कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर गुरुवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। इस विवाद के केंद्र में मुगल शासक औरंगजेब के समय की शाही ईदगाह मस्जिद है, जिसके बारे में हिंदू पक्ष का दावा है कि इसे भगवान कृष्ण के जन्मस्थान पर स्थित एक मंदिर को ध्वस्त करने के बाद बनाया गया था।

राहुल गांधी से जुड़े मामले पर सुनवाई
राहुल गांधी से जुड़े एक मामले में गुरुवार को सुनवाई होगी। दरअसल, उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित तौर पर विवादित बयान देने के आरोप में मानहानि के मुकदमे दर्ज हैं।  

आज के दिन हुई थी दांडी मार्च की शुरुआत 
आज से 96 साल पहले 1930 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने दांडी मार्च की शुरुआत की। यह यात्रा अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से समुद्र तटीय गांव दांडी तक निकाली गई थी। दरअसल, अंग्रेजी शासन में भारतीयों को नमक बनाने का अधिकार नहीं था। उन्हें इंग्लैंड से आने वाले नमक का ही इस्तेमाल करना पड़ता था। इतना ही नहीं, अंग्रेजों ने इस नमक पर कई गुना कर भी लगा दिया था, लेकिन नमक जीवन के लिए आवश्यक वस्तु है इसलिए इस कर को हटाने के लिए गांधी जी ने यह सत्याग्रह चलाया था।

top headlines update today important big coverage 12 march news

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार 

 मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विपक्ष एकजुट, आज महाभियोग प्रस्ताव का नोटिस देने की तैयारी
संसद में लोकसभा स्पीकर पद से हटाने संबंधी प्रस्ताव पर चर्चा के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है। संभावना है कि तृणमूल कांग्रेस की अगुवाई में एकजुट विपक्ष गुरुवार को सीईसी के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव का नोटिस देगा। नोटिस पर लोकसभा के 120 और राज्यसभा के 60 सदस्यों के हस्ताक्षर हैं। तृणमूल की रणनीति मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को प. बंगाल विधानसभा चुनाव में बड़ा मुद्दा बनाने की है।

top headlines update today important big coverage 12 march news

Trump: ‘होर्मुज में ईरान की नौसेना पर अमेरिका का वार जारी’, ट्रंप बोले- 58 जहाज और बारूदी नावों को किया नष्ट
पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच मौजूदा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिकी सेना ने ईरान की नौसैनिक ताकत पर बड़ा हमला किया है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी कार्रवाई में ईरान के कई जहाज और बारूदी सुरंग बिछाने वाली नावों को नष्ट कर दिया गया है। उनका कहना है कि यह कदम वैश्विक समुद्री व्यापार और तेल आपूर्ति की सुरक्षा के लिए उठाया गया है। 

top headlines update today important big coverage 12 march news

US: ईरान युद्ध के बीच हांफने लगा अमेरिका, तेल पर मंडराते संकट को दूर करने के लिए ट्रंप ने उठाया ये बड़ा कदम
पश्चिम एशिया में ईरान के साथ जारी युद्ध का असर अब सीधे अमेरिका की ऊर्जा व्यवस्था पर दिखाई देने लगा है। बढ़ती तेल कीमतों और गैसोलीन की महंगाई के बीच मौजूदा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि उनकी सरकार रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार से तेल निकाल सकती है। ट्रंप का कहना है कि इससे बाजार में आपूर्ति बढ़ेगी और पेट्रोल की कीमतों को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।

top headlines update today important big coverage 12 march news

ईरान से भारतीयों लाने में जुटी भारत सरकार: ये दो देश कर रहे मदद; जानें सुरक्षा के बीच कैसे हो रही घर वापसी
पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच भारत सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर लगातार सक्रिय है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि ईरान में मौजूद भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। सरकार उन भारतीयों की मदद कर रही है जो ईरान से बाहर निकलना चाहते हैं। इसके लिए आर्मेनिया और अजरबैजान के रास्ते लोगों को सुरक्षित बाहर लाने की व्यवस्था की जा रही है। 

top headlines update today important big coverage 12 march news

शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा
गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध का शंखनाद करते हुए शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने घोषणा की कि वे धर्म की रक्षा के लिए शंकराचार्य चतुरंगिणी सेना बनाएंगे जो संत समाज में व्याप्त अशास्त्रीयता और अधर्म को दूर करने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि धार्मिक समाज में धर्मनिरपेक्ष शपथ नहीं, बल्कि धर्म की शपथ ही चलेगी और अगर परिस्थितियां बनीं तो फिर शस्त्र उठाने से भी परहेज नहीं करेंगे। 

top headlines update today important big coverage 12 march news

पश्चिम एशिया में जंग की आग दिल्ली की रसोइयों तक पहुंची, सिलेंडर की कमी से जूझने लगी राजधानी
पश्चिम एशिया में छिड़ी जंग का असर दिल्ली में भी दिखने लगा है। पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति शृंखला बाधित होने से राजधानी के ज्यादातर इलाकों में वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की किल्लत रही। इससे शहर के छोटे-छोटे ढाबे की भट्ठियां बंद रहीं और कुछ रेस्टोरेंट के शटर डाउन हुए। खाद्य पदार्थों के ऑनलाइन डिलिवरी प्लेटफार्म से भी ग्राहकों को बुकिंग नहीं ली जा रही है। घरेलू उपभोक्ताओं को भी समस्या का सामना करना पड़ा। बुकिंग नहीं होने के साथ सिलेंडर की सप्लाई की वेटिंग भी बढ़ गई है। ज्यादा दिक्कत शादी वाले घरों में हैं। लोग सिलिंडर के लिए गैस एजेंसियों के आगे लंबी कतारों में खड़े नजर आए

top headlines update today important big coverage 12 march news

पश्चिम एशिया संकट: ओमान के सबसे बड़े बंदरगाह के तेल भंडारण केंद्रों पर ईरानी ड्रोन हमला; क्षेत्र में तनाव बढ़ा
ईरान ने ओमान के सबसे बड़े बंदरगाह सलालाह के तेल भंडारण केंद्रों पर ड्रोन हमला किया। इससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। ओमान टीवी ने बताया कि ड्रोन ने बंदरगाह के अंदर बने ईंधन टैंकों को निशाना बनाया। 

top headlines update today important big coverage 12 march news

‘मैं जब चाहूंगा, ईरान से युद्ध खत्म हो जाएगा’, अमेरिकी राष्ट्रपति का बड़ा बयान
पश्चिम एशिया में संकट गहराता जा रहा है। इस बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को एक बार फिर दावा किया कि ईरान के साथ जारी जंग जल्द खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि जब वह चाहेंगे, तब यह युद्ध समाप्त हो जाएगा। ट्रंप ने फोन पर दिए एक इंटरव्यू में कहा कि अब निशाना बनाने के लिए लगभग कुछ भी नहीं बचा है। थोड़ा बहुत ही बचा है। मैं जब चाहूं, यह युद्ध खत्म हो जाएगा। 

top headlines update today important big coverage 12 march news

Weather: पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी से मिली राहत, मैदानी क्षेत्रों में तपन; पारा 40 डिग्री के पार
उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम में एक बार फिर बदलाव आया है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में पिछले दोनों से बर्फबारी हो रही है, जबकि घाटी के मैदानी इलाकों में बारिश का दौर शुरू हुआ है। इससे गर्मी से कुछ राहत मिली है। लेकिन उत्तर, पश्चिम और पूर्वी राज्यों में तपिश बरकरार है और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। 

top headlines update today important big coverage 12 march news

आधार की सुरक्षा होगी और मजबूत, खामियां खोजने के लिए 20 एथिकल हैकरों का पैनल तैयार
देश में डिजिटल पहचान प्रणाली को और सुरक्षित बनाने के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई ने बड़ा कदम उठाया है। आधार से जुड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म की सुरक्षा मजबूत करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसके तहत साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ और एथिकल हैकर आधार प्रणाली में संभावित कमजोरियों की पहचान करेंगे। सरकार का मानना है कि इस पहल से आधार की डिजिटल सुरक्षा और ज्यादा मजबूत होगी। 

दक्षिण अफ्रीका-अमेरिका के बीच बढ़ा कूटनीतिक विवाद, यूएस राजदूत को तलब किया

दक्षिण अफ्रीका के विदेश मंत्री ने बुधवार को बताया कि उनके देश की नीतियों की आलोचना को लेकर दक्षिणी अफ्रीकी सरकार ने अमेरिका के नए राजदूत को स्पष्टीकरण देने के लिए तलब किया गया है, जिससे दोनों देशों के बीच जारी कूटनीतिक तनाव और बढ़ गया है। अमेरिकी राजदूत लियो ब्रेंट बोजेल तृतीय ने मंगलवार को कारोबारी नेताओं की एक बैठक में कुछ ऐसी टिप्पणी की थी, जिन्होंने अफ्रीकी सरकार को नाराज कर दिया है। 

अमेरिकी राजदूत ने दक्षिण अफ्रीका सरकार के ईरान के साथ उनके कूटनीतिक संबंधों और अश्वेत समुदाय को आगे बढ़ाने के लिए लागू सकारात्मक भेदभाव (अफर्मेटिव एक्शन) कानूनों पर सवाल उठाए। इन कानूनों का उद्देश्य अश्वेत लोगों को अन्य नस्लों की तुलना में अधिक अवसर प्रदान करना है। अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका के बीच मतभेद तब से बढ़ गए हैं जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दोबारा सत्ता में लौटे हैं। ट्रंप दक्षिण अफ्रीका की अश्वेत नेतृत्व वाली सरकार की नीतियों की आलोचना करते रहे हैं।

ट्रंप का आरोप है कि दक्षिण अफ्रीका की विदेश नीति अमेरिका विरोधी है, जबकि देश की घरेलू नीतियां श्वेत समुदाय के खिलाफ हैं। रूढ़िवादी कार्यकर्ता और ट्रंप द्वारा नियुक्त लियो ब्रेंट बोजेल तृतीय ने पिछले महीने प्रिटोरिया में अमेरिकी राजदूत के रूप में अपना कार्यभार संभाला था।

Ramswaroop Mantri

Add comment

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें