अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*काले घेरे से मुक्ति दिलाने में सक्षम है गो-घृत*

Share

          रीता चौधरी

   रात को देर तक जगने की आदत, लंबे समय तक स्क्रीन पर काम, बाहरी प्रदूषण, तनाव, शरीर में पोषक तत्वों की कमी, रोग और सेक्ससुअल अतृप्ति या अति आंखों के नीचे नजर आने वाले काले घेरे के लिए जिम्मेदार हैं।

    इन काले घेरों की वजह से त्वचा काफी डल नजर आती है और बहुत-सी महिलाएं इस वजह से अपनी कॉन्फिडेंस में भी कमी महसूस करती हैं।

     ऐसे में आपको आईक्रीम और अन्य आई केयर प्रोडक्ट्स पर हजारों रुपय खर्च करने की जरूरत नहीं है. जीवनशैली और खानपान की आदतों में उचित बदलाव करने के साथ गाय के गैर मिलावटी दूध से घर पर बनाई गई घी की मदद लेकर इस समस्या से आसानी से मुक्ति पायी जा सकती है।

  घी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट के कारण इसमें उपचार और पोषण देने की अपार शक्तियां मौजूद होती हैं। घी में विटामिन ए, डी, ई और के जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो इसे एजिंग प्रोसेस को धीमा करने में सहायक बनाते हैं।

     घी त्वचा में गहराई तक प्रवेश करता है और उसे अंदर से हाइड्रेट करता है जिससे कि त्वचा की रंगत एक सामान्य नजर आती है और त्वचा में प्राकृतिक ग्लो दिखाई देता है।

     घी का नियमित इस्तेमाल त्वचा की रंगत को एक समान रहने में मदद करता है और जलन को शांत करता है साथ ही काले धब्बे और काले घेरों को भी कम करता है।

      नेशनल लाइब्रेरी ऑफ़ मेडिसिन के अनुसार घी में ओमेगा फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है, जो त्वचा के लिए बेहद आवश्यक होते हैं। यह पोषक तत्व त्वचा पर होने वाले फ्री रेडिकल्स के प्रभाव को कम कर देती हैं, जिससे कि त्वचा संबंधी समस्याएं जैसी के डार्क सर्कल नजर नहीं आती।

       घी में पर्याप्त मात्रा में विटामिन के पाया जाता है जो त्वचा में कॉलेजन के प्रोडक्शन को बढ़ावा देता है। साथ ही साथ इलास्टिसिटी को मेंटेन रखता है जिससे कि त्वचा ढीली नहीं पड़ती। यदि त्वचा ढीली पड़ जाए तो डार्क सर्कल की समस्या होना बिल्कुल सामान्य हो जाती है।

     घी में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट त्वचा पर चमकदार प्रभाव डालते हैं और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के कारण होने वाले नुकसान को रोकते हैं। घी में विटामिन ए और फैटी एसिड भी मौजूद होते हैं, जो त्वचा को मॉइस्चराइज़ करते हैं और लंबे समय तक तरोताजा रहने में मदद करते हैं।

डार्क सर्कल्स से मुक्ति पाने के लिए इन 05 तरीकों से करें गो-घृत का उपयोग :

    *1. केवल शुद्ध गोघृत अप्लाई करें*

     अपनी उंगली को पूरी तरह साफ कर लें और घी में उंगली को डुबोएं और अपनी आंखों के नीचे के हिस्से पर इसे अप्लाई करें। उंगलियों से बिल्कुल हल्का दबाव बनाते हुए अपने आंखों के निचले हिस्से को मसाज करें।

     यह आंखों के आसपास की त्वचा को पर्याप्त हाइड्रेशन प्रदान करता है और काले घेरों को कम करने में मदद करता है। उचित परिणाम के लिए इसका नियमित इस्तेमाल करना जरूरी है।

*2. घी और बेसन :*

    आधा चम्मच देसी घी में एक चौथाई चम्मच बेसन और एक चुटकी हल्दी डालकर सभी को एक साथ अच्छी तरह मिला लें।

     आप चाहे तो इसमें नींबू के रस की 2-4 बूंदे मिला सकती हैं। यदि आपकी त्वचा अधिक संवेदनशील है तो नींबू का रस न मिलाएं।

     अब इस पेस्ट को अपने आंखों के नीचे अप्लाई करें और उंगलियों से हल्का दबाव बनाते हुए सर्कुलर मोशन में मसाज दें। उसके बाद 15 से 20 मिनट तक इसे लगा हुआ छोड़ दें, फिर साधारण पानी से त्वचा को साफ कर लें। उचित परिणाम के लिए इसका नियमित इस्तेमाल जरूरी है।

*3. मसूर दाल और घी :*

     दूध क्लींजर के तौर पर काम करता है और मसूर दाल एक्सफोलिएशन में आपकी मदद करता है। मसूर दाल को भिगोकर अच्छी तरह से पीसकर इसका एक स्मूथ पेस्ट बना लें उसमें आधा चम्मच दूध मिलाएं।

     अब इन दोनों से तैयार हुए मिश्रण को अपने आंखों के नीचे के हिस्से पर अप्लाई करें और उंगली से हल्का दबाव बनाते हुए 1 से 2 मिनट तक आंखों के आसपास के हिस्सों को मसाज दें।

      उसके बाद लगभग 10 मिनट तक इसे लगाए रखें, फिर सामान्य पानी से साफ कर लें। उचित परिणाम के लिए नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करें।

*4. घी और शहद :*

      एक चौथाई चम्मच घी में लगभग एक चौथाई चम्मच शहद मिलाएं। अब इसे 1 साथ अच्छी तरह से मिक्स करें और अपनी आंखों के निचले हिस्से पर अप्लाई करें। साथ ही साथ आप चाहे तो इसे अपनी पूरी त्वचा पर अप्लाई कर सकती हैं।

    यह डार्क सर्कल ही नहीं बल्कि डार्क स्पॉट को भी कम करता है और त्वचा को प्राकृतिक ग्लो प्रदान करता है। उचित परिणाम के लिए नियमित रूप से इसे अप्लाई करें।

*5. गुनगुने घी से करें मसाज :*

       एक चम्मच घी लें उसे हल्का गुनगुना करें। अब इसे अपनी आंखों के नीचे अप्लाई करें और उंगलियों को सर्कुलर मोशन में घुमाते हुए कुछ देर तक आंखों के आसपास की त्वचा को मसाज दें।

     आप चाहे तो इसे रात को लगाकर सो सकती हैं। यह न केवल डार्क सर्कल को कम करता है, बल्कि आई ड्राइनेस कम करने में भी आपकी मदद कर सकता है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें