अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

माकपा ने फूंका मोदी सरकार और रेल प्रशासन का पुतला, 2 को चक्का जाम

Share

कुसमुंडा (कोरबा)। गेवरा रेल्वे स्टेशन से बंद यात्री ट्रेनों को चालू करने की मांग पर और मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने गेवरा स्टेशन के सामने प्रदर्शन किया तथा मोदी सरकार और रेल प्रशासन का पुतला फूंका। इस प्रदर्शन को विकास नगर कुसमुंडा व्यापारी संघ और भूविस्थापित रोजगार एकता संघ ने भी अपना समर्थन दिया था।

प्रदर्शन के मद्देनजर स्टेशन पर भारी पुलिस बल तैनात थी, लेकिन प्रदर्शनकारी पुतला फूंकने में सफल हुये। माकपा ने रेल प्रबंधन के जनविरोधी रवैये के खिलाफ 2 अक्टूबर को रेल का चक्का जाम करने की चेतावनी भी दी है।

उल्लेखनीय है कि विगत दिनों इसी मांग को लेकर माकपा ने तीन घंटों का सफल रेल जाम आंदोलन किया गया था। इसके बाद कई माकपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं।माकपा जिला सचिव प्रशांत झा ने कहा है कि यात्री ट्रेनों को चलाने की जायज मांग पर हो रहे आंदोलन को मुकदमे दर्ज करके दबाना नहीं जा सकता है। यात्री ट्रेनों को पुनः चालू कराने की मांग को लेकर आंदोलन और तेज होगा।

माकपा नेता वी एम मनोहर ने कहा की गेवरा रोड रेल्वे को सबसे ज्यादा राजस्व देता है, लेकिन यही के गरीब नागरिकों से यात्री ट्रेन की सुविधा छीन ली गई है। इसलिए जनता में काफी आक्रोश है। छत्तीसगढ़ किसान सभा के जिला अध्यक्ष जवाहर सिंह कंवर, जय कौशिक, संजय यादव आदि ने कहा है कि गेवरा रोड स्टेशन से रेल्वे प्रबंधन केवल कोयला ढोना चाह रही है। इसका जवाब महिलाएं, किसान, छात्र और नौजवान मिलकर 2 अक्टूबर को  रेल का चक्का जाम करके देंगे। 

भू विस्थापित रोजगार एकता संघ के रेशम यादव, दामोदर श्याम आदि ने कहा है कि यदि रेल प्रबंधन अपने जन विरोधी रवैये को नहीं छोड़ती है, तो इस क्षेत्र के लोग यहां से रेल्वे को भी कोयला परिवहन की अनुमति नहीं देंगे। विकास नगर कुसमुंडा व्यापारी संघ के अध्यक्ष अशोक राठौर, कार्तिक राठौर, संजय अग्रवाल, रवि राठौर आदि भी आंदोलन का समर्थन करते हुए पुतला दहन में शामिल हुए और 2 अक्टूबर को रेल का  चक्का जाम सफल बनाने का आह्वान आम जनता से किया है।

*प्रशांत झा*

जिला सचिव, माकपा, कोरबा

(मो) 076940-98022

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें