इंदौर। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी शहर जिला कमेटी इन्दौर का त्रेवार्षिक जिला सम्मेलन पार्टी कार्यालय पर आयोजित अनुसार किया गया ,सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव काम. जसविन्दर सिंह अध्यक्षता काम. के. के. मरोतकर ने की ! अध्यक्ष ने रिपोर्ट का प्रथम पैरा जो दिवंगत साथियों को श्रृध्दांजलि का था वाचन किया और श्रृध्दांजलि अर्पित कराई ।
पार्टी सम्मेलन का ओपन शेशन राज्य कमेटी सदस्य काम. कैलाश लिम्बो दिया किया तथा समापन भाषण मुख्य वक्ता काम. जसविन्दर सिंह ने दिया। इस बीच सम्मेलन को काम. अजीत केतकर, भागीरथ कछवाहा, लाले प्रसाद सुनहरे,निर्मला व्यास, नरेंद्र दवे ,अरुण चौहान,मनीष ठक्कर, आशाराम, कलाकार, छगन चौहान, नैहा लिम्बो दिया, इत्यादि सदस्यों ने अपने विचार रखे, पार्टी सेक्रेटरी सी एल सर्रावत द्वारा सदन में अपने पिछले कार्यकाल की रिपोर्ट आय व्यय के साथ रखी ,जिसे सर्व सम्मति पास किया तदपश्चात आगामी कार्यकाल के लिए पुन: काम. सर्रावत को चुना गया आठ सदस्य कमेटी में दौ विशेष मनोनीत सदस्य संख्या के साथ नौ सदस्य कमेटी के रहेंगे।





