अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

कारम बांध के ढहने के कारणों एवं भ्रष्टाचार की जांच हो-माकपा

Share

इन्दौर / भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) जिला संगठन समिति इन्दौर की और से संम्भाग आयुक्त इन्दौर को झा तयपन देकर प्रदर्शन किया प्रदर्शन का नेतृत्व और सभा सम्बोधन कैलाश लिम्बोदिया, अरूण चौहान, तथा सीएल सर्रावत ने किया इस अवसर पर मुख्य रूप से भागीरथ कछवाय, छगन लाल चौहान, माता प्रसाद मौर्य, के के मारोतकर तथा काशीराम जी शरीक हुए! ज्ञापन में मांग कि है किधार जिले की कारम परियोजना के 303 करोड़ रुपये की लागत का बांध पहली बारिश में ही दिनांक 14 अगस्त को ढह गया, बांध बनाने में हो रही अनियमितता के सम्बन्ध में आम जनता ने शासन, प्रसाशन को समय समय पर जानकारी दी लेकिन इसकी और कोई ध्यान नहीं दिया गया तथा घटिया किस्म का निर्माण होता रहा! निश्चित रुप से बांध के निर्माण में बड़े पैमाने पर भृष्टाचार हुआ है जिसके चलते स्तरहीन निर्माण हुआ इस भृष्टाचार में राजनेता, अधिकारी एंव निर्माणकर्ता ठेकेदार लिप्त हैं! 

          बांध के ढह जाने से क्षेत्र के किसानों की एक तरफ फसल नष्ट हुई एवं दुसरी तरफ जमीन भी बह गई है किसानों के सामने अपने परिवार का जीवनोपार्जन करना कठिन हो गया है तथा जनता के टैक्स से एकत्र करोड़ों रुपए बर्बाद हो गया है! 

          मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी इसकी घोर निंदा करती है एवं मांग करतीहै कि बांध के घटिया निर्माण में हुऐ भृष्टाचार की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जाँच की जाये तथा भृष्टाचार में लिप्त राजनेता, अधिकारी एंव ठेकेदारों को बैनकाब किया जाये तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाये तथा जनता के घर की हुई बर्बादी की राशि वसुल की जाये! 

             बांध के ढह जाने से जिन किसानों की फसल व जमीन नष्ट हुई है उन्हें शीघ्र मुआवजा दिया जाए तथा जमीन दी जावे!

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें