अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

देश-दुनिया:परीक्षा पर चर्चा में PM आज छात्रों से करेंगे संवाद; US-ईरान की ओमान में वार्ता आज; RCB ने जीता फाइनल

Share

सिक्किम में 4.5 तीव्रता के भूकंप से हिली धरती; सबरीमाला सोना चोरी मामले के मुख्य आरोपी को जमानत,अमेरिका के एरिजोना में हेलीकॉप्टर हादसा, दो की मौत; लॉस एंजेलिस में किराने स्टोर में घुसी कार, 3 की मौत

विद्यार्थियों को परीक्षा के तनाव से बाहर निकालने और उन्हें सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने वाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकप्रिय कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा’ का आयोजन आज होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को परीक्षा पे चर्चा के विशेष एपिसोड में परीक्षाओं से जुड़े विषयों, तनावमुक्त रहने और सीखने पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत पर बात करेंगे। वहीं पश्चिम एशिया में तनाव के बीच पूरी दुनिया की नजर ओमान में अमेरिका और ईरान के बीच शुक्रवार को होने वाली वार्ता पर है। कारण है कि ईरान में जारी सरकार विरोधी प्रदर्शन और इसके चलते अमेरिका की तरह से लगतार हमले की धमकी के बीच अब अचानक दोनों देशों के पास बातचीत का मौका सामने आया है। वहीं वडोदरा में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में चार विकेट पर 203 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 19.4 ओवर में चार विकेट खोकर 204 रन बनाए और छह विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। 

गृह मंत्री का जम्मू-कश्मीर दौरा

गृह मंत्री अमित शाह तीन दिन के जम्मू-कश्मीर दौरे पर हैं। वे शुक्रवार को कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा का दौरा करेंगे।

एमपीसी बैठक की घोषणा

आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति बैठक में लिए गए फैसलों की घोषणा करेंगे। यह बैठक बुधवार से शुरू हुई थी। पिछली बैठक दिसंबर 2025 में हुई थी। इस दौरान रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कटौती की गई थी। 

नीट-पीजी से जुड़ें मामले पर सुनवाई 

नीट-पीजी 2025-26 कट-ऑफ के मामले में शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। दरअसल, बुधवार को नीट पीजी का कटऑफ घटाकर शून्य कर देने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से जवाब मांगा था।

  • भारत ए और नामीबिया के बीच टी20 विश्व कप का अभ्यास मुकाबला 

           भारत ए-नामीबिया की टीमों के बीच शुक्रवार को बंगलूरू स्टेडियम में टी20 विश्वकप का अभ्यास मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच भारतीय समयानुसार शाम पांच बजे से शुरू होगा।
 

  • भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 विश्व कप का फाइनल

        अंडर-19 विश्व कप का रोमांच अपने चरम पर पहुंच चुका है। शुक्रवार को भारतीय अंडर-19 टीम का सामना फाइनल में इंग्लैंड से होगा। इस मुकाबले में जीत के साथ टीम इंडिया की नजरें छठा खिताब नाम करने पर होंगी।              फाइनल में भारत की उम्मीदें अपने शानदार फॉर्म में चल रहे बल्लेबाजों पर टिकी होंगी।  

यूपी में मतदाता सूची से जुड़ी आपत्तियों की अंतिम तारीख

शुक्रवार को यूपी में मतदाता सूची के एसआईआर के तहत जारी मसौदा मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियों की अंतिम तारीख है।

आज ही के दिन हुई थी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की ताजपोशी 

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की 1952 में आज के दिन ही ताजपोशी हुई थी। उस समय वे  महज 25 साल की थीं। उनका 2022 में 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।  

परीक्षा पे चर्चा आज, PM इन विषयों पर छात्रों से करेंगे संवाद

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 6th February 2026 Updates on amar ujala

विद्यार्थियों को परीक्षा के तनाव से बाहर निकालने और उन्हें सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने वाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकप्रिय कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा’ का आयोजन आज होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को परीक्षा पे चर्चा के विशेष एपिसोड में परीक्षाओं से जुड़े विषयों, तनावमुक्त रहने और सीखने पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत पर बात करेंगे। यह सुबह 10 बजे प्रसारित होगा। कार्यक्रम के लिए 4.5 करोड़ से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है। 

विज्ञापन

अमेरिका-ईरान की ओमान में वार्ता आज

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 6th February 2026 Updates on amar ujala

पश्चिम एशिया में तनाव के बीच पूरी दुनिया की नजर ओमान में अमेरिका और ईरान के बीच शुक्रवार को होने वाली वार्ता पर है। कारण है कि ईरान में जारी सरकार विरोधी प्रदर्शन और इसके चलते अमेरिका की तरह से लगतार हमले की धमकी के बीच अब अचानक दोनों देशों के पास बातचीत का मौका सामने आया है। इसके बाद ईरान ने शर्तों के साथ वार्ता की हामी भरी है, ताकि अमेरिकी हमलों का खतरा टाला जा सके। यह कदम ऐसे समय में आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच कई हफ्तों से तनावपूर्ण बयानबाजी चल रही थी।

आरसीबी ने 6 विकेट से जीता फाइनल

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 6th February 2026 Updates on amar ujala

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की दिल्ली कैपिटल्स पर छह विकेट से जीत के साथ महिला प्रीमियर लीग के चौथे संस्करण का समापन हो गया। गुरुवार को वडोदरा में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में चार विकेट पर 203 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 19.4 ओवर में चार विकेट खोकर 204 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

रूस-अमेरिका परमाणु संधि टूटी: ट्रंप करना चाहते हैं चीन को शामिल

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 6th February 2026 Updates on amar ujala

अमेरिका और रूस के बीच दुनिया के सबसे खतरनाक परमाणु हथियारों की तैनाती को सीमित करने वाला ऐतिहासिक परमाणु हथियार नियंत्रण समझौता टूट गया। इस पर क्रेमलिन ने गुरुवार को खेद जताया। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ किया कि वह मौजूदा सीमाओं को बनाए रखने के पक्ष में नहीं हैं और एक नई, बेहतर और आधुनिक संधि चाहते हैं। 

दिल्ली एयरपोर्ट पर परिवारों के लिए नई पहल

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 6th February 2026 Updates on amar ujala

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने यात्रियों की सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए अनूठी पहल ‘फैमिली@डेल’ शुरु की है। इसके तहत परिवार के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट पर समर्पित प्रवेश द्वार, विशेष फैमिली चेक-इन काउंटर, प्राथमिक सुरक्षा जांच लेन और फूड कोर्ट में फैमिली सीटिंग एरिया सहित विभिन्न सुविधाएं मिलेंगी।

16 फरवरी से यूपी पीसीएस-2024 का साक्षात्कार: 33 दिन में पूरा होगा कार्यक्रम

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 6th February 2026 Updates on amar ujala

उत्तर प्रदेश सम्मिलित राज्य/प्रवर (पीसीएस) परीक्षा-2024 का साक्षात्कार 33 दिनों में पूरा होगा। लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित होने के अगले ही दिन बृहस्पतिवार को साक्षात्कार का कार्यक्रम जारी कर दिया। साक्षात्कार 16 फरवरी से 20 मार्च तक कुल 23 तिथियों में आयोजित किए जाएंगे।

पांच तेजस वायुसेना में शामिल होने को तैयार, बढ़ेगी ताकत

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 6th February 2026 Updates on amar ujala

सरकारी कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लि. (एचएएल) ने स्वदेशी हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) तेजस मार्क-1ए की आपूर्ति पर जारी अटकलों पर विराम लगा दिया। कंपनी ने बृहस्पतिवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि पांच विमान वायुसेना को सौंपने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और इस बारे में वायुसेना के साथ से सक्रिय बातचीत जारी है।

सातवें दिन लड़खड़ाई ‘मर्दानी 3’

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 6th February 2026 Updates on amar ujala

रानी मुखर्जी की अदाकारी वाली फिल्म ‘मर्दानी 3’ की रिलीज का आज सातवां दिन है। फिल्म ने वीकएंड पर अच्छा कलेक्शन किया था। इसके बाद इसके कलेक्शन में काफी गिरावट दर्ज की गई है। आइए जानते हैं फिल्म ने गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है? 

संसदीय समिति ने की आरएसी यात्रियों को आंशिक किराया लौटाने की सिफारिश

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 6th February 2026 Updates on amar ujala

संसद की एक समिति ने कहा कि आरएसी श्रेणी के तहत बुक किए गए रेल टिकटों के लिए पूरा किराया वसूलना उचित नहीं है, जबकि ऐसे टिकट धारकों को अक्सर अधूरी सुविधा मिलती है। समिति ने रेलवे को सुझाव दिया है कि ऐसे यात्रियों को आंशिक किराया लौटाया जाना चाहिए। 

मेघालय में कोयला खदान में विस्फोट से 18 लोगों की मौत

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 6th February 2026 Updates on amar ujala

मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले में गुरुवार को एक अवैध कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट में 18 लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति के घायल होने की भी खबर है। यह कोयला खदान जिले के मिसिंगेट-थांग्स्को इलाके में है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये का मुआवाजा देने की घोषणा की है।

सिक्किम में 4.5 तीव्रता के भूकंप से हिली धरती; सबरीमाला सोना चोरी मामले के मुख्य आरोपी को जमानत

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार गुरुवार की देर रात एक बजकर नौ मिनट पर सिक्किम के ग्यालशिंग में भूकंप से धरती हिल गई। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 मापी गई। देर रात आए भूकंप की वजह से दहशत की वजह से लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप की वजह से चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। भूकंप के डर की वजह से लोग देर रात तक अपने घरों के बाहर ही रहे।

तिरुवनंतपुरम की एक अदालत ने सबरीमाला सोना चोरी मामले के मुख्य आरोपी उन्नीकृष्णन पोट्टी को 90 दिन की चार्जशीट दाखिल करने की अवधि समाप्त होने के बाद वैधानिक जमानत दे दी है। यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) 2023 की धारा 187(3) के तहत जारी किया गया। पोट्टी को 3 नवंबर 2025 को गिरफ्तार किया गया था और अपराध शाखा द्वारा अंतिम रिपोर्ट दाखिल किए बिना वह 90 दिनों से अधिक समय तक न्यायिक हिरासत में रहा। न्यायालय ने सर्वोच्च न्यायालय के हितेंद्र विष्णु ठाकुर बनाम महाराष्ट्र राज्य मामले में दिए गए फैसले का हवाला देते हुए कहा कि धारा 167(2) के तहत जमानत रद्द न करने का अधिकार आरोपों की गंभीरता से परे पूर्ण है।

एशियाई शेर 674 से बढ़कर 891 हुए
केंद्रीय पर्यावरण राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा में बताया कि देश में एशियाई शेरों की आबादी में भारी बढ़ोत्तरी हुई है। साल 2020 में एशियाई शेरों की संख्या 674 थी, जो 2025 में बढ़कर 891 हो गई है। मंत्री के अनुसार, शेरों ने अब नदी गलियारों और राजस्व बंजर भूमि जैसे नए क्षेत्रों में अपना बसेरा बना लिया है। सरकार ने शेरों के संरक्षण के लिए बरदा वन्यजीव अभयारण्य को उनके दूसरे घर के रूप में विकसित किया है। सासन-गिर में साल 2019 में एक हाई-टेक मॉनिटरिंग यूनिट स्थापित की गई है, जो रेडियो टेलीमेट्री के जरिये शेरों की रीयल-टाइम ट्रैकिंग करती है। 

सेशेल्स के राष्ट्रपति पेट्रिका हर्मिनी भारत पहुंचे, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात
सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी बृृहस्पतिवार को अपनी पहली आधिकारिक भारत यात्रा पर चेन्नई पहुंचे। उनकी यह यात्रा भारत और सेशेल्स के बीच मजबूत राजनयिक संबंधों के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हो रही है। हवाईअड्डे पर तमिलनाडु के मंत्री एम मथिवेंधन और चेन्नई की मेयर आर प्रिया ने उनका स्वागत किया। अपनी पांच दिवसीय यात्रा के दौरान, राष्ट्रपति हर्मिनी मुंबई और दिल्ली का दौरा करेंगे। वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह यात्रा भारत के विजन महासागर और वैश्विक दक्षिण के प्रति प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगी।

ईरान के हालात पर नजर, विरोध प्रदर्शनों में किसी भारतीय की मौत की सूचना नहीं
सरकार ने बताया कि ईरान में जारी तनावपूर्ण हालात पर करीबी नजर रखी जा रही है। हाल में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान किसी भी भारतीय नागरिक के लापता या मारे जाने की कोई सूचना नहीं है। राज्यसभा में एक प्रश्न के जवाब में विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा कि तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ईरान में रह रहे भारतीयों, खासकर छात्रों के लगातार संपर्क में है। उन्हें जरूरी सलाह और मदद दी जा रही है। मंत्री ने बताया कि ईरान में लगभग 9,000 से 10,000 भारतीय रह रहे हैं। सरकार उन्हें फंसा हुआ नहीं मानती, क्योंकि ईरान का हवाई क्षेत्र खुला है और व्यावसायिक उड़ानें सामान्य रूप से चल रही हैं। कीर्ति वर्धन ने बताया कि जून 2025 में ऑपरेशन सिंधु के बाद कोई रेस्क्यू (बचाव) अभियान नहीं चलाया गया है। जो लौटना चाहते हैं, उन्हें व्यावसायिक उड़ानों के उपयोग की सलाह दी गई है। 

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में किसान हित सुरक्षित : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंहचौहान
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कृषि और डेयरी सेक्टर के हितों से कोई समझौता नहीं किया गया है। यह समझौता कूटनीति, विकास और गरिमा का एक नया उदाहरण है। उन्होंने कहा, किसानों के हित पूरी तरह संरक्षित हैं। कृषि और डेयरी को किसी तरह का खतरा नहीं है। इस समझौते से उल्टा भारत के किसानों को नए अवसर मिलेंगे। इस आशंका पर कि देश की 50 फीसदी से ज्यादा आबादी खेती पर निर्भर है और छोटे किसानों पर असर पड़ सकता है, सिंह ने कहा कि कोई बड़ी चीज भारत के बाजार में अचानक नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि हमारी सभी मुख्य फसलें, मुख्य अनाज, फल और डेयरी उत्पाद सुरक्षित हैं। किसी भी ऐसे क्षेत्र के लिए बाजार नहीं खोला गया है, जो भारतीय किसानों के लिए नुकसानदेह हो सके। समझौते के तहत अमेरिका में भारतीय वस्तुओं पर टैरिफ घटकर 18 फीसदी हो गया है, जबकि वाशिंगटन का दावा है कि इससे उसे भारत में अधिक कृषि उत्पाद निर्यात करने में मदद मिलेगी। मंत्री ने कहा, टैरिफ कम होने से हमारे चावल, मसालों और टेक्सटाइल के निर्यात को बल मिलेगा। जब टेक्सटाइल एक्सपोर्ट बढ़ेगा तो इसका सीधा लाभ कपास उगाने वाले हमारे किसानों को होगा। उन्होंने कहा कि यह समझौता समग्र रूप से भारत के किसानों के हित में है। सरकार के लिए किसान हित सर्वोपरि है।

ओडिशा : चेन्नई एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे
ओडिशा के जाजपुर जिले में बृहस्पतिवार सुबह चेन्नई-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22611) के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। यह घटना सुबह 8:51 बजे जाखपुरा रेलवे स्टेशन के पास यार्ड में हुई। पटरी से उतरने वाले डिब्बों में एक एसी और दो सामान्य कोच शामिल थे। पूर्व तटीय रेलवे के अनुसार, घटना के समय ट्रेन की गति बहुत धीमी थी, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ। घटना के बाद सभी यात्री सुरक्षित हैं और ट्रेन परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ा है। सूचना मिलते ही भुवनेश्वर और खुर्दा रोड से दुर्घटना राहत ट्रेनें मौके पर भेजी गईं। सीपीआरओ ने बताया कि ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हो चुकी है, और बालासोर में तीन नए कोच जोड़े जाएंगे।

मानवाधिकार आयोग ने जिम नियमों पर राज्यों से रिपोर्ट मांगी
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने देश भर में जिम और फिटनेस केंद्रों को लेकर बढ़ती चिंताओं का संज्ञान लिया है। यह कदम जिमों में यौन शोषण और अनियमित गतिविधियों के कारण पैदा स्वास्थ्य जोखिमों के मद्देनजर उठाया गया है। आयोग ने सभी राज्य सरकारों, खेल एवं युवा मामलों के मंत्रालय और संबंधित खेल प्राधिकरणों को नोटिस जारी कर जिम और फिटनेस क्लबों की स्थापना और संचालन को नियंत्रित करने वाले मौजूदा नियमों और दिशानिर्देशों के बारे में विस्तृत जानकारी मांगी है। एनएचआरसी के सदस्य प्रियांक कानूनगो ने कहा, देश के विभिन्न हिस्सों से कई परेशान करने वाले मामले सामने आए हैं। देश भर में कई जगहों पर जिम और फिटनेस क्लबों में प्रशिक्षकों की ओर से  महिलाओं के यौन शोषण के कई मामले सामने आए हैं।

,अमेरिका के एरिजोना में हेलीकॉप्टर हादसा, दो की मौत; लॉस एंजेलिस में किराने स्टोर में घुसी कार, 3 की मौत

अमेरिका के एरिजोना में पुलिस हेलीकॉप्टर के क्रैश होने से पायलट और एक ट्रूपर की मौत हो गई। दोनों पुलिस और आपातकालीन सेवाओं के लिए काम कर रहे थे। घटना उस समय हुई जब वे फ्लैगस्टाफ में दो घंटे तक चल रहे गोलीबारी के मुआयने के लिए हवाई निगरानी दे रहे थे। गोलीबारी एक घरेलू हिंसा के मामले से शुरू हुई थी।

आरोपी ने पुलिस पर लंबे राइफल से फायर किया और पड़ोस में छत से छत पर कूदते हुए पुलिस को निशाना बनाया। आरोपी को बाद में गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। मारे गए ट्रूपर ने 2022 में विभाग जॉइन किया था और पायलट पहले 10 साल अमेरिकी मरीन कोर में सेवा दे चुके थे। पुलिस संगठन ने दोनों की शहादत को अत्यंत दुखद बताया।

लॉस एंजेलिस में किराना स्टोर में घुसी कार, 3 की मौत
अमेरिका के लॉस एंजेलिस शहर में गुरुवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार कार सीधे एक किराना स्टोर में जा घुसी। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कम से कम छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह दुर्घटना दोपहर करीब 12 बजे वेस्टवुड इलाके में स्थित 99 रैंच मार्केट में हुई। लॉस एंजेलिस फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, हादसे के बाद तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।

घायलों को मौके पर ही प्राथमिक इलाज दिया गया और बाद में अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार चला रही व्यक्ति एक महिला थी, लेकिन यह साफ नहीं हो पाया है कि वह घायल हुई है या उसकी मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे की वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। टीवी फुटेज में देखा गया कि स्टोर के बाहर पुलिस और फायर ब्रिगेड की बड़ी टीम मौजूद थी और घायलों के इलाज के लिए अलग जगह बनाई गई थी।

नेपाल में शादी की बस हादसा
नेपाल के बैतडी जिले में शादी की बस 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 8 लोग मारे गए, जिनमें 7 पुरुष और 1 महिला शामिल है। बस में कुल 53 यात्री थे, जिनमें से 45 घायल हो गए। घायल यात्रियों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार बस खरीदने वाली सड़क पहाड़ी और खतरनाक थी। घटना स्थानीय लोगों और पुलिस के लिए चिंता का विषय बन गई है।

पेनसिल्वेनिया के अस्पताल में आग
उत्तर-पूर्वी पेनसिल्वेनिया के लीहाई वैली अस्पताल में रात के समय आग लग गई, जिससे 70 से अधिक मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। आग पुराने भवन की छत पर लगी थी, मुख्य अस्पताल भवन सुरक्षित रहा। अस्पताल कर्मचारियों और पुलिस की मदद से सभी मरीजों को एम्बुलेंस में दूसरे अस्पतालों में भेजा गया। 5 मरीजों की हालत सामान्य, 1 की गंभीर और 3 की स्थिति ठीक बताई गई। आग से किसी को चोट नहीं आई। राज्य पुलिस और आपातकालीन टीमों ने तुरंत मदद पहुंचाई। गवर्नर जोश शापिरो ने सभी फायरफाइटर और इमरजेंसी टीम का धन्यवाद किया और मरीजों व उनके परिवारों के लिए प्रार्थना की।

कनेक्टिकट में मालगाड़ी पटरी से उतरी
अमेरिका के एक मालगाड़ी बुधवार सुबह विलिमैंटिक नदी के पास पटरी से उतर गई। ट्रेन के 14 में से 6 डिब्बे गिर गए, जिनमें 4 डिब्बे पानी में चले गए। कुछ डिब्बों में लिक्विड प्रोपेन था। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। स्थानीय अधिकारियों ने पास के लोगों को घर के अंदर रहने की सलाह दी, लेकिन कोई निकासी नहीं की गई। स्कूलों के लिए बस मार्ग बदले गए। फायर विभाग और हजमैट टीम ने नदी में सुरक्षा के लिए बूम लगाया। अधिकारी कह रहे हैं कि दुर्घटना की जांच जारी है और रिकवरी में कई दिन लग सकते हैं।

कांगो में राष्ट्रपति चुनाव
राष्ट्रपति डेनिस सासु-एनगेस्सो ने मार्च 15 को होने वाले चुनाव में फिर से भाग लेने की घोषणा की। 82 साल के सासु-एनगेस्सो पहले 1979 में सत्ता में आए थे और अब तक लगभग लगातार शासन कर रहे हैं। मुख्य विपक्षी पार्टी इस चुनाव में उम्मीदवार नहीं उतारेगी। उन्हें करीब दर्जन भर छोटे उम्मीदवारों का मुकाबला हो सकता है। 2015 में राष्ट्रपति पद की उम्र और कार्यकाल सीमा हटा दी गई थी, जिससे वे फिर चुनाव लड़ सकते हैं। सासु-एनगेस्सो को लंबे समय से सत्ता में बने रहने वाला अफ्रीका का एक सबसे अनुभवी नेता माना जाता है।

आर्मेनियाई उप रक्षामंत्री से मिले सीडीएस चौहान, बढ़ेगा सहयोग
भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने आर्मेनिया के उप रक्षामंत्री करेन ब्रुटयान से मुलाकात कर द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पर चर्चा की। भारतीय प्रतिनिधिमंडल के नेतृत्व में हुई इस उच्चस्तरीय बैठक में साझा सुरक्षा हितों और क्षेत्रीय रणनीतिक सहयोग को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। एक दिन पहले जनरल चौहान ने आर्मेनिया के हाई-टेक उद्योग मंत्री मखितार हैरापेटयान से भी भेंट की, जहां रक्षा और प्रौद्योगिकी नवाचार में सहयोग की संभावनाओं पर विचार किया गया। 

सैकड़ों स्कूल खोलने वाली भारतीय शिक्षिका को नौ करोड़ का पुरस्कार
सैकड़ों स्कूल खोलने वाली भारतीय शिक्षिका रूबल नागी को नौ करोड़ रुपये का वैश्विक पुरस्कार दिया गया है। सामाजिक कार्यकर्ता नागी को बृहस्पतिवार को संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में वर्ल्ड गवर्नमेंट्स समिट में इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह एक सालाना आयोजन है, जिसमें दुनिया भर के नेता इकट्ठा होते हैं। रूबल ने कहा कि वह इस राशि से निःशुल्क व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थान स्थापित करेंगी। रूबल के आर्ट फाउंडेशन ने भारत भर में 800 से अधिक शिक्षण केंद्र स्थापित किए हैं।

जापान चुनाव से पहले ट्रंप का पीएम ताकाइची को समर्थन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची को रविवार को होने वाले संसदीय चुनाव से पहले पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। ट्रंप ने यह भी बताया कि दोनों नेता 19 मार्च को व्हाइट हाउस में मुलाकात करेंगे। ट्रंप ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री ताकाइची और उनका गठबंधन जिस तरह काम कर रहा है, वह मजबूत जनसमर्थन के हकदार हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में उन्हें ताकाइची और उनके सम्मानित गठबंधन का पूरी तरह समर्थन देने पर गर्व है। विशेषज्ञ ट्रंप के समर्थन को चुनाव से पहले एक अहम राजनीतिक संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। 

सिंगापुर में सैन्य विमान आपूर्ति समारोह में आ सकते हैं पीएम मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी के टाटा-एयरबस की वडोदरा असेंबली लाइन से रक्षा मंत्रालय को सैन्य विमान की आपूर्ति करने के मौके पर वह कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। आपूर्ति वर्ष की दूसरी छमाही में की जा सकती है।
एयरबस अध्यक्ष और कार्यकारी समिति के सदस्य वाउटर वान वर्श ने कहा, सैन्य परिवहन विमान ‘सी-295’ टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमि. व एयरबस के साझा उद्यम वडोदरा असेंबली लाइन से निकला पहला ‘मेड इन इंडिया’ उत्पाद होगा। ‘सी-295’ के विनिर्माण में इस्तेमाल होने वाले 70% घटक भारत से लिए गए हैं जबकि 30% आयातित हैं। इनमें कनेक्टिकट मुख्यालय वाली प्रैट एंड व्हिटनी का इंजन लगा है।
वडोदरा संयंत्र से रक्षा मंत्रालय के साथ हुए अनुबंध के तहत बनने वाले 56 विमानों में से 40 विमान भारतीय वायुसेना को सौंपे जाने की उम्मीद है। 16 विमान स्पेन स्थित इकाई से मिल चुके हैं। 

श्रीलंकाई मछुआरों पर हमले के आरोप खारिज
श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग ने बृहस्पतिवार को भारतीय तटरक्षक बल द्वारा श्रीलंकाई मछुआरों के एक समूह पर कथित हमलों का खंडन किया है। उसने कहा, हमने इसका पता लगाया है और कह सकते हैं कि भारतीय नौसेना या भारतीय तटरक्षक बल के किसी भी कर्मी ने ऐसा कोई हमला नहीं किया था।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें