इंदौर।मजदूर विरोधी -मालिक परस्त केन्द्र सरकार की 4 काली श्रम संहिताऐं रद्द कराने के लिए 24 दिसम्बर,2025 बुधवार को प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक श्रमायुक्त कार्यालय का घेराव एवं प्रदर्शन में जरूर शरीक होवे।
मोदी सरकार ने 29 केंद्रीय श्रम कानूनों को 4 श्रम संहिता में बदलकर संघर्षो से पाये अधिकारों को समाप्त कर दिया है, जिसमें 8 घण्टेके स्थान पर 12 घण्टे कार्य, स्थायी नौकरी समाप्ति, सेवा शर्तो की समाप्ति, मालिकों के खिलाफ श्रम न्यायालय में जाने के अधिकार भी समाप्त कर हैं – जिसके सम्बन्ध में आपको होने वाले नुकसानों बाबद जानकारी दी जा रही है, कि यह चार श्रम संहिताऐं कार्पोरेट द्वारा चलाये जा रहे श्रम बजार को नियम विहिन बनाने का एक जरिया हे, मकसद है!—–
नौकरी की सुरक्षा खत्म करना,हडताल के अधिकार को कुचलना,निरीक्षण को खत्म करना,ठेका प्रथा और फिक्स-टर्म एम्पलायमेंट को बढाना,युनियनों,के मजदूर आन्दोलनों को रोकना,सामाजिक सुरक्षा को दिखावटी योजना तक सीमित करना!
इन सबका मकसद हे श्रम अधिकारों को खत्म करने की कोशिश है!
श्रमिकों के हितों में केन्द्रीय ट्रेड युनियनों का संयुक्त मंच वर्ग चारों लेबर कोड को रद्द करने की मांग करता है,
भारत का मजदूर वर्ग पहले भी मजदूर विरोधी नीतियों से लडा है और उन्हें हराया है:, वह फिर से ऐसा करेगा!
सभी मजदूर वर्गों से ट्रेड युनियनों का संयुक्त मोर्चा मध्यप्रदेश अखिल भारतीय संयुक्त अभियान समिति इंदौर ,इंटक, एटक, सीटू, एच एम एस, ए आईआईयूटीयूसी, टीयूसीसी, सेवा तथा बैंक, बीमा, बीएसएनएल,राज्य व केंद्र का साझा मंच अपील करता है कि केन्द्र सरकार द्वारा फैलाये गये झूठ को बेनकाब कीजिए एकजुटता का परिचय देकर मेहनतकशों की जीत सुनिश्चित बनाइए।
अपील कर्ता संयुक्त ट्रेड युनियन मंच,संयुक्त ट्रेड यूनियन समन्वय समिति,पीथमपुर, ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन!
श्याम सुन्दर यादव इंटक9826086353, सी एल सर्रावत सीटू एवं कैन्द्रिय कर्मचारी समन्वय समिति9826330749, रूद्रपाल यादव एटक9827450208, हरिओम सुर्यवंशीएच एम एस9425054886, प्रमोद नामदेव एआईयूटीयूसी9996896088, कविता मालवीय सेवा9826925876, अजित केतकर बीमा9425032615, पास्केल एन्थोनी बीएसएनएल7587575887, अरविन्द पोरवाल बैंक 9425314405,9826086353, बाबुलाल जी नागर आँल इन्डिया लाँयर्स युनियन 9425057114 मध्य प्रदेश बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन मोहन कृष्ण शुक्ला, संयुक्त ट्रेड यूनियन समन्वय समिति पीथमपुर, राजेश सूर्यवंशी, श्यामसुंदर सोनी, कुंदन सिंह मेहरा, श्रीनाथ यादव, हेमंत हिरोले




