अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

मुख्तार अंसारी के जनाजे में उमड़ा जनसैलाब, कई वीवीआईपी भी शामिल हुए

Share

मुख्तार अंसारी के जनाजे भारी जनसैलाब उमड़ा. वहीं जनाजे में कई वीवीआईपी भी शामिल हुए. जनाजे की नमाज के बाद जब मुख्तार के पार्थिव शरीर को कब्रिस्तान ले जाया गया. कब्रिस्तान ले जाते वक्त कंधा देने के लिए लोगों की भारी भीड़ दिखी. जनाजे में शामिल हर कोई उन्हें कंधा देना चाह रहा था लेकिन मजमा अधिक होने के कारण लोगों को जनाजे तक पहुंचने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी. कब्रिस्तान ले जाते वक्त कई बार जनाजे को बीच में रोका भी गया.

मुख्तार अंसारी के जनाजे में भारी संख्या में लोग शामिल हुए हैं। शनिवार की सुबह से लोगों का जमावड़ा शुरू हो गया था। धीरे-धीरे लोगों की संख्या बढ़ती गई। उधर, मूछों से पहचने जाने वाले माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के बेटे ने अंतिम विदाई से पहले पिता के मूछों पर बल दिया। 

 शुक्रवार आधी रात करीब एक बजकर 15 मिनट पर माफिया मुख्तार अंसारी ताबूत में अपने घर मुहम्मदाबाद पहुंचा। लोग घर के बाहर कई घंटे से खड़े होकर शव का इंतजार कर रहे थे। 

बांदा मेडिकल कॉलेज से एंबुलेंस से उसके शव को शुक्रवार को अपराह्न बाद करीब 4:43 बजे गाजीपुर के लिए रवाना किया गया था। सुरक्षा के कड़े इंतजाम और एंबुलेंस सहित 21 गाड़ियों के साथ बांदा से गाजीपुर की दूरी करीब 8.32 घंटे में तय हुई। मुख्तार अंसारी की मौत गुरुवार की रात बांदा मेडिकल कॉलेज में हार्टअटैक से हुई थी।

शुक्रवार को पोस्टमार्टम हुआ, फिर शव परिजनों के सुपुर्द करके करीब 4.43 बजे एंबुलेंस से गाजीपुर के लिए भेजा गया था। शव वाहन बांदा से फतेहपुर, कौशांबी, प्रयागराज और भदोही होते हुए रात करीब 10.32 बजे वाराणसी पहुंचा, फिर गाजीपुर रवाना हो गया। मुख्तार के छोटे बेटे उमर अंसारी और बड़ी बहू निकहत अंसारी बांदा से शव वाहन के साथ आए।

Mukhtar Ansari Funeral Updates: Crowd Gathered for Funeral procession of Mukhtar Ansari in Ghazipur

माफिया मुख्तार अंसारी को सुपुर्दे-ए खाक करने के लिए उसके घर से करीब 400 मीटर दूर पुस्तैनी कब्रिस्तान में कब्र खोदी गई, जो 7.6 फीट लंबी और पांच फीट गहरी और चौड़ी है। यह कब्र उसके मां-बाप की कब्र से पांच फीट नीचे (पैर की तरफ) बनाई गई है, जिन्हें खोदने वाले तीन हिंदू मजदूर बुलाए गए। हालांकि उनका कहना था कि मुख्तार अंसारी के परिवार से जिन लोगों का इंतकाल होता है उनके लिए वे पहले से ही कब्र खोदने के लिए आते हैं।

Mukhtar Ansari Funeral Updates: Crowd Gathered for Funeral procession of Mukhtar Ansari in Ghazipur

इस कब्रिस्तान में अब तक मुख्तार के परिवार से पिता सुबहानल्ला अंसारी और उनकी पत्नी का कब्र अगल-बगल बनाया गया है, जबकि उनके पूर्वजों की कब्र बगल में है। मुख्तार अंसारी की कब्र को उनके कब्र से पांच फीट नीचे सुबह साढ़े सात बजे बनाने का काम शुरू हुआ। यह कार्य उनके भतीजे शोहेब अंसारी की निगरानी में हुई, जिसके लिए तीन हिंदू मजदूर नगीना, संजय और गिरधारी को बुलाया गया। 

Mukhtar Ansari Funeral Updates: Crowd Gathered for Funeral procession of Mukhtar Ansari in Ghazipur

मुख्तार अंसारी के जनाजे में भारी संख्या में लोग मौजूद हुए। इस दौरान भीड़ अधिक होने के चलते लोगों को कब्रिस्तान के बाहर रोक दिया गया। अंदर 50 लोगों को जाने की अनुमति दिए जाने की जानकारी मिल रही है। 

Mukhtar Ansari Funeral Updates: Crowd Gathered for Funeral procession of Mukhtar Ansari in Ghazipur

मुख्तार अंसारी की मौत के बाद से ही गाजीपुर जिले में चप्पे- चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। शुक्रवारी की आधी रात के बाद शव घर पहुंचा तो लोगों की भीड़ अंतिम दर्शन के लिए व्याकूल दिखी। वहीं मुख्तार के आवास के चारों तरफ बैरिकेडिंग कर भीड़ को नियंत्रित किया गया था। सुबह से लोगों की भीड़ फिर से जुटने लगी। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 

Mukhtar Ansari Funeral Updates: Crowd Gathered for Funeral procession of Mukhtar Ansari in Ghazipur

कभी गरीबों के लिए मसीहा बन चुके पूर्वांचल के माफिया डॉन की मौत से उसके समर्थकों में मातम पसरा है। वहीं शनिवार को मुख्तार का जनाजा निकला तो लोग अपने- अपने छतों और घर के बाहर खड़े होकर देखते नजर आए। 

Mukhtar Ansari Funeral Updates: Crowd Gathered for Funeral procession of Mukhtar Ansari in Ghazipur

मुख्तार अंसारी के जनाजे में भारी संख्या में मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल फोन में इस पल को कैद किया। हर तरफ लोगों का जमावड़ा देखने को मिला। 

Mukhtar Ansari Funeral Updates: Crowd Gathered for Funeral procession of Mukhtar Ansari in Ghazipur

मुख्तार अंसारी के जनाजे में पांच हजार से अधिक लोग शामिल हुए। मुख्तार का शव कब्रिस्तान के अंदर प्रवेश कर गया है। सभी लोग बाहर से देख रहे हैं।

Mukhtar Ansari Funeral Updates: Crowd Gathered for Funeral procession of Mukhtar Ansari in Ghazipur

मुख्तार अंसारी का जनाजा कब्रिस्तान के अंदर गया तो बाहर पांच हजार से अधिक की संख्या में खड़े लोगों की निगाहें अंतिम समय दीदार को व्याकूल दिखीं। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह पुलिस प्रशासन अलर्ट रही। ड्रोन से मौके की निगरानी की गई। 

Mukhtar Ansari Funeral Updates: Crowd Gathered for Funeral procession of Mukhtar Ansari in Ghazipur

मुख्तार अंसारी के जनामें में भीड़ बेकाबू हो गई है। कब्र पर मिट्टा डालने के लिए लोग बेताब हैं। मुख्तार अंसारी के भाई सांसद अफजाल अंसारी और विधायक शोहेल अंसारी भी बार- बार लोगों से अपील कर चुके हैं, लेकिन कोई जाने को तैयार नहीं है। 

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें