अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

देश-दुनिया:बंगाल में आज से BJP की परिवर्तन यात्रा; T20WC में भारत Vs वेस्टइंडीज,केन्या में विमान हादसे में सांसद समेत छह लोगों की मौत

Share

आज : भारत-वेस्टइंडीज में कौन खेलेगा टी20 विश्वकप का सेमीफाइनल, फैसला आज; बंगाल भाजपा की परिवर्तन यात्रा,पश्चिम एशिया में एयरस्पेस बंद, 444 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें होंगी रद्द; मणिपुर में चार उग्रवादी गिरफ्तार

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खान की मौत को लेकर लगातार किए जा रहे दावों ने वैश्विक राजनीति में एक अलग भूचाल ला दिया है। पहले इस बात का दावा इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और वहां के कुछ सैन्य अधिकारियों ने की थी, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस बात को दोहराया है कि अमेरिका और इस्राइल के हमलों में खामेनेई की मौत हो गई है। वहीं पश्चिम बंगाल में 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने राज्यभर में 5,000 किलोमीटर लंबी ‘परिवर्तन यात्रा’ की शुरुआत का एलान किया है। यह यात्रा 1 मार्च से शुरू होकर 10 मार्च को कोलकाता में प्रस्तावित समापन तक चलेगी। प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की। एक तरफ पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव ने वैश्विक राजनीति को हिला कर रख दिया है। अमेरिका और इस्राइल द्वारा ईरान के सैन्य और नेतृत्व केंद्रों पर हमलों के बाद क्षेत्र में सुरक्षा खतरे बढ़ गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रमुख युद्ध अभियानों की घोषणा की, जबकि ईरान ने जवाबी हमलों से क्षेत्रीय तनाव और बढ़ा दिया। ऐसे में बढ़ते संघर्ष को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इस पूरे मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे अंतरराष्ट्रीय शांति के लिए गंभीर खतरा बताया है।

‘हमले में मारे गए खामेनेई’: नेतन्याहू के बाद अब ट्रंप ने भी कर दिया बड़ा दावा

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 1st March 2026 Updates on amar ujala

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खान की मौत को लेकर लगातार किए जा रहे दावों ने वैश्विक राजनीति में एक अलग भूचाल ला दिया है। पहले इस बात का दावा इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और वहां के कुछ सैन्य अधिकारियों ने की थी, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस बात को दोहराया है कि अमेरिका और इस्राइल के हमलों में खामेनेई की मौत हो गई है। 

बंगाल में आज से BJP की ‘परिवर्तन यात्रा’: चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारी

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 1st March 2026 Updates on amar ujala

पश्चिम बंगाल में 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने राज्यभर में 5,000 किलोमीटर लंबी ‘परिवर्तन यात्रा’ की शुरुआत का एलान किया है। यह यात्रा 1 मार्च से शुरू होकर 10 मार्च को कोलकाता में प्रस्तावित समापन तक चलेगी। प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की। यात्रा का समापन कोलकाता में होगा, जहां ब्रिगेड मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशाल सभा को संवोधित करेंगे। हालांकि अभी तारीख तय नहीं हुई है।

आज 1 मार्च 2026 को शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी है। रविवार को भाजपा पश्चिम बंगाल में परिवर्तन यात्रा शुरू करेगी। वहीं, टी20 विश्वकप में भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला होगा। जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में जगह बनाएगी।  

उपराष्ट्रपति का केरल दौरा
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन केरल के दौरे पर हैं। वे रविवार को त्रिशूर के देवमाता सीएमआई पब्लिक स्कूल में ‘चेतना गानाश्रम ‘ की आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा, वह तिरुवनंतपुरम में सेंट स्टीफंस हाई स्कूल के शताब्दी समारोह में भी शिरकत करेंगे।

पीएम मोदी का तमिलनाडु और पुदुचेरी दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु और पुदुचेरी के दो दिन के दौरे पर हैं। वे रविवार को पुदुचेरी जाएंगे, जहां वे एक सरकारी कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम के बाद, प्रधानमंत्री मोदी भाजपा की ओर से आयोजित एक जनसभा को संबोधित करेंगे।  इसके बाद वे तमिलनाडु के मदुरै के लिए रवाना होंगे। प्रधानमंत्री तिरुप्पारनकुंड्रम सुब्रमण्य स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

पश्चिम बंगाल में भाजपा का परिवर्तन यात्रा
भाजपा रविवार से पश्चिम बंगाल में अपनी परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करने वाली है। पार्टी नेतृत्व के अनुसार यह यात्रा राज्य के विभिन्न जिलों से चरणबद्ध तरीके से निकाली जाएगी। इसका लक्ष्य पंचायत स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना और आगामी चुनावी रणनीति के लिए माहौल बनाना है। यात्रा के दौरान केंद्र सरकार की योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना और आयुष्मान भारत की जानकारी घर-घर तक पहुंचाई जाएगी।

कनाडा के पीएम मार्क कार्नी नई दिल्ली पहुंचेंगे
कनाडा के पीएम मार्क कार्नी भारत के दौरे पर हैं। इस दौरान वे रविवार को नई दिल्ली पहुंचेंगे। वे अगले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकत करेंगे।

टी20 विश्वकप मैच
टी20 विश्वकप में रविवार को दो मैच हैं। पहला मैच  जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के बीच शाम 3 बजे से दिल्ली में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा मैच भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा। यह मैच शाम 7 बजे से कोलकाता में खेला जाएगा। इस मैच का विजेता सेमीफाइनल में जगह बनाएगा। वहीं, हारने वाली टीम की सफर यहीं समाप्त हो जाएगा।

1 मार्च से कई बदलाव
महीना बदलने के साथ ही रविवार से कई अहम बदलाव होने वाले हैं। इनमें से सबसे अहम सिम-बाइंडिंग नियम है। इसके तहत जिस मोबाइल नंबर से आपका व्हाट्सएप अकाउंट बना है, वही सिम कार्ड आपके फोन में एक्टिव रहना चाहिए। अगर वह सिम फोन से हटा दिया जाता है या निष्क्रिय हो जाता है, तो एप उस डिवाइस पर काम करना बंद कर देगा। 

केन्या में विमान हादसे में सांसद समेत छह लोगों की मौत; मेक्सिको- परिवार को सौंपा गया ‘एल मेंचो’ का शव

केन्या के नंदी काउंटी में शनिवार को एक दर्दनाक हेलिकॉप्टर हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में केन्या की संसद के सदस्य जोहाना नगेनो भी शामिल थे। पुलिस प्रमुख सैमुअल मुकूसी के अनुसार, हेलिकॉप्टर उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद खराब मौसम के कारण पहाड़ी इलाके में गिर गया और उसमें आग लग गई। हादसा इतना भयानक था कि उसमें सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

जोहाना नगेनो 54 वर्ष के थे और वे अपने तीसरे कार्यकाल में सांसद थे। उन्हें 2022 में सत्तारूढ़ दल के टिकट पर फिर से चुना गया था। संसद के स्पीकर मोसेस वेटांगुला ने उन्हें एक समर्पित जनसेवक बताते हुए श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि नगेनो ने हमेशा अपने क्षेत्र के लोगों के लिए काम किया। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। केन्या की नागरिक उड्डयन प्राधिकरण की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद शोक का माहौल है।

मेक्सिको में परिवार को सौंपा गया ‘एल मेंचो’ का शव
मेक्सिको की सरकार ने देश के कुख्यात ड्रग माफिया सरगना नेमेसियो ओसेगुएरा सर्वांतेस, जिसे “एल मेंचो” के नाम से जाना जाता था, का शव उसके परिवार को सौंप दिया है। एल मेंचो को पिछले हफ्ते मैक्सिकन सेना ने एक अभियान में मार गिराया था। अटॉर्नी जनरल कार्यालय ने बताया कि सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। डीएनए जांच से यह पुष्टि की गई कि शव लेने वाला व्यक्ति उसका करीबी रिश्तेदार है।

एल मेंचो मेक्सिको के सबसे ताकतवर ड्रग कार्टेल ‘जालिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल’ का सरगना था। उसकी मौत के बाद करीब 20 राज्यों में हिंसा भड़क उठी, जिसमें 70 से ज्यादा लोगों की जान गई। इस हिंसा से आने वाले फीफा वर्ल्ड कप से पहले पर्यटन पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। अमेरिका के विदेश विभाग ने उसकी गिरफ्तारी पर 1.5 करोड़ डॉलर का इनाम घोषित किया था। फरवरी 2025 में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिकी प्रशासन ने इस कार्टेल को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित किया था। एल मेंचो की मौत को मेक्सिको सरकार की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

बोलीविया में विमान हादसा, मृतकों की संख्या 22 पहुंची
बोलीविया की राजधानी ला पाज के पास एक सैन्य मालवाहक विमान हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। यह विमान 18 टन नई छपी मुद्रा लेकर जा रहा था। हादसे में 29 लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें ज्यादातर आम यात्री थे, क्योंकि विमान सड़क के पास गिरा था। रक्षा मंत्री मार्सेलो सालिनास ने बताया कि हरक्यूलिस C-130 विमान सांता क्रूज से नई करेंसी लेकर एल आल्टो एयरपोर्ट पर उतर रहा था। लैंडिंग के दौरान विमान रनवे से फिसलकर पास के खेत में जा गिरा और उसमें आग लग गई। हादसे में 15 से ज्यादा गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुईं।

सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में सड़क पर नोट बिखरे हुए दिखे, जिन्हें लोग उठाने की कोशिश कर रहे थे। स्थिति को संभालने के लिए 500 से ज्यादा सैनिक और 100 पुलिसकर्मी तैनात किए गए। केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष डेविड एस्पिनोजा ने कहा कि ये नोट कभी प्रचलन में नहीं आए थे, इसलिए उनकी कोई कानूनी मान्यता नहीं थी। लूटपाट रोकने के लिए नकदी के बक्सों को अधिकारियों की मौजूदगी में जला दिया गया।

हिजबुल्ला के ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमला
दक्षिणी लेबनान के इक्लीम अल-तुफ्फाह क्षेत्र में हिजबुल्ला के ठिकानों पर इस्राइल ने एक बार फिर ताबड़तोड़ हवाई हमले किए हैं। ब्लात और वादी बरघौती इलाकों को निशाना बनाए जाने की खबर है। नवंबर 2024 में इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच हुए संघर्षविराम के बावजूद यह ताजा कार्रवाई हुई है। जमीनी रिपोर्टों में नागरिक क्षेत्रों और बुनियादी ढांचे को भी निशाना बनाए जाने की बात सामने आई है।
अल जजीरा के दक्षिणी लेबनान ब्यूरो के अनुसार दक्षिणी लेबनान के इक्लीम अल-तुफ्फाह क्षेत्र में ब्लात और वादी बरघौती पर कई हवाई हमले किए गए। अधिकतर हमले जंगलों और पहाड़ियों वाले हिजबुल्ला के इलाकों में हुए। इसके साथ ही इस्राइली लड़ाकू विमान लगातार दक्षिणी लेबनान के ऊपर उड़ान भरते रहे। लेबनानी चैनल अल-मयादीन ने पुष्टि की कि इस्राइली विमानों ने अल-तुफ्फाह क्षेत्र की पहाड़ियों पर सिलसिलेवार हमले किए। वहीं हिजबुल्ला से जुड़े अल-मनार टीवी ने बताया कि इस्राइली ड्रोन ने मरकाबा कस्बे में तीसरी बार विस्फोटक गिराए। बेका घाटी में भी हवाई हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 29 अन्य घायल हुए।

भारत-ऑस्ट्रिया के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा, व्यापार बढ़ाएंगे
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पी हरीश और ऑस्ट्रिया के उप रक्षा मंत्री अर्नोल्ड कामेल ने द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करने पर चर्चा की। इस बैठक में व्यापार, तकनीक, नवाचार और शांति स्थापना जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी। ऑस्ट्रियाई मिशन ने इस चर्चा को ऊर्जावान बताया। हाल ही में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के दौरान ऑस्ट्रियाई समकक्ष से मुलाकात की थी।

राजनीतिक कार्यकर्ता सूमरो के घर छापा, प्रताड़ना का आरोप
पाकिस्तान के कराची के मलीर रियो गांव में जीए सिंध फ्रीडम मूवमेंट (जेएसएफएम) के यूके समन्वयक मोहम्मद ओसामा सूमरो के पैतृक घर पर शुक्रवार देर रात छापा पड़ा। परिजनों के अनुसार करीब नकाबपोश 15 हथियारबंद ने बिना वारंट घर में घुसकर तलाशी ली और तोड़फोड़ की। परिजनों का आरोप है कि सूमरो की राजनीतिक गतिविधियों के कारण उन्हें धमकाया गया और एक महीने के भीतर सरेंडर न करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई। इस दौरान घर से नकदी और दस्तावेज गायब होने का भी दावा किया गया है।

सोशल मीडिया पर तिब्बती भाषा व संस्कृति साझा करने पर पाबंदी
चीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म क्वाइशू पर तिब्बती भाषा, संस्कृति और धार्मिक पहचान से जुड़ी सामग्री पर शिकंजा कसा है। पारंपरिक पोशाक पहनने, तिब्बती लिपि का उपयोग करने या धार्मिक गुरुओं की तस्वीरें साझा करने पर अकाउंट निलंबित किए जा रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार पूर्व कैदियों और कार्यकर्ताओं के पुराने अकाउंट्स को भी स्थायी रूप से हटा दिया गया है। सूत्रों का कहना है कि लाइव स्ट्रीम के दौरान बैकग्राउंड में तिब्बती शब्द दिखने पर भी प्रसारण रोक दिया जाता है।

लंदन के ताज में भारतीय भव्यता और आधुनिकता का होगा संगम
लंदन में बकिंघम पैलेस के पास स्थित ऐतिहासिक ताज होटल नए स्वरूप में सजकर लगभग तैयार हो गया है। 16वीं शताब्दी की विरासत को सहेजे इस प्रतिष्ठित होटल के नवीनीकरण का काम अंतिम चरण में है। इसे अप्रैल अंत तक आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। होटल की प्रबंधक कोरिना लुबे ने कहा कि हमारा लक्ष्य मेहमानों को भारतीय भव्यता के साथ आधुनिक लग्जरी का अनुभव देना है। होटल ने अब वेडिंग लाइसेंस भी हासिल कर लिया है। मिशेलिन-स्टार शेफ श्रीराम अय्युर के नेतृत्व में यहां का प्रसिद्ध भारतीय तटीय व्यंजन अब यूरोप के अन्य हिस्सों तक विस्तार के लिए तैयार है।

पश्चिम एशिया में एयरस्पेस बंद, 444 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें होंगी रद्द; मणिपुर में चार उग्रवादी गिरफ्तार

भारत सरकार ने बोलिविया में हुए दर्दनाक विमान हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। यह हादसा शुक्रवार को बोलिविया के शहर एल आल्टो में हुआ, जहां वायुसेना का एक मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में कम से कम 22 लोगों की मौत की खबर है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए कहा कि भारत सरकार बोलिविया के लोगों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि इस दुखद घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति भारत अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है। साथ ही, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह विमान बोलिवियाई वायुसेना का था और हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। भारत ने इस मुश्किल समय में बोलिविया को हर संभव समर्थन देने की बात कही है।

पश्चिम एशिया में हवाई क्षेत्र बंद, 444 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द होंगी
पश्चिम एशिया में हवाई क्षेत्र पर लगे प्रतिबंधों के कारण भारतीय एयरलाइंस को बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द करनी पड़ रही हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अनुसार, रविवार को 444 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द होने की संभावना है। इससे पहले 28 फरवरी को 410 घरेलू उड़ानें भी रद्द की गई थीं। यह स्थिति ईरान पर इस्राइल और अमेरिका के हमलों के बाद पैदा हुई है, जिसके चलते ईरान और आसपास के इलाकों का हवाई क्षेत्र बंद कर दिया गया है। मंत्रालय ने शनिवार को इस मामले पर समीक्षा बैठक भी की, ताकि यात्रियों को कम से कम परेशानी हो।

डीजीसीए एयरलाइंस के साथ लगातार संपर्क में है और सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित कर रहा है। बड़े हवाई अड्डों पर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है ताकि अगर उड़ानों को दूसरी जगह मोड़ना पड़े तो व्यवस्था बनी रहे। यात्रियों की सहायता के लिए कंट्रोल रूम काम कर रहा है। 28 फरवरी को एयरसेवा पोर्टल पर 216 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 105 का समाधान उसी दिन कर दिया गया।

मणिपुर: चार उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार जब्त
मणिपुर में सुरक्षाबलों ने प्रतिबंधित संगठन प्रेपाक (प्रो) के चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी पर जबरन वसूली की गतिविधियों में लिप्त रहने के आरोप हैं। इन उग्रवादियों को पिछले 48 घंटों के दौरान गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि क्षत्रिमयुम लाइबा मैतेई (42) को बृहस्पतिवार को इंफाल पश्चिम जिले में लामदेंग खुनू स्थित उसके आवास से पकड़ा गया। उसी दिन एक अन्य सदस्य को खुमान लांपक क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को थौबल जिले के उयाल मखा लेइकाई क्षेत्र से थोकचोम रबीचंद्र सिंह (36) को पकड़ा। वहीं, खुरैजाम रोजित कुमार सिंह (37) को इंफाल पूर्व जिले के थोंगजू पार्ट-2 मखा लेइकाई स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया गया। इस बीच, सुरक्षा बलों ने बृहस्पतिवार को चुराचांदपुर जिले के थिंगहिजांग गांव में एक अभियान के दौरान कई हथियार और कारतूस बरामद किए। इनमें मैगजीन सहित एक एके-47 राइफल, तीन सिंगल-बैरल राइफलें, एक बोल्ट-एक्शन राइफल और स्कोप से लैस बोल्ट-एक्शन स्नाइपर राइफल शामिल हैं।

नेपाल में लगातार दो दिन विमान न उतर पाने पर यात्रियों का हंगामा
केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर शुक्रवार को उस समय अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो गई जब नेपाल जाने वाले यात्रियों ने एअर इंडिया एक्सप्रेस की लापरवाही को लेकर हंगामा और प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के एक दिन बाद शनिवार को एअर इंडिया एक्सप्रेस ने कहा, खराब मौसम के कारण उड़ान को दो बार लौटना पड़ा था। लेकिन शनिवार को यहां फंसे यात्रियों को दूसरे विमान से नेपाल भेजा गया। गुरुवार सुबह 10:30 बजे बंगलूरू से रवाना हुआ विमान काठमांडो में उतरने के बजाय लौट आया और यात्रियों को इसका कारण भी स्पष्ट नहीं किया गया। उसी विमान ने शुक्रवार सुबह फिर उड़ान भरी लेकिन काठमांडो में उतरने में विफल रहा और उसे लखनऊ की ओर मोड़ दिया गया। यात्रियों ने आरोप लगाया कि लखनऊ में उतरने के बाद उन्हें कई घंटों तक विमान के अंदर ही बैठाए रखा गया। लंबे इंतजार के बाद यात्रियों ने विमान के अंदर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे विमानन कंपनी को उन्हें वापस बंगलूरू ले जाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

वाणिज्यिक कर के पूर्व अधिकारी को 4 साल जेल
केरल के कोझिकोड की एक सतर्कता अदालत ने वाणिज्यिक कर विभाग के एक पूर्व खुफिया अधिकारी को रिश्वत लेने के जुर्म में चार साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी के मोहनन पर 1 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। मोहनन 2017 में मलप्पुरम स्थित वाणिज्यिक कर कार्यालय में तैनात थे। अभियोजन पक्ष के अनुसार, शिकायतकर्ता ने मलप्पुरम के मेलमुरी में नया भवन बनाया था और उसके बिल सत्यापन के लिए कार्यालय में जमा किए थे। मोहनन ने 3 लाख रुपये का की रिश्वत मांगी थी।

शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में अभियोजन स्वीकृति में देरी पर बंगाल सरकार को फटकार
पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार को अभियोजन की स्वीकृति देने में हुई देरी पर कड़ी फटकार लगाई है। अदालत ने पूर्व स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) सलाहकार एसपी सिन्हा को सशर्त जमानत दे दी। जस्टिस जय सेनगुप्ता की एकल पीठ ने शुक्रवार को सुनवाई के दौरान कहा कि यदि अभियोजन स्वीकृति में राज्य की ओर से अनावश्यक विलंब होता रहा तो यह न्याय के उद्देश्य के प्रतिकूल होगा। अदालत ने सिन्हा को एक लाख रुपये के निजी मुचलके और समान राशि के दो जमानतदार प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्हें अपना पासपोर्ट विशेष पीएमएलए अदालत में जमा करने को कहा गया। अदालत ने कहा कि सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति दिलाने के नाम पर अभ्यर्थियों से बड़ी रकम वसूले जाने के आरोप गंभीर हैं।

अगाती एयरपोर्ट पर युद्धाभ्यास, सुखोई विमानों और पैरा-ड्रॉपिंग ने जीता दिल
भारतीय सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण लक्षद्वीप और मिनिकॉय द्वीप समूह के आसमान में शनिवार को भारतीय वायुसेना की दहाड़ गूंजी। दक्षिणी वायु कमान (एसएसी) ने कलारी लीप युद्धाभ्यास के तहत अगाती हवाई अड्डे पर बड़े पैमाने पर पैरा-ड्रॉपिंग अभ्यास किया। रक्षा मंत्रालय के अनुसार लक्षद्वीप के इतिहास में पहली बार इतने व्यापक स्तर पर हवाई सैन्य अभ्यास आयोजित किया गया है।
पारंपरिक भारतीय युद्ध कला कलारीपयट्टू से प्रेरित इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य वायु, थल और समुद्री संपत्तियों के बीच समन्वय और युद्धक तैयारियों को मजबूत करना था। यह भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) और सशस्त्र बल विशेष अभियान प्रभाग (एएफएसओडी) के साथ मिलकर किया गया संयुक्त अभियान है। अभ्यास के दौरान वायुसेना के एएन-32 परिवहन विमान से पैरा-ट्रूपर्स ने बेहद सटीकता के साथ पैरा-ड्रॉपिंग की, जो सेना के उच्चस्तरीय प्रशिक्षण का प्रमाण है।

सुखोई के करतबों ने मोहा मन
इस सैन्य प्रदर्शन का सबसे आकर्षक हिस्सा सुखोई लड़ाकू विमानों का लो-फ्लाइंग युद्धाभ्यास रहा। द्वीपों के ऊपर से बेहद कम ऊंचाई पर गुजरते इन विमानों के साहसी करतबों को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उमड़े। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि यह प्रदर्शन न केवल हमारी परिचालन क्षमताओं और पेशेवर दक्षता को दर्शाता है, बल्कि स्थानीय आबादी में गर्व और उत्साह का संचार भी करता है। रणनीतिक रूप से संवेदनशील इस क्षेत्र में अंतर-एजेंसी समन्वय सुधारने की दिशा में यह अभ्यास एक मील का पत्थर साबित हुआ है।

Ramswaroop Mantri

Add comment

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें