अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

भोपाल-इंदौर समेत 12 जिलों में 24 घंटे में क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक अनिवार्य; बुधवार सुबह 10.30 बजे तक नई गाइडलाइन बनाएं

Share

भोपाल

मध्यप्रदेश में कोरोना के बढ़ते नए मामलों की रफ्तार रोकने के लिए मध्यप्रदेश में इमरजेंसी बैठक बुलाई गई है। अगले 24 घंटे में इंदौर और भोपाल समेत 12 जिलों में क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक अनिवार्य करना होगा। इसके बाद बुधवार सुबह 10.30 बजे तक कमेटी को कोरोना को लेकर नई गाइडलाइन बनाकर गृह विभाग को भेजना होगा। भोपाल और इंदौर में कोरोना के केस पिछले 1 सप्ताह से बढ़ रहे हैं।

भोपाल और इंदौर में इसलिए बैठक

इंदौर में बीते 4 दिन से 100 से अधिक केस आ रहे हैं, जबकि भोपाल में यह संख्या 50 और 100 के बीच में बनी हुई है। इसी को देखते हुए भोपाल और इंदौर में क्राइसिस मैनेजमेंट की आपात बैठक बुलाने के साथ सख्ती की गई है। कमेटी अब 24 घंटे के अंदर इन दोनों शहरों में किस तरह की और क्या सख्ती की जा सकती है, इसे लेकर रिपोर्ट तैयार करेगी।

महाराष्ट्र से सटे जिलों के कारण यहां बैठक

इंदौर और भोपाल के अलावा अगले 24 घंटे में होशंगाबाद, बैतूल, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर व आलीराजपुर में क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक होना है। आदेश में कहा गया है कि महाराष्ट्र की सीमा से लगे सभी जिलों में यह बैठक होगी। इन जिलों में महाशिवरात्रि पर बड़े मेलों का आयोजन किया जाता है।

इनमें महाराष्ट्र से बड़ी संख्या में लोग आते हैं। आगामी माह में जिलों में होने वाले ऐसे मेले, जिनमें महाराष्ट्र से अधिक संख्या में श्रद्धालु आते हैं। मेला होना चाहिए या नहीं। इस पर विचार किया जाए। यदि मेला होना चाहिए, तो आयोजन के स्वरूप और उसकी शर्तों का स्पष्ट प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।

सख्ती शुरू की जाएगी

जिला क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी के निर्णय से गृह विभाग को बुधवार सुबह 10:30 बजे तक जानकारी आवश्यक रूप से देनी होगी। महाराष्ट्र की सीमा पर महाराष्ट्र से आने वाले समस्त आम जनों का राज्य की सीमा पर जहां आवश्यक हो तापमान चेक किए जाने की व्यवस्था की जाएगी। मास्क नहीं पहनने वालों और सोशल डिस्टेंसिंग पालन नहीं करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें