अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

देश-दुनिया:पीएम मोदी एआई शिखर सम्मेलन का आज करेंगे उद्घाटन,अमेरिका में ट्रंप गाजा पर शांति बोर्ड की बैठक करेंगे, अगले दो दिनों तक बरसात के आसार,आज से मुकद्दस महीना शुरू

Share

आज : एआई समिट में आज नहीं जा सकेंगे आम लोग, राहुल गांधी के खिलाफ मामले पर वाराणसी में सुनवाई

World: अमेरिका के कोलोराडो में धूल भरी आंधी, दर्जनों वाहन भिड़े; पहली महिला फलस्तीनी राजदूत का निधन

आज 19 फरवरी 2026 को शुक्ल पक्ष की द्वितीया है। गुरुवार को एआई इम्पैक्ट समिट में आम जनता का प्रवेश बंद रहेगा। वहीं, वाराणसी के एमपी-एमएलए कोर्ट में राहुल गांधी से जुड़े मामले पर सुनवाई होगी। 

एआई प्रदर्शनी आज आम जनता के लिए बंद 

राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में चल रही इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में गुरुवार को आम जनता को प्रवेश नहीं मिलेगा। इसके साथ ही इस समिट के समय में भी बदलाव किया गया है। अब प्रदर्शनी का समय शाम 6 बजे के बजाय रात 8 बजे तक रहेगा, जिससे आगंतुकों को अधिक समय मिल सके।

राहुल गांधी से जुड़े मामले पर सुनवाई 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जुड़े एक मामले पर गुरुवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई होगी। दरअसल, राहुल गांधी ने सिखों की पगड़ी को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था। इस पर उनके खिलाफ वाराणसी की अदालत में परिवाद दायर किया गया था।

रक्षा मंत्री का विशाखापत्तनम दौरा

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को विशाखापत्तनम के दौरे पर रहेंगे। यहां वे मिलन-2026 कार्यक्रम मेंं शामिल होंगे।

प्रियंका गांधी का असम दौरा

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को असम के दौरे पर रहेंगी। वे गुवाहाटी पहुंचने के बाद नीलाचल पहाड़ी पर बने कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। इसके बाद वे असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के मुख्यालय राजीव भवन जाएंगी।

फ्रांस के राष्ट्रपति का भारत दौरे का आखिरी दिन

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का गुरुवार को भारत दौरे का आखिरी दिन है। मैक्रों तीन के दौरे के दौरान मुंबई मेंं उच्चस्तरीय कार्यक्रम और द्विपक्षीय बैठक की। वहीं, एआई सम्मेलन में भी शामिल हुए।

ब्राजील के राष्ट्रपति का भारत दौरा

ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा का भारत दौरे का दूसरा दिन है। इस बीच दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा और कृषि जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए विशेष कार्यक्रम तय किए गए हैं।

बिहार मेंं चिंतन शिविर का आयोजन

अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय गुरुवार को दो दिन का चिंतन शिविर का आयोजन करेंगी। यह आयोजन नालंदा विश्वविद्यालय राजगीर में होगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के साथ केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन मौजूद होंगे। इस कार्यक्रम में अल्पसंख्यक समुदायों को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर विचार-विमर्श होगी।  उनके सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए कार्रवाई-उन्मुख रोडमैप तैयार करेंगे।

आज से रमजान शुरू

भारत में गुरुवार से रमजान का महीना शुरू होगा। रमजान के पूरे महीने मुस्लिम समुदाय रोजा रखकर अल्लाह की बंदगी करता है। इस दौरान पांच वक्त की नमाज के साथ विशेष तरावीह अदा की जाती है। जरूरतमंदों की मदद पर खास जोर दिया जाता है। 

विश्व कप में तीन मैच

टी20 विश्व कप 2026 में गुरुवार को तीन मैच खेले जाएंगे। पहला मैच वेस्टइंडीज और इटली के बीच सुबह 11 बजे से कोलकाता में खेला जाएगा। दूसरा मैच दोपहर 3 बजे से श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच कोलंबो में खेला जाएगा। दिन का तीसरा मैच अफगानिस्तान और कनाडा के बीच होगा। यह मुकाबला शाम सात बजे से चेन्नई में खेला जाएगा। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे, जहां फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस समेत कई वैश्विक नेता मौजूद रहेंगे। वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ से मौसम बदला है और पहाड़ों पर बर्फबारी तथा मैदानी इलाकों में बारिश के आसार हैं। टी20 विश्व कप में भारत ने नीदरलैंड को हराकर लगातार 12वीं जीत दर्ज की। शिवम दुबे और वरुण चक्रवर्ती ने अहम भूमिका निभाई। रमजान की शुरुआत के साथ दिल्ली की मस्जिदों और बाजारों में रौनक बढ़ गई है। वैश्विक स्तर पर एआई निवेश पांच साल में 480 प्रतिशत बढ़ा है, अमेरिका और चीन आगे हैं और भारत तेजी से उभर रहा है। इसी बीच, अमेरिका में ट्रंप गाजा पर शांति बोर्ड की बैठक करेंगे और पांच अरब डॉलर के अनुदान की घोषणा होगी। अमेरिका-ईरान तनाव से युद्ध की आशंका बढ़ी है। उधर, रूस ने कहा भारत ने उससे तेल खरीद बंद नहीं की। मथुरा में कार हादसे में चार युवकों की मौत हुई। 

पीएम मोदी शिखर सम्मेलन का आज करेंगे उद्घाटन, राष्ट्रपति मैक्रों समेत कई वैश्विक नेता रहेंगे मौजूद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत मंडपम में चल रहे इंडिया एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन का बृहस्पतिवार सुबह 9:40 बजे उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी सुबह 9:15 बजे सम्मेलन में शामिल होने आए 20 देशों के राष्ट्राध्यक्षों व शासन प्रमुखों का स्वागत करेंगे। इसके बाद सामूहिक तस्वीर होगी। पीएम मोदी का संबोधन करीब 10:25 बजे शुरू होगा। सम्मेलन में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस समेत कई वैश्विक नेता व शीर्ष उद्योगपति मौजूद रहेंगे। 

top news in hindi today important big headlines stories

Weather: उत्तर-पश्चिम भारत में बिगड़ा मौसम, पहाड़ों पर हिमपात-मैदान में बारिश; अगले दो दिनों तक बरसात के आसार
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत और उससे सटे मैदानी राज्यों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ गया है। बुधवार तड़के पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में छिटपुट बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। वहीं, दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में तेज हवाओं के साथ हल्की फुहारें पड़ीं। कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ हल्की वर्षा दर्ज की गई। 

top news in hindi today important big headlines stories

IND vs NED: भारत ने टी20 विश्व कप में लगातार 12वीं जीत दर्ज की; फील्डिंग की कमजोरी फिर उजागर; शिवम दुबे चमके
शिवम दुबे की शानदार बल्लेबाजी के बाद वरुण चक्रवर्ती की गेंदबाजी के दम पर भारत ने नीदरलैंड को 17 रनों से हराया। गत चैंपियन भारतीय टीम ने इस तरह ग्रुप चरण का अंत अजेय रहते हुए किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 193 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड की टीम निर्धारित ओवर में सात विकेट पर 176 रन ही बना सकी। भारत ने टी20 विश्व कप में लगातार 12वीं जीत दर्ज की। टूर्नामेंट में भारत 2024 से ही अजेय बना हुआ है।

top news in hindi today important big headlines stories

Ramadan 2026: चांद के दीदार के साथ बरसने लगीं रहमतें, नूर में डूबी राजधानी दिल्ली; आज से मुकद्दस महीना शुरू
चांद के दीदार के बाद बृहस्पतिवार से मुकद्दस महीना यानी रमजान की शुरुआत हो गई है। जामा मस्जिद और फतेहपुरी मस्जिद, बंगला वाली मस्जिद, आमिर मस्जिद समेत अन्य मस्जिदें नूर से रोशन हो गई है। मीना बाजार, चांदनी चौक, चितली कबर और दरियागंज जैसे बाजारों में रौनकें बढ़ गई हैं। अकीदतमंदों ने रोजे की तैयारी शुरू की है। महिलाएं भी सहरी की तैयारियों में जुट गई हैं। फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मौलाना मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने लोगों से सभी रोजे रखने, गुनाह से बचने और अल्लाह की इबादत करने की अपील की है। 

बुधवार को चांद दिखाई देने के बाद से ही लोगों में उत्साह का माहौल है। हालांकि दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के कई हिस्सों में बादल छाए रहे। सुबह से ही रिमझिम बारिश होती रही, जिसके वजह से यहां चांद नजर नहीं आया। लेकिन बिहार, झारखंड और देश के कई हिस्सों में चांद दिखाई दिया। ऐसे में मस्जिदों में बृहस्पतिवार से रोजा रखने का ऐलान किया गया, जिसके बाद लोग एक-दूसरे से गले मिले। रिश्तेदारों को फोन पर बधाई दिए। मस्जिदों में बुधवार को ईशा की नमाज के बाद से तरावीह (नमाज में कुरआन पाक की तिलावत) का सिलसिला शुरू हो गया।

रमजान और नमाज-ए-तरावीह में अकीदतमंदों को कोई परेशानी न हो इसके लिए मजिस्दों में सफाई की गई है। रंग और पुताई के साथ मस्जिदों को सजा दिया गया। नमाजियों के लिए जानमाज को साफ किया गया है। कई मस्जिदों में पुराने को बदलकर नया जानमाज बिछाया गया है। गर्मी से राहत दिलाने के लिए कूलर, पंखों की भी विशेष व्यवस्था की गई। साथ ही, बिजली कटौती को देखते हुए जनरेटर और तरावीह के दौरान ठंडे पानी के लिए वाटर कूलर की भी व्यवस्था की गई है।

क्या होती है तरावीह
रमजान के महीने में मस्जिदों में नमाज-ए-तरावीह पढ़ी जाती है, जिसमें बीस रकात नमाज अदा की जाती है। तरावीह के दौरान मस्जिदों में कुरान-ए-पाक की आयतें गूंजती हैं। यह चांद दिखाई देने के बाद ईशा की नमाज के बाद से अदा की जाती है। तरावीह की नमाज रमजान के पहले रोजे से एक दिन पहले ईशा की नमाज के बाद शुरू की जाती है। यह सभी मस्जिदों में एक साथ शुरू होती, जबकि खत्म रमजान की अलग-अलग तारीखों में होती हैं।

बाजारों में जमकर हुई खरीदारी
चांद का दीदार होने के बाद बाजारों में लोग जमकर खरीदारी करने पहुंचे। वह अपने लिए सेवई, खजूर, कुर्ता, टोपी, मिस्वाक और इत्र खरीदते हुए नजर आए। बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए इस बार व्यापारियों में भी खुशी की लहर देखने को मिल रही है। व्यापारियों ने कहा कि खाने पीने की चीजों से लेकर पहनने-ओढ़ने तक की चीजों की मांग बढ़ी है। ग्राहकों की इस मांग को देखते हुए व्यापारियों ने इस बार रमजान में अच्छे मुनाफे होने की उम्मीद जताई है।

पड़ोसियों का रखें ख्याल, जरूरतमंदों की करें मदद
अकीदतमंदों ने लोगों से अपील की है कि रमजान के महीने में अपने साथ-साथ अपने पड़ोसियों का भी ख्याल रखें। उन्हें इफ्तार के साथ-साथ अच्छे खाने-पीने की चीजें दें। सदका और जकात करें। जो भी जरूरतमंद नजर आए, उनकी मदद करें। रोजे और तरावीह का एहतमाम करें। पूरे महीने कुरआन पाक की तिलावत करें। साथ ही, गुनाह से बचें।

top news in hindi today important big headlines stories

वैश्विक निवेश में पांच साल में करीब 480% का उछाल; US-चीन की अगुवाई, भारत तेजी से उभरता खिलाड़ी
पिछले पांच वर्षों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) वैश्विक अर्थव्यवस्था का सबसे तेजी से बढ़ता सेक्टर बनकर उभरा है। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की एआई इंडेक्स रिपोर्ट 2025 और सीबी इनसाइट्स के ताजा आंकड़ों के मुताबिक 2020 से 2024 के बीच एआई में वैश्विक निजी और सरकारी निवेश करीब 480% बढ़कर 335 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। इस दौरान अमेरिका और चीन सबसे बड़े निवेशक बने रहे, जबकि भारत, यूके, जर्मनी और फ्रांस जैसे देश तेजी से अपनी उपस्थिति मजबूत कर रहे हैं। 

top news in hindi today important big headlines stories

US: ‘आज शांति बोर्ड की बैठक की मेजबानी करेंगे ट्रंप, गाजा की स्थिति पर होगी चर्चा’, व्हाइट हाउस का बयान
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलाइन लेविट ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गुरुवार को शांति बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में 20 सदस्य देशों की ओर से गाजा के लिए पांच अरब डॉलर के अनुदान की घोषणा की जाएगी। लेविट ने मीडिया से बातचीत में कहा कि शांति बोर्ड की बैठक में इस्राइल और हमास के बीच युद्ध के बाद गाजा में सुरक्षा बनाए रखने पर फोकस किया जाएगा। प्रेस सचिव ने बताया, कल ट्रंप, डोनाल्ड जे. ट्रंप इंस्टीट्यूट ऑफ पीस में तीन बजे शांति बोर्ड की बैठक की मेजबानी करेंगे। (शांति बोर्ड के) सदस्य देशों ने गाजा में मानवीय और पुनर्निर्माण कार्यों के लिए पांच अरब डॉलर देने का वादा है, इसमें उसकी घोषणा की जाएगी। इसके अलावा हजारों कर्मियों को अंतरराष्ट्रीय बल में तैनात करने की प्रतिबद्धता भी जताई गई है, ताकि गाजा में सुरक्षा और शांति बनी रहे। 

top news in hindi today important big headlines stories

US-Iran War: अमेरिका-ईरान युद्ध की आशंका तेज, हफ्तों तक चल सकता है संघर्ष; इस्राइल भी तैयार: रिपोर्ट
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़े हालिया तनाव के बाद युद्ध की आशंका तेज हो गई है। परमाणु समझौते पर वार्ताओं की विफलता ने ईरान पर अमेरिकी हमले की आशंका बढ़ा दी है। अमेरिका ने 24 घंटे के भीतर एशिया में 50 से अधिक लड़ाकू विमानों को भेजा है। इस बीच एक अमेरिकी आधारित न्यूज एजेंसी ने दावा किया है कि अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध जल्द शुरू होने वाला है। इतना ही नहीं यह भी दावा किया है कि यह कई हफ्तों तक चल सकता है। 

top news in hindi today important big headlines stories

Russia: भारत ने बंद नहीं किया रूसी तेल खरीदना, अमेरिका के दावे पर रूस ने दिया जवाब; शांति और ऊर्जा पर जोर
रूस की विदेश मंत्रालय ने बुधवार को स्पष्ट किया कि भारत के रूसी तेल खरीदने के रुख में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मंत्रालय ने कहा कि भारत द्वारा रूसी हाइड्रोकार्बन की खरीद दोनों देशों के लिए लाभकारी है और वैश्विक ऊर्जा बाजार में स्थिरता बनाए रखती है। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने अपने साप्ताहिक ब्रिफिंग में कहा ‘हमें कोई कारण नहीं है यह मानने का कि भारत ने रूसी हाइड्रोकार्बन की खरीद पर अपनी नीति बदली है। यह कदम दोनों देशों के लिए फायदेमंद है और अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार को स्थिर बनाए रखता है।’ 

top news in hindi today important big headlines stories

बारामती विमान हादसा: जय पवार बोले- आसानी से नष्ट नहीं होते ब्लैक बॉक्स, जनता को पूरी सच्चाई जानने का अधिकार
पुणे के बारामती में 28 जनवरी को हुए विमान हादसे ने महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मचा दी। इस हादसे में पूर्व मुख्यमंत्री और एनसीपी अध्यक्ष अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल और जांच की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। इस बीच अजित पवार के बेटे जय पवार ने इस हादसे को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि विमान हादसों में ब्लैक बॉक्स आसानी से नष्ट नहीं होते और जनता को पूरी, पारदर्शी और निर्विवाद सच्चाई जानने का अधिकार है।

top news in hindi today important big headlines stories

UP: मथुरा में बड़ा हादसा…तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर रजबहे में गिरी, चार युवकों की माैके पर ही मौत
मथुरा के मगोर्रा थाना क्षेत्र के नगला देविया मोड़ पर बुधवार देर रात तेज रफ्तार फ्राॅन्क्स कार अनियंत्रित होकर रजबहे में गिर गई। हादसे में कार सवार चारों युवकों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला। हालांकि इससे पहले ग्रामीणों ने युवकों को बाहर निकाल लिया था, लेकिन तब तक सभी की जान चली गई थी।

top news in hindi today important big headlines stories

राहत नहीं: महंगा पेट्रोल-डीजल बेचकर तेल कंपनियों ने कमाए 23743 करोड़, ग्राहकों को नहीं मिला फायदा
वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें लंबे समय से 65 से 70 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बनी हुई हैं। इस दौरान घरेलू तेल कंपनियों ने ग्राहकों को महंगा पेट्रोल और डीजल बेचकर भारी मुनाफा कमाया है। तीन प्रमुख सरकारी कंपनियों को चालू वित्त वर्ष 2025-26 की दिसंबर तिमाही में 23,743 करोड़ का मुनाफा हुआ है, जो एक साल पहले की समान अवधि के 10,545 करोड़ रुपये की तुलना में दोगुना से भी ज्यादा है। 

top news in hindi today important big headlines stories

नासा का अलर्ट: 25 हजार एस्टेरॉयड धरती के पास, आधों का अब तक नहीं लगा सुराग; बना सकते हैं निशाना
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने चेताया है कि पृथ्वी के पास लगभग 25,000 ऐसे एस्टेरॉयड (क्षुद्रग्रह) मंडरा रहे हैं। लेकिन इनका अभी तक पता नहीं चल पाया है। चिंता की बात ये है कि ये किसी भी क्षेत्र को पूरी तरह खत्म कर समतल करने की ताकत रखते हैं। नासा में प्लैनेटरी डिफेंस (ग्रह रक्षा) की प्रमुख केली फास्ट ने अमेरिकी एसोसिएशन फॉर द एडवांसमेंट ऑफ साइंस में बोलते हुए कहा कि जो चीज मुझे रात में सोने नहीं देती, वह हैं वे एस्टेरॉयड जिनके बारे में हम जानते ही नहीं हैं।

top news in hindi today important big headlines stories

हिना खान से लेकर मुनव्वर फारूकी तक; रमजान शुरू होने पर इन सेलेब्स ने दी फैंस को मुबारकबाद
भारत में आज 18 फरवरी 2026 को रमजान का चांद दिख गया है। कल यानी 19 फरवरी को पहला रोजा रखा जाएगा। बता दें कि माह-ए-रमजान में मुसलमान पूरे महीने रोजा रखते हैं। यह पाक महीना इबादत के लिए बहुत ही अहम माना जाता है। माह-ए-रमजान की शुरुआत पर कई सेलेब्स ने भी फैंस को मुबारक कहा है। 

कर्नाटक में टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से 2 की मौत; ओडिशा में भोज में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

कर्नाटक के कलबुर्गी में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सेप्टिक टैंक की हाथ से सफाई करते समय दो लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। यह घटना हीरापुर क्षेत्र में बाबालदा रोड के पास मद्रासनहल्ली स्थित एक घर में हुई।मृतकों की पहचान शिवकुमार नंदुरकर (51) और उनके मित्र रतन होटकर (58) के रूप में हुई है। पुलिस ने शिकायत का हवाला देते हुए कहा, ‘शिवकुमार नंदुरकर दिन में पहले सफाई के लिए सेप्टिक टैंक में दाखिल हुए थे और बाहर नहीं निकल पाए। रतन होटकर भी टैंक में दाखिल हुए और दोनों की दम घुटने से मौत हो गई।’

अधिकारियों ने बताया कि दोनों दोस्त थे और पहले भी साथ मिलकर सेप्टिक टैंक की सफाई का काम कर चुके थे। शिवकुमार नंदुरकर मदरसनहल्ली के रहने वाले थे, जबकि रतन होतकर इंदिरा नगर में रहते थे। पुलिस ने आगे बताया कि अशोक नगर पुलिस स्टेशन में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

ओडिशा: दावत के दौरान एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई
ओडिशा के कटक में एक भोज के दौरान कथित तौर पर एक व्यक्ति की करीब से गोली मारकर हत्या कर दी गई। मधुपाटना पुलिस थाना क्षेत्र के प्रेस कॉलोनी में युवाओं का एक समूह दावत के लिए इकट्ठा हुआ था, तभी एक व्यक्ति ने सौम्यरंजन जेना नामक व्यक्ति पर गोली चला दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जेना को सीने में गोली लगी थी और उसे एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कटक के एसीपी अशोक गिरी ने बताया कि एक संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है और आगे की जांच जारी है। उन्होंने आगे कहा कि हत्या के पीछे का कारण आगे की जांच के बाद ही पता चलेगा।

ओडिशा: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को 20 साल की कठोर कारावास की सजा

ओडिशा के बरहामपुर स्थित एक पीओसीएसओ अदालत ने बुधवार को चार साल पहले 13 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में 28 वर्षीय व्यक्ति को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। अतिरिक्त जिला न्यायाधीश सह पीओसीएसओ विशेष न्यायालय की न्यायाधीश प्रणति पटनायक ने दोषी पर 10,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है, और राशि का भुगतान न करने पर छह महीने की अतिरिक्त कारावास की सजा होगी।

अदालत ने जिला विधि सेवा अधिकारियों को पीड़ित को 3 लाख रुपये का भुगतान करने का भी निर्देश दिया। अदालत ने आदेश दिया कि वसूली के बाद पूरी जुर्माना राशि पीड़ित को दी जाएगी। पुलिस ने बताया कि आरोपी 30 मई, 2022 को किसी बहाने से पीड़िता को उसके घर से ले गया था। पीड़िता के परिवार ने इलाके में व्यापक खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिली। 1 जून को आरोपी ने पीड़िता की मां को फोन किया और बताया कि वह उसे भुवनेश्वर ले आया है।

पीड़िता की मां ने उसी दिन गंगापुर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पीओसीएसओ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया और 6 जून को उसे गिरफ्तार कर लिया गया तथा लड़की को बचा लिया गया। आरोपी 28 अगस्त, 2023 से जमानत पर था।

ओडिशा के जंगल में एक महिला ने कुल्हाड़ी से जंगली भालू से लड़कर अपने पति की जान बचाई
ओडिशा के मयूरभंज जिले के घने जंगल में एक जंगली भालू से लड़कर एक 41 वर्षीय आदिवासी महिला ने साहस का दुर्लभ प्रदर्शन करते हुए अपने पति को मौत के मुंह से बचाया। यह घटना मंगलवार को करंजिया रेंज के अंतर्गत मिलू गांव के पास हातिसलाबेड़ा जंगल में घटी, जब एक आदिवासी दंपति, मालदे सोरेन (48) और लिली सोरेन (41), पत्ते इकट्ठा करने के लिए जंगल गए थे।

रेंज अधिकारी प्रशांत कुमार स्वैन ने पत्रकारों को बताया कि जब दंपति घने जंगल में दाखिल हुए, तो उनका सामना छह जंगली भालुओं के एक समूह से हुआ और उनमें से एक ने मालदे पर हमला कर दिया, उसे बेरहमी से नोंच डाला और गंभीर चोटें पहुंचाईं, जिनमें सिर पर गहरे घाव भी शामिल हैं। स्वैन ने उस महिला की जमकर प्रशंसा की, जिसने घटनास्थल से भागने के बजाय कुल्हाड़ी उठाई और जानवर पर हमला कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि कुल्हाड़ी के हमले में भालू घायल हो गया और जंगल की ओर भाग गया। गंभीर रूप से घायल मालदे को पहले करंजिया सरकारी अस्पताल ले जाया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए क्योंझर जिला अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

म्यांमार साइबर धोखाधड़ी मामले में एनआईए ने 3 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (आईएनसी) ने बुधवार को म्यांमार स्थित मानव तस्करी और साइबर धोखाधड़ी रैकेट के सिलसिले में तीन आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। इन रैकेट में एक फरार संदिग्ध चीनी नागरिक भी शामिल है। यह रैकेट ब्रिटेन, अमेरिका और कनाडा के नागरिकों को निशाना बनाता था।

हरियाणा के पंचकुला स्थित एनआईए विशेष न्यायालय में दायर आरोपपत्र में एजेंसी ने कहा है कि उसने “तस्करों और दलालों के एक सुसंगठित नेटवर्क” का पर्दाफाश किया है। एजेंसी ने एक बयान में कहा कि आरोपियों – अंकित कुमार उर्फ अंकित भारद्वाज, इश्तिका अली उर्फ अली और फरार चीनी नागरिक लीसा – पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और उत्प्रवास अधिनियम की धारा 24 के तहत आरोप लगाए गए हैं। इसमें कहा गया है, “एनआईए की जांच से पता चला है कि ये तीनों, ज्ञात और अज्ञात सहयोगियों के साथ मिलकर, कमजोर भारतीय युवाओं की म्यांमार के म्यावाड्डी क्षेत्र में तस्करी में शामिल थे।”

World: अमेरिका के कोलोराडो में धूल भरी आंधी, दर्जनों वाहन भिड़े; पहली महिला फलस्तीनी राजदूत का निधन

अमेरिका के कोलोराडो में धूल भरी आंधी के कारण 30 से अधिक वाहन आपस में टकरा गए। इसमें चार लोगों की मौत हो गई। कोलोराडो स्टेट पेट्रोल ने बताया कि मंगलवार को यह हादसा तेज हवाओं के कारण धूल उड़ने से पूर्वाह्न करीब 10 बजे पुएब्लो के दक्षिण में इंटरस्टेट 25 पर हुआ। वाहन चालकों को बहुत कम या बिल्कुल भी दिखाई नहीं दे रहा था। हादसों में चार लोगों की मौत हो गई है और 29 घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। गश्ती दल की प्रवक्ता शेरी मेंडेज ने बताया कि कम दृश्यता को दुर्घटना का एक कारण माना जा रहा है लेकिन अन्य कारण भी हो सकते हैं। 

पहली महिला फलस्तीनी राजदूत लीला शाहिद का फ्रांस में निधन, उम्र 76 वर्ष
फलस्तीन की पहली महिला राजनयिक और यूरोप में लंबे समय तक अहम पदों पर रहीं लीला शाहिद का फ्रांस में 76 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह मध्य-पूर्व संघर्ष के सबसे उथल-पुथल भरे दौर में यूरोप में फ़िलिस्तीन का प्रतिनिधित्व करने वाली प्रमुख चेहरों में से एक थीं।

फलस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह स्वतंत्रता, न्याय और शांति के मूल्यों के प्रति समर्पित कूटनीति की मिसाल थीं और उन्होंने अंतिम समय तक अपने लोगों के संदेश के प्रति निष्ठा बनाए रखी। यह जानकारी फलस्तीन की सरकारी समाचार एजेंसी WAFA ने दी।

लीला शाहिद का जन्म 1949 में बेरूत में हुआ था, जो इस्राइल की स्थापना के बाद हुए युद्ध का समय था, जब लाखों फलस्तीनियों को अपने घरों से पलायन करना पड़ा था। उनके माता-पिता यरुशलम और वर्तमान उत्तरी इस्राइल क्षेत्र से थे। शुरुआत में उन्होंने फलस्तीनी शरणार्थी शिविरों में काम किया। इसके बाद 1970 के दशक में वह पेरिस गईं और मानवविज्ञान (एंथ्रोपोलॉजी) में पीएचडी की पढ़ाई की। 1976 में उन्हें फ्रांस में फलस्तीनी छात्र संघ की प्रमुख चुना गया।

इमरान की स्वास्थ्य देखभाल के लिए विपक्षी गठबंधन का धरना
पाकिस्तान के विपक्षी गठबंधन ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की स्वास्थ्य देखभाल की मांग को लेकर बुधवार को राजधानी इस्लामाबाद में धरना दिया। विपक्षी गठबंधन टीटीएपी ने इस्लामाबाद में संसद परिसर और खैबर-पख्तूनख्वा हाउस भवन सहित दो स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किया।

टीटीएपी प्रमुख महमूद खान अचकजई ने संसद परिसर में धरने का नेतृत्व किया, जबकि खैबर-पख्तूनख्वा के सीएम  सोहेल अफरीदी ने दूसरे विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया। गठबंधन में इमरान की पार्टी पीटीआई भी शामिल है। हालांकि, समूह ने यह कहते हुए विरोध प्रदर्शन समाप्त कर दिया कि उसने खान के स्वास्थ्य मुद्दे को उजागर करने का उद्देश्य हासिल कर लिया है। 

कैलिफोर्निया : एक्सएआई की जांच के लिए एआई निगरानी इकाई का गठन
कैलिफोर्निया के अटॉर्नी जनरल रॉब बोंटा ने बताया कि वह कृत्रिम बुद्धिमत्ता जवाबदेही कार्यक्रम का निर्माण कर रहे हैं। यह एलन मस्क की एक्सएआई द्वारा बिना सहमति यौन छवियों के निर्माण की जांच में सहायक होगा। बोंटा ने बताया कि कैलिफोर्निया के अटॉर्नी जनरल के कार्यालय ने पिछले महीने एक्सएआई को एक समन भेजा, क्योंकि वैश्विक नियामकों ने कंपनी के एआई चैटबॉट ग्रोक द्वारा वयस्कों व संभवतः नाबालिगों की यौन सामग्री के निर्माण के मामले में जांच शुरू कर दी है।

Ramswaroop Mantri

Add comment

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें