अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

हरनासा में डे-टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट प्रारंभ

Share

माँ शीतला माता के पावन आशीर्वाद से हरनासा क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से एक भव्य डे-टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। यह टूर्नामेंट 26 जनवरी 2026 (सोमवार) से शीतला माता मंदिर परिसर, हरनासा में प्रारंभ हैं

इस प्रतियोगिता में कुल 32 टीमें भाग लेंगी और टूर्नामेंट का आयोजन नॉकआउट सिस्टम के तहत किया जाएगा। प्रत्येक मैच 8-8 ओवर का होगा तथा फाइनल मैच भी 8 ओवर का ही खेला जाएगा। टूर्नामेंट में LBW नियम लागू नहीं रहेगा और खेल टेनिस बॉल से खेला जाएगा। अंपायर का निर्णय अंतिम व सर्वमान्य होगा। खेल के दौरान अनुशासनहीनता या विवाद करने वाली टीम को बाहर कर दिया जाएगा।

प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं। प्रथम पुरस्कार ₹21,000 (केदार जी पटेल – सरपंच) की ओर से प्रदान किया जाएगा, जबकि द्वितीय पुरस्कार ₹11,000 रखा गया है। टूर्नामेंट में भाग लेने हेतु प्रवेश शुल्क ₹1500 निर्धारित किया गया है।

इस आयोजन के आयोजक श्री चंदन सिंह बड़वाया  हैं, जो प्रदेश विधि सलाहकार (क्षत्रिय करणी सेना, म.प्र.) एवं सचिव (भारतीय किसान एवं मजदूर सेना, म.प्र.) हैं।
आयोजन में प्रमुख कान्हा डोड एवं सचिन सौलकी योगेश डोड हरिओम डोड अंकित डोड शिवम् सोलंकी प्रवीण डोड मिथलेश डोड़ मनोज डोड़ अभिषेक आयुष सोलंकी धीरज डो ड़ का विशेष सहयोग रहेगा।

आयोजकों ने क्षेत्र की सभी खेलप्रेमी टीमों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर टूर्नामेंट को सफल बनाने की अपील की है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें