अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

देश-विदेश:PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियन से की बात, गुटेरेस ने जताई पश्चिम एशिया संकट पर चिंता

Share

कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल पहुंची, दुनियाभर के शेयर बाजारों में गिरावट

पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से फोन पर बातचीत की। इस दौरान पीएम मोदी ने क्षेत्र में बढ़ते तनाव, नागरिकों की मौत और बुनियादी ढांचे को हो रहे नुकसान पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों की सुरक्षा भारत की सर्वोच्च प्राथमिकता है। वहीं इसी संकट के बीच इराक में एक अमेरिकी सैन्य रिफ्यूलिंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अमेरिकी सेना के अनुसार केसी-135 विमान ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य अभियान का हिस्सा था और हादसे के बाद बचाव अभियान जारी है। इस बीच मौजूदा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका की सैन्य कार्रवाई प्रभावी साबित हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी सेना दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेना है और वह जरूरी कदम उठा रही है। उधर ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई की हालत को लेकर भी रहस्य बना हुआ है। कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया है कि वह एक हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। देश में भी कई महत्वपूर्ण घटनाएं सामने आई हैं। मार्च की शुरुआत में ही कई राज्यों में लू जैसी स्थिति बन गई है, जिससे मौसम के बदलते पैटर्न को लेकर चिंता बढ़ी है। उत्तर प्रदेश के आगरा में एक कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस का रिसाव होने से अफरातफरी मच गई और ग्रामीणों को गांव खाली करना पड़ा। वहीं दिल्ली में एलपीजी की कमी के कारण शादियों और समारोहों के मेन्यू में कटौती करनी पड़ रही है। दूसरी ओर अमेरिका ने भारत समेत 16 व्यापारिक साझेदार देशों के खिलाफ नई व्यापारिक जांच शुरू कर दी है, जिससे वैश्विक व्यापार में तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

पीएम मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से की बात, कहा- भारतीयों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार देर रात ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से की पश्चिम एशिया संकट पर बातचीत की। ईरानी राष्ट्रपति के साथ बातचीत में पीएम नरेंद्र मोदी ने बढ़ते तनाव, नागरिकों की जानमाल की हानि और नागरिक बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान पर गहरी चिंता व्यक्त की। 

top headlines update today important big coverage 13 march news

US Plane Crash: क्या ईरान ने मार गिराया अमेरिका का एक और जहाज? इराक में सैन्य रिफ्यूलिंग विमान दुर्घटनाग्रस्त
पश्चिम एशिया संकट हर बदलते दिन के साथ गहराता जा रा है। इस बीच इराक में एक अमेरिकी सैन्य रिफ्यूलिंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने गुरुवार को बताया कि हादसे के बाद बचाव अभियान जारी है। अमेरिकी सेना के अनुसार, केसी-135 विमान ईरान के खिलाफ चल रहे अभियान का हिस्सा था।

top headlines update today important big coverage 13 march news

Donald Trump: ‘ईरान के खिलाफ हमारी सैन्य कार्रवाई प्रभावी’, यहूदी सिनेगॉग पर हुए हमले को लेकर भी बोले ट्रंप
पश्चिम एशिया में जारी तनाव और अमेरिका की सैन्य कार्रवाई के बीच मौजूदा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका की सैन्य कार्रवाई प्रभावी साबित हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी सेना दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेना है और वह जरूरी कदम उठा रही है। 

top headlines update today important big coverage 13 march news

मार्च की शुरुआत में ही पड़ने लगा लू का कहर, पहाड़ से मैदान तक बदला मौसम का मिजाज; बढ़ी चिंता
देश में इस साल गर्मी ने सामान्य समय से पहले ही अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मार्च की शुरुआत में ही कई राज्यों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि कुछ क्षेत्रों में लू और भीषण गर्मी जैसी स्थिति बनने लगी है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह पिछले कई वर्षों में सबसे जल्दी दर्ज हुई गर्मी है।

top headlines update today important big coverage 13 march news

आगरा में अमोनिया गैस का रिसाव: बच्चों को उल्टियां, बेहोश हुए लोग, घर छोड़कर भागे ग्रामीण; दहशत की तस्वीरें
यूपी के आगरा के गांव कुकथरी में बृहस्पतिवार रात को समाधिया कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। इससे कोल्ड स्टोरेज में काम कर रहे 60 से अधिक मजदूर भाग गए। 50 मीटर की दूरी पर स्थित दूसरे कोल्ड स्टोरेज बद्री विशाल में भी मजदूरों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। कुछ लोग बेहोश हो गए। गांव में भी गैस फैलने से ग्रामीणों की हालत बिगड़ गई। इससे अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए। एहतियात पूरे गांव को खाली करा लिया गया। 6 दमकल भी बुला ली गईं। दो घंटे बाद गैस के रिसाव को बंद कराया गया। तब राहत मिल सकी।  

top headlines update today important big coverage 13 march news

संसदीय समिति की सिफारिश: मोची जूते के कारीगर और नाई कहलाएंगे सौंदर्य सेवा प्रदाता, जाति नहीं हुनर से हो पहचान
वह वक्त अब दूर नहीं जब समाज में सदियों से चली आ रही जाति-सूचक व्यावसायिक पहचान इतिहास बन जाएगी। अब मोची को जूते का कारीगर, कुम्हार को मिट्टी के उत्पाद निर्माता, धोबी लॉन्ड्री एवं क्लीनिंग सर्विस प्रोवाइडर और नाई को व्यक्तिगत सौंदर्य सेवा प्रदाता (पर्सनल केयर सर्विस प्रोवाइडर) के नाम से जाना जाएगा।  

top headlines update today important big coverage 13 march news

एलीपीजी संकट

सिलिंडर संकट के बीच शादियों के मेन्यू पर चली कैंची, अफवाहों की आग में तप रहा ‘काला बाजार’
शहर में एलपीजी और कमर्शियल रसोई गैस की कमी का असर शादियों और बड़े समारोह में दिखने लगा है। गैस की अनियमित आपूर्ति के कारण लोगों ने खाने के आइटम में कटौती करनी शुरू कर दी है। कैटरिंग कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि पहले जहां शादी में 20 से 25 तरह के व्यंजन तैयार किए जाते थे, अब इसमें 30 से 40 फीसदी तक कटौती की जा रही है। 

top headlines update today important big coverage 13 march news

क्या कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई?: ईरान के नए सर्वोच्च नेता पर रहस्य गहराया, रिपोर्ट में हालत को लेकर कई दावे
पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य तनाव और युद्ध के माहौल के बीच ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि हाल ही में हुए एक हवाई हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि उनकी हालत काफी नाजुक है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि ईरान की सरकार ने इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

top headlines update today important big coverage 13 march news

ब्रिटेन: मेटा-यूट्यूब पर बच्चों से दूरी बनाने का दबाव, ऑस्ट्रेलिया में कानून के बाद संस्थाओं ने चेताया
ब्रिटेन के मीडिया और गोपनीयता नियामकों ने प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों से बच्चों को अपनी सेवाओं से दूर रखने के लिए और अधिक कदम उठाने की मांग की। उन्होंने चेताया कि कंपनियां अपने ही न्यूनतम आयु नियमों को लागू करने में विफल रही हैं। इन सोशल मीडिया कंपनियों में मेटा, टिकटॉक, स्नैप और यूट्यूब शामिल हैं, जिनकी बहुतायत सामग्री में अश्लीलता देखी जा रही है।

top headlines update today important big coverage 13 march news

फिर बढ़ा टैरिफ का खतरा: अमेरिका ने भारत समेत 16 व्यापारिक साझेदार देशों के खिलाफ शुरू की जांच, क्या हैं आरोप?
वैश्विक व्यापार में एक बार फिर तनाव बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। मौजूदा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने भारत समेत 16 प्रमुख व्यापारिक साझेदार देशों के खिलाफ नई जांच शुरू की है। अमेरिका का आरोप है कि इन देशों की व्यापारिक नीतियां अमेरिकी उद्योगों को नुकसान पहुंचा रही हैं और इससे अमेरिकी बाजार पर दबाव बढ़ रहा है। 

कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल पहुंची, दुनियाभर के शेयर बाजारों में गिरावट

ईरान के साथ जारी युद्ध को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच वैश्विक बाजारों में अस्थिरता बढ़ गई है। कच्चे तेल की कीमत बढ़कर लगभग 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई, जबकि दुनिया भर के शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी शेयर बाजारों में भी तेज गिरावट देखी गई। एसएंडपी 500 सूचकांक 1.5 प्रतिशत गिर गया और कुछ दिनों की अपेक्षाकृत शांति के बाद बाजार में फिर से बड़े उतार-चढ़ाव देखने को मिले।डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 1.6 प्रतिशत नीचे आ गया, जबकि नैस्डैक कंपोजिट में 1.8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इस बीच तेल बाजार में हलचल सबसे अधिक रही। ब्रेंट क्रूड की कीमत एक समय 101.59 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई। बॉन्ड बाजार में भी असर देखने को मिला। ट्रेजरी यील्ड में बढ़ोतरी हुई है, क्योंकि निवेशकों को महंगाई बढ़ने और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती कम होने की आशंका है।

गुटेरेस ने जताई पश्चिम एशिया संकट पर चिंता; राजदूत सिबी जॉर्ज की UN मानवाधिकार उच्चायुक्त से मुलाकात

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘मध्य पूर्व में गहराता संकट अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरा है। इसने आम नागरिकों को भारी पीड़ा पहुंचाई है। तनाव कम करना और बातचीत ही एकमात्र रास्ता है। मैं सभी पक्षों से आग्रह करता हूं कि वे शत्रुता समाप्त करें, अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन करें, नागरिकों की रक्षा करें और तुरंत बातचीत की मेज पर लौटें।’

विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) और राजदूत सिबी जॉर्ज ने जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर तुर्क से मुलाकात की। उन्होंने मानवाधिकारों, भारत की डिजिटल यात्रा और हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित एआई शिखर सम्मेलन पर अपने विचार साझा किए।

मध्य अफ्रीकी गणराज्य में खदान धंसने से आठ की मौत, पांच घायल
मध्य अफ्रीकी गणराज्य के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में गुरुवार की सुबह एक खदान में हुए हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। यह घटना औहम-पेंडे प्रीफेक्चर की राजधानी नौरौम के एक शहर में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खदान में काम कर रहे मजदूर गहरी खुदाई कर रहे थे जब अचानक खदान का एक हिस्सा ढह गया। मौके पर मौजूद एक खदान संचालक, अल्बान मौसा याकाता ने बताया कि वे सब हतप्रभ और असहाय थे। मध्य अफ्रीकी गणराज्य में इस तरह की दुर्घटनाएं असामान्य नहीं हैं। देश में हजारों लोग छोटे पैमाने पर खनन का काम करते हैं। यह कार्य अत्यंत जोखिम भरा होता है, क्योंकि श्रमिकों के पास पर्याप्त सुरक्षा उपकरण नहीं होते हैं।

Ramswaroop Mantri

Add comment

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें