अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*देश-दुनिया:ओडिशा में 18 महीनों में 39 हजार से ज्यादा नौकरियां;अयोध्या में रामलला का अभिषेक आज; यूपी में फिर बढ़ी SIR की तारीख, नए साल से पहले फूड डिलीवरी पर संकट*

Share

दक्षिण अफ्रीका में खतना से 41 मौतें, नेपाल में पीली नंबर प्लेट वाली भारतीय टैक्सियों पर रोक

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ के मौके पर रामलला का अभिषेक आज पूरे विधि-विधान से किया जाएगा, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ध्वजारोहण भी करेंगे। वहीं महाराष्ट्र निकाय चुनाव में महायुति की तस्वीर एक-सी नहीं दिख रही है, कहीं गठबंधन साथ चुनाव लड़ रहा है तो कहीं अलग-अलग, खासकर पुणे, लातूर और जालना में हालात अलग नजर आ रहे हैं। यूपी में एसआईआर की समय-सीमा एक बार फिर बढ़ा दी गई है और अब इसकी पहली कच्ची सूची 6 जनवरी को जारी होगी। दूसरी ओर, गिग वर्कर्स की हड़ताल के चलते आज यानी 31 दिसंबर को फूड डिलीवरी सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं, जिससे ग्राहकों और रेस्तरां दोनों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस बीच उत्तराखंड के चमोली में एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में दो लोको ट्रेन आपस में टकरा गईं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और मजदूरों में चीख-पुकार सुनाई दी।

दक्षिण अफ्रीका में पारंपरिक दीक्षा समारोहों के दौरान कराए गए खतना के कारण नवंबर और दिसंबर महीने में कम से कम 41 युवकों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। दीक्षा समारोह अफ्रीकी समुदायों में युवकों के वयस्क होने की एक पारंपरिक रस्म है। दक्षिण अफ्रीका में खासतौर पर खोसा, नडेबेले, सोथो और वेंडा समुदायों में यह परंपरा हर साल निभाई जाती है। इस दौरान युवकों को कुछ समय के लिए दीक्षा स्कूलों में रखा जाता है, जहां उन्हें संस्कृति, जिम्मेदारियों और जीवन मूल्यों की शिक्षा दी जाती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनवरी महीने में राजस्थान के पचपदरा में बनने वाली एचपीसीएल राजस्थान तेल रिफाइनरी परियोजना का उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने दी। यह परियोजना एचपीसीएल और राजस्थान सरकार की संयुक्त पहल है, जिसकी सालाना क्षमता 9 मिलियन मीट्रिक टन है। मंत्री ने कहा कि इस रिफाइनरी से राजस्थान की अर्थव्यवस्था को बड़ी मजबूती मिलेगी और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

ओडिशा में 18 महीनों में 39 हजार से ज्यादा नौकरियां
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि उनकी सरकार ने 18 महीनों में 39,459 लोगों को सरकारी नौकरी दी है। उन्होंने बताया कि सरकार अपने कार्यकाल में कुल 1.5 लाख पद भरने के लिए प्रतिबद्ध है। भुवनेश्वर में 11 विभागों के 1,543 युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जून 2026 तक 65 हजार लोगों को सरकारी नौकरी मिल जाएगी। सीएम ने नए कर्मचारियों से कहा कि वे ईमानदारी, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ काम करें और भ्रष्टाचार से दूर रहकर आम लोगों की सेवा करें।

राकेश अग्रवाल को सौंपा एनआईए प्रमुख का अतिरिक्त प्रभार
केंद्र सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राकेश अग्रवाल को एनआईए प्रमुख का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है। अग्रवाल, हिमाचल प्रदेश कैडर के 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के विशेष महानिदेशक हैं। अग्रवाल की नियुक्ति एजेंसी के महानिदेशक सदानंद वसंत दाते को समय से पहले उनके मूल कैडर में वापस भेजे जाने के बाद की गई है। गृह मंत्रालय के मुताबिक, अग्रवाल अब स्थायी अधिकारी की नियुक्ति होने तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो एनआईए प्रमुख का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।

संक्रांति पर हैदराबाद-विजयवाड़ा हाईवे पर रोज चलेंगे एक लाख वाहन
संक्रांति के दौरान हैदराबाद से विजयवाड़ा हाईवे पर रोजाना करीब एक लाख वाहन चलने की उम्मीद है। इसे देखते हुए तेलंगाना के सड़क एवं भवन मंत्री कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी ने अधिकारियों को बिना जाम यात्रा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा पर जाम से बचने के लिए केंद्र सरकार से फ्रीवे की मांग की जाएगी। इस संबंध में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भी लिखा गया है। मंत्री ने बताया कि मेदाराम जातरा में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को भी किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए खास इंतजाम किए जाएंगे। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की भी यही मंशा है कि संक्रांति पर लोगों को सुगम यात्रा मिले।

कोच्चि बिएनाले की पेंटिंग पर विवाद
कोच्चि बिएनाले में प्रदर्शित एक पेंटिंग को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ईसाई संगठनों का कहना है कि यह कलाकृति उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाती है। यह पेंटिंग ‘इदम’ नाम की प्रदर्शनी का हिस्सा है और केरल के एक कलाकार द्वारा बनाई गई है। आरोप है कि इसमें ईसा मसीह के ‘लास्ट सपर’ को विकृत रूप में दिखाया गया है, जो ईसाइयों के लिए बेहद पवित्र प्रतीक है।

विरोध के बाद बिएनाले प्रशासन ने उस कन्वेंशन सेंटर को दो दिन के लिए बंद कर दिया, जहां यह पेंटिंग लगाई गई थी। सायरो-मालाबार चर्च और केरल लैटिन कैथोलिक एसोसिएशन ने मांग की है कि पेंटिंग हटाई जाए और आयोजक माफी मांगें।
चर्च ने कहा कि कला की स्वतंत्रता जरूरी है, लेकिन धार्मिक प्रतीकों का मजाक उड़ाना या भावनाएं आहत करना सही नहीं है।

नए साल पर कोलकाता मेट्रो में कड़ी सुरक्षा
नए साल की पूर्व संध्या पर कोलकाता मेट्रो ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने का फैसला किया है। उत्तर-दक्षिण मेट्रो कॉरिडोर के छह प्रमुख स्टेशनों समेत कई जगहों पर अतिरिक्त रेलवे सुरक्षा बल (RPF) तैनात किए जाएंगे। एस्प्लेनेड, पार्क स्ट्रीट, मैदान, रवींद्र सदन, दमदम और दक्षिणेश्वर स्टेशनों पर खास इंतजाम किए जाएंगे। पार्क स्ट्रीट स्टेशन पर महिलाओं और बच्चों के लिए महिला आरपीएफ कर्मियों की तैनाती होगी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सीसीटीवी निगरानी, क्विक रिस्पॉन्स टीम, डॉग स्क्वॉड और अतिरिक्त स्टाफ तैनात रहेगा। इसके अलावा 31 दिसंबर की रात उत्तर-दक्षिण लाइन पर आठ अतिरिक्त मेट्रो सेवाएं भी चलाई जाएंगी।

कर्नाटक में अवैध बांग्लादेशी घुसपैठ पर भाजपा सांसद ने सरकार पर साधा निशाना
भाजपा सांसद यदुवीर कृष्णदत्त वाडियार ने कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के प्रति नरम रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो में कुछ लोग खुद को बांग्लादेशी बताते हुए बंगलूरू में काम करने और दूसरों को भी वहां आने की सलाह दे रहे हैं। वाडियार ने इस मामले में गृह मंत्री जी. परमेश्वर को पत्र लिखकर तुरंत जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि अगर ये दावे सही हैं तो यह कानून-व्यवस्था और आंतरिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। सांसद ने कहा कि सुरक्षा गार्ड और ऑटो चालक जैसे संवेदनशील कामों में अवैध प्रवासियों का होना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने साफ कहा कि यह मामला राजनीति का नहीं, बल्कि जनता की सुरक्षा से जुड़ा है और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए।

जगन्नाथ मंदिर से जुड़े कानून और भूमि नीति में बदलाव करेगी ओडिशा सरकार
ओडिशा सरकार पुरी के 12वीं सदी के श्री जगन्नाथ मंदिर के बेहतर प्रबंधन के लिए जमीन से जुड़ी नीति और मंदिर कानून में सुधार करने जा रही है। राज्य के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने बताया कि यूनिफॉर्म लैंड सेटलमेंट पॉलिसी-2003 में बदलाव किया जाएगा और श्री जगन्नाथ मंदिर अधिनियम-1955 में संशोधन लाया जाएगा। मंत्री ने यह जानकारी एक उच्चस्तरीय बैठक के बाद दी, जिसमें मंदिर की जमीन, सुरक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि मंदिर के पास ओडिशा और छह अन्य राज्यों में करीब 55 हजार एकड़ से ज्यादा जमीन है, लेकिन इससे मंदिर को अपेक्षित आय नहीं मिल पा रही है।

बैठक में मंदिर के अनुशासन और पूजा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर भी चर्चा हुई। प्रस्ताव है कि प्रशासन को मजबूत करने के लिए उप-समितियां बनाई जाएं, अव्यवस्था फैलाने वालों पर सख्ती की जाए और मंदिर परिसर में मोबाइल फोन व कैमरे जैसे सामानों पर रोक लगाई जाए। इसके अलावा श्रद्धालुओं से मंदिर की मर्यादा बनाए रखने और उचित भारतीय पहनावे में दर्शन करने की अपील पर भी जोर दिया गया। सरकार सोशल मीडिया पर श्री जगन्नाथ संस्कृति को लेकर गलत जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पर भी विचार कर रही है।

मणिपुर : महिला समेत तीन उग्रवादी गिरफ्तार
मणिपुर में पुलिस ने एक महिला समेत तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान कोंथौजम चाओबा मेइतेई, चंदम चंद्रमणि सिंह और शर्मिला लीमा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि इन सभी को जबरन वसूली की कोशिशों में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। चंद्रमणि सिंह प्रेपक (प्रो) संगठन का सदस्य है। वहीं, चाओबा व शर्मिला पति-पत्नी हैं। जिन्हें इंफाल पश्चिम जिले के सगोलबंद से पकड़ा गया है।

कथाकार मैत्रेयी पुष्पा को इफको साहित्य सम्मान
इफको ने 2025 का इफको साहित्य सम्मान प्रसिद्ध कथाकार मैत्रेयी पुष्पा को प्रदान किया है। लेखिका अंकिता जैन को इफको युवा साहित्य सम्मान से नवाजा गया। अंकिता को यह सम्मान कृति ओ रे! किसान के लिए दिया गया। समारोह में वरिष्ठ कथाकार मैत्रेयी के साहित्यिक योगदान और अंकिता की युवा लेखन यात्रा की सराहना की गई। मैत्रेयी ने अपने लेखन में ग्रामीण समाज, कृषि जीवन और स्त्री अनुभवों को संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत किया है। ब्यूरो
 मैत्रेयी के प्रमुख कहानी संग्रहों में चिन्हार, गोमा हंसती है, ललमनियां हैं। वहीं, उपन्यास में चाक, इदन्नमम, अल्मा कबूतरी, अगनपाखी प्रमुख हैं। इसके अलावा, आत्मकथा, स्त्री-विमर्श, नाटक, काव्य और रिपोर्ताज में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

अश्लीलता रोकें ऑनलाइन मंच वरना कार्रवाई
केंद्र सरकार ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, विशेषकर सोशल मीडिया कंपनियों को अश्लीलता रोकने की सख्त चेतावनी दी है। सरकार ने कहा है कि अगर कंपनियां अपने मंच पर अश्लील, अभद्र, बाल यौन शोषण से जुड़ी या अन्य प्रकार की किसी भी गैरकानूनी सामग्री पर कार्रवाई नहीं करती हैं, तो उन्हें कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सोशल मीडिया मध्यस्थों को याद दिलाया कि वे सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 79 के तहत अश्लील सामग्री हटाने को वैधानिक रूप से बाध्य हैं। वे अपने मंचों पर या उनके माध्यम से ऐसी कोई जानकारी होस्ट, प्रदर्शित, अपलोड, संशोधित, प्रकाशित, प्रसारित  या साझा नहीं कर सकते, जो अश्लील, बाल यौन शोषण से जुड़ी या गैरकानूनी हो। मंत्रालय ने पाया कि सोशल मीडिया मंच अश्लील  सामग्री पर सख्ती से कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

नए साल के जश्न के लिए मुंबई-ठाणे में सुरक्षा कड़ी; PMC चुनाव में उतरे आपराधिक छवि वाले उम्मीदवार

नए साल के स्वागत को लेकर मुंबई और ठाणे में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मुंबई पुलिस ने 31 दिसंबर की रात और 1 जनवरी की सुबह तक कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 17000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। गेटवे ऑफ इंडिया, मरीन ड्राइव, गिरगांव चौपाटी, बांद्रा बैंडस्टैंड, जुहू और वर्सोवा बीच जैसे इलाकों में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है। होटल, रेस्तरां और मॉल में भी देर रात तक कार्यक्रम चलेंगे। इसे देखते हुए जगह-जगह नाकाबंदी, सड़क पर गश्त और सख्त निगरानी की व्यवस्था की गई है।

मुंबई पुलिस के साथ-साथ SRPF, क्विक रिस्पॉन्स टीम, बम निरोधक दस्ते और होम गार्ड्स को भी संवेदनशील इलाकों में तैनात किया गया है। छेड़छाड़, नशे में गाड़ी चलाने और अवैध शराब या ड्रग्स की बिक्री पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं ठाणे में 739 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। 54 जगहों पर सड़क अवरोध लगाए गए हैं और ब्रेथ एनालाइजर से जांच होगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और नया साल शांति से मनाएं।

पुणे नगर निगम चुनाव में आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों की एंट्री
पुणे नगर निगम (पीएमसी) के आगामी चुनावों में कुछ ऐसे उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं, जिन पर गंभीर आपराधिक आरोप हैं या जिनके नाम कुख्यात गिरोहों से जुड़े बताए जाते हैं। इससे शहर की राजनीति में हलचल मच गई है। अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने सोनाली आंडेकर और लक्ष्मी आंडेकर को टिकट दिया है। दोनों, कुख्यात गैंग लीडर सूर्यकांत उर्फ बंडू आंडेकर के परिवार से जुड़ी हैं। सोनाली उनकी बहू हैं, जबकि लक्ष्मी उनकी साली हैं। इन दोनों पर बंडू आंडेकर के नाती आयुष कोमकर की हत्या का आरोप है और फिलहाल ये जेल में बंद हैं। बंडू आंडेकर ने भी निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया है। उन्हें पुलिस सुरक्षा में येरवडा जेल से नामांकन केंद्र लाया गया। 

इसके अलावा एनसीपी ने कुख्यात गैंगस्टर गजानन उर्फ गज्या मारने की पत्नी जयश्री मारने और स्थानीय गुंडे बापू नायर को भी टिकट दिया है। एनसीपी नेताओं का कहना है कि आंडेकर परिवार का राजनीतिक इतिहास रहा है और पहले भी उनके परिवार के सदस्य नगर निगम में रहे हैं। पार्टी ने यह भी बताया कि वह शरद पवार की एनसीपी-एसपी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है।

भाजपा ने मुंबई में दिग्गज उत्तर भारतीयों के काटे टिकट
बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनाव में भाजपा से उत्तर भारतीय दावेदारों को झटका लगा है। पिछले चुनाव में दो दर्जन लोगों को मैदान में उतारने वाली भाजपा ने इस बार 14 लोगों पर ही भरोसा जताया। हिंदी भाषी में 5 राजस्थानियों को भी मौका दिया है। जबकि बीएमसी में कुल 227 सीटें हैं। 137 सीटों पर भाजपा और 90 सीटों पर शिवसेना चुनाव लड़ रही। उन लोगों का भी पत्ता काटा है, जिनकी गिनती उत्तर भारतीय समाज के दिग्गजों में होती है। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के भाई और पूर्व पार्षद मकरंद नार्वेकर, भाभी हर्षिता नार्वेकर और चचेरी बहन गौरवी शिवलकर नार्वेकर को टिकट मिला है।

50,000 टन ऑर्गेनिक चीनी निर्यात की मंजूरी
सरकार ने हर वित्त वर्ष के दौरान 50,000 टन तक ऑर्गेनिक चीनी के निर्यात की मंजूरी दी है। यह निर्यात एग्रीकल्चरल एंड प्रोसेस्ड फूड प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट डेवलपमेंट अथॉरिटी (एपीडा) के नियमों के तहत होगा। विदेश व्यापार महानिदेशालय ने नोटिफिकेशन में कहा, ऑर्गेनिक चीनी का निर्यात हर वित्त वर्ष में 50,000 टन की कुल सीमा के तहत एपीडा के तय किए गए तरीकों के आधार पर किया जाएगा।

अयोध्या में रामलला का अभिषेक आज; यूपी में फिर बढ़ी SIR की तारीख, नए साल से पहले फूड डिलीवरी पर संकट

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 31th December 2025 Updates on amar ujala

आज होगा रामलला का अभिषेक
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्रतिष्ठा द्वादशी के अवसर पर बुधवार को रामलला का भव्य अभिषेक होगा। इस विशेष धार्मिक अनुष्ठान में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। रक्षा मंत्री सुबह 11:00 बजे अयोध्या पहुंचेंगे और मंदिर परिसर में लगभग चार घंटे तक रहकर विविध अनुष्ठानों में शामिल होंगे। वह परकोटा में बने अन्नपूर्णा मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण भी करेंगे। भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई जा रही है। प्रतिष्ठा द्वादशी के अवसर पर चल रहे पाटोत्सव के अंतर्गत यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 31th December 2025 Updates on amar ujala

Maharashtra Civic Polls: निकाय चुनाव में कहीं साथ तो कहीं अलग महायुति
महाराष्ट्र में 15 जनवरी को होने वाले नगर निगम चुनावों से पहले महायुति (भाजपा-शिवसेना-एनसीपी) की एकता जगह-जगह अलग-अलग रंग दिखा रही है। पुणे में जहां गठबंधन बनाए रखने के दावे हो रहे हैं, वहीं लातूर और जालना में सहयोगी दल अलग राह पकड़ते नजर आ रहे हैं। राज्य में निकाय चुनाव के लिए 2 जनवरी तक नाम वापसी का समय है। तब तक कुछ शहरों में समझौते की गुंजाइश बाकी है। 

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 31th December 2025 Updates on amar ujala

यूपी में फिर बढ़ी SIR की समय सीमा
चुनाव आयोग ने एक बार फिर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की तिथियां संशोधित कर दी हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा ने बताया कि संशोधित तिथियों के अनुसार, अब कच्ची मतदाता सूची का प्रकाशन 6 जनवरी को होगा। पहले यह तिथि 31 दिसंबर घोषित की गई थी। इसी तरह से दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 6 जनवरी से 6 फरवरी तक निर्धारित की गई है। उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 6 मार्च को किया जाएगा। 

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 31th December 2025 Updates on amar ujala

आज ठप हो सकती है फूड डिलीवरी
नए साल के जश्न पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। जोमैटो, स्विगी, ब्लिंकिट और जेप्टो जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म्स के गिग वर्कर्स ने आज यानी 31 दिसंबर को देशव्यापी हड़ताल का एलान कर रखा है। अगर आप न्यू ईयर पार्टी के लिए ऑनलाइन खाना या जरूरी सामान मंगाने की सोच रहे हैं, तो आपको निराशा हाथ लग सकती है। क्रिसमस पर हुई सांकेतिक हड़ताल के बाद, अब वर्कर्स यूनियनों ने अपनी मांगों को लेकर आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है, जिससे साल के सबसे व्यस्त दिन डिलीवरी सेवाएं पूरी तरह ठप होने की आशंका है।

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 31th December 2025 Updates on amar ujala

चमोली में बड़ा हादसा: दो लोको ट्रेन आपस में टकराईं
चमोली में देर रात बड़ा हादसा हो गया। टीएचडीसी की निर्माणाधीन विष्णुगाड-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना के अंदर दो लोको ट्रेनें आपस में टकरा गईं। इस हादसे में करीब 60 लोग घायल हुए हैं। जलविद्युत परियोजना की 13 किलोमीटर लंबी सुरंग में 100 से अधिक अधिकारी, कर्मचारी और मजदूर काम कर रहे थे। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। घटना रात करीब साढ़े नौ बजे की है।

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 31th December 2025 Updates on amar ujala

बेस्ट बस हादसे को लेकर अधिकारियों ने किया बड़ा दावा
मुंबई के भांडुप (पश्चिम) रेलवे स्टेशन के पास हुए दर्दनाक बेस्ट बस हादसे को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। शुरुआती जांच में अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि हादसे में शामिल इलेक्ट्रिक बस तकनीकी रूप से पूरी तरह ठीक थी और दुर्घटना की मुख्य वजह मानवीय चूक हो सकती है। सोमवार रात इलेक्ट्रिक बस अचानक अनियंत्रित होकर पैदल यात्रियों पर चढ़ गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए। बस बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति और परिवहन (बेस्ट) के बेड़े का हिस्सा थी। 

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 31th December 2025 Updates on amar ujala

ड्रोन और मिसाइल कारोबार पर अमेरिका की सख्ती
अमेरिका ने ईरान के ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम से जुड़े कथित नेटवर्क पर बड़ा कदम उठाते हुए ईरान और वेनेजुएला के 10 लोगों और कंपनियों पर नए प्रतिबंध लगा दिए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि यह गतिविधियां अमेरिका और उसके मध्य पूर्वी सहयोगियों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं। 

दक्षिण अफ्रीका में खतना से 41 मौतें, नेपाल में पीली नंबर प्लेट वाली भारतीय टैक्सियों पर रोक

ब्रिटिश-भारतीय कलाकार मीरा स्याल को डेमहुड सम्मान
ब्रिटिश-भारतीय कलाकार मीरा स्याल को किंग चार्ल्स तृतीय की न्यू ईयर ऑनर्स सूची में डेमहुड से सम्मानित किया गया है। उन्हें साहित्य, नाटक और चैरिटी में योगदान के लिए डेम मीरा की उपाधि दी गई। डाउनिंग स्ट्रीट के अनुसार, इस वर्ष यूके से 1,157 लोगों को सम्मान मिला है। पीएम कीर स्टारमर ने इसे समुदायों के लिए समर्पित लोगों का सम्मान बताया। वूल्वरहैम्प्टन में जन्मीं मीरा गुडनेस ग्रेशियस मी और द कुमर्स एट नं. 42 जैसी रचनाओं के लिए जानी जाती हैं।

नेपाल में पीली नंबर प्लेट वाली भारतीय टैक्सियों पर प्रतिबंध
कैलाली जिला प्रशासन ने भारतीय नंबर की पीली नंबर प्लेट वाली टैक्सियों के नेपाल में प्रवेश और सवारी ढोने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके बाद गौरीफंटा में भारत-नेपाल सीमा पर अफरा-तफरी रही। दिल्ली व अन्य महानगरों से सवारियां लेकर पहुंचे दर्जनों चालक बॉर्डर पर ही रोक दिए गए जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। शिकायत थी कि भारतीय नंबर की टैक्सियां अवैध रूप से नेपाली सवारियां बैठाकर ले जा रही हैं।

अमेरिकी सेना का ड्रग्स तस्करी में शामिल नाव पर 30वां हमला
अमेरिकी सेना ने पूर्वी प्रशांत महासागर में ड्रग्स तस्करी में शामिल एक नाव पर 30वां हमला किए जाने की पुष्टि की। इसमें दो लोगों की मौत हुई है। यूएस साउदर्न कमांड के अनुसार, सितंबर की शुरुआत से इन हमलों में अब तक कम से कम 107 लोग मारे जा चुके हैं। सेना का दावा है कि नाव नशीले पदार्थों की तस्करी में लिप्त थी। हालांकि, इसके सबूत सार्वजनिक नहीं किए गए। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इन कार्रवाइयों को अमेरिका में ड्रग्स की तस्करी रोकने के लिए जरूरी बताया है।

संयुक्त राष्ट्र ने हिंदी-उर्दू में भी दिया नव वर्ष संदेश
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरस ने पहली बार 2026 के लिए अपना नववर्ष संदेश हिंदी सहित अन्य भाषाओं में जारी किया है। उन्होंने अपने संदेश में विश्व नेताओं से विनाश (युद्ध) के बजाय आज विकास में निवेश करने का आह्वान किया। गुटेरस का नववर्ष संदेश 11 भाषाओं में जारी किया गया है। इनमें यूएन की छह आधिकारिक भाषाएं अरबी, चीनी, अंग्रेजी, फ्रेंच, रूसी व स्पेनिश के साथ-साथ हिंदी और उर्दू भी शामिल हैं। इस मौके पर उनके वीडियो संदेश में हिंदी सबटाइटल भी दिए हैं। गुटेरस ने संदेश में 2026 के लिए कहा, दुनिया में मानवीय संकट को रोकना जरूरी है। बिना इसे रोके नव वर्ष में प्रवेश करना मनुष्य जाति के लिए खतरनाक होगा। युद्ध रोकने होंगे।

पुतिन ने राष्ट्रपति मुर्मू व पीएम मोदी को दी नव वर्ष की बधाई
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम नरेंद्र मोदी को नव वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दीं। क्रेमलिन ने मंगलवार को बताया कि पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत कई वैश्विक नेताओं को क्रिसमस और आगामी नव वर्ष 2026 के लिए बधाई दीं। पुतिन ने चीन और स्वतंत्र राष्ट्रों के राष्ट्रमंडल (सीआईएस) देशों के नेताओं को भी शुभकामनाएं दीं, लेकिन यूक्रेन में मोर्चा खोले यूरोपीय देशों को नजरअंदाज किया।

तुर्किये में आईएस के खिलाफ बड़ा अभियान, 110 गिरफ्तार
तुर्किये पुलिस ने इस्लामिक स्टेट (आईएस) के खिलाफ चलाए अभियान में 110 संदिग्ध पकड़े हैं। कार्रवाई उत्तर-पश्चिमी तुर्की में हुई मुठभेड़ के एक दिन बाद हुई, जिसमें तीन पुलिसकर्मी और छह आतंकी मारे गए थे। पुलिस ने इस्तांबुल और दो अन्य प्रांतों में 114 ठिकानों पर छापे मारे थे। इस दौरान यालोवा में आठ घंटे चली घेराबंदी के दौरान कई सुरक्षाकर्मी घायल हुए। अभियान में डिजिटल सामग्री और दस्तावेज जब्त किए गए। तुर्की ने इस वर्ष आईएस के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।

श्रीलंकाई जजों ने भारत में क्षमता विकास कार्यक्रम में लिया हिस्सा
श्रीलंका के 20 हाईकोर्ट जज भारत में आयोजित ज्ञान-विनिमय और क्षमता-विकास कार्यक्रम में शामिल हुए। भारतीय उच्चायोग के अनुसार, कार्यक्रम 15 से 19 दिसंबर तक भोपाल स्थित भारतीय राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी में हुआ। इसमें न्यायिक निर्णय प्रक्रिया, अपीलीय समीक्षा, अदालतों में तकनीक का उपयोग, साइबर अपराध, ई-साक्ष्य, न्यायिक नेतृत्व, नैतिकता और न्यायिक तनाव जैसे विषयों पर नौ सत्र शामिल थे। यह पहल भारत-श्रीलंका द्विपक्षीय सहयोग के तहत की गई है। इसके तहत हर वर्ष श्रीलंका के 1,000 पेशेवरों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

जर्मनी : क्रिसमस पर चोरों ने बैंक में सेंधमारी कर 90 करोड़ उड़ाए
जर्मनी के गेलसेनकिर्चेन शहर में चोरों ने क्रिसमस की छुट्टियों का फायदा उठाकर स्पार्कसे बैंक की एक शाखा की दीवार में ड्रिल मशीन से सेंधमारी कर करोड़ों की संपत्ति चुरा ली। पुलिस के अनुसार, यह घटना 24 से 29 दिसंबर के बीच की है। चोरों ने बैंक के लॉकर रूम से सटे एक पार्किंग गैरेज के रास्ते घुसपैठ की। वे दीवार में सेंध लगाकर बैंक में घुसे आैर निजी सेफ डिपॉजिट बॉक्स को तोड़ डाला। चोरों ने 90 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की मुद्रा व गहने चोरी किए हैं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें