अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*आदिवासी परिवार पर जानलेवा हमला* 

Share

(गुना) बीजेपी सरकार मे मध्यप्रदेश मे हिंसा बढ़ती जा रही है वही सरकार और जिम्मेदार अधिकारी कानो मे रुई लगा कर सो रहे है ऐसे ही एक घटना गुना जिले मे निरंजन मिना एवं उनके बेटे प्रदीप के साथ हुयी      आरोपी चेन सिँह मिना ने अपने साथियो के साथ मिलकर निरंजन मिना एवं प्रदीप मिना पर जानलेवा हमला किया 

         निरंजन मिना कि हत्या करने के इरादे से चेन सिँह मिना ने धार दार फर्शी से निरंजन मिना के गर्दन पर जोरदार वार किया जिससे उसके गले कि हड्डी टूट गयी और अंदर कि सेन्ट्रल नस कट गयी एवं प्रदीप मिना पर भी हथियारों से हमला किया जिससे उनके हाथ फेक्चर हो गए और सिर मे भी गंभीर चोट आयी है 

       घटना के तुरंत बाद निरंजन मिना के परिवार जन बाप बेटे को गुना हॉस्पिटल लेकर पहुँचे परन्तु गंभीर हालत को देखते हुये उन्हें इंदौर रेफर कर दिया इंदौर एम वाय हॉस्पिटल ने भी बहुत गंभीर हालात बताई और उन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाने को कहा गया परिवार जन उन्हें तुरंत सी एच एल हॉस्पिटल ले आये वहा स्थति बहुत गंभीर बनी हुयी है 

           इतना सब होने पर भी थाना कुम्भराज जिला गुना के पुलिस अधिकारियो द्वारा आरोपी चेन सिँह और उसके साथियो  पर शख्त कार्यवाही नहीं कि जा रही है मामले को दबाने कि पूरी कोशिश कि जा रही है

     उपरोक्त जानकारी के साथ फरियादी निरंजन मिना कि बेटी प्रीति  जो कि पिता और बेटे को मरनाशन स्थति मे लेकर अकेले गुना से इंदौर  लेकर आयी और उन्होंने  बताया कि पुलिस द्वारा आरोपी को बचाने का कार्य किया जा रहा है और हमारे खिलाफ ही झूटी रिपोर्ट दर्ज करवा दी गयी है अतः हम न्याय के लिए वरिष्ठ अधिकारियो से सम्पर्क करेंगे 

         इन निरंतर घटनाओ ने प्रसाशन पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है क्या प्रदेश मे अब क़ानून व्यवस्था खत्म हो गयी है या गुंडे बदमाशों को गुंडा गिरी करने कि छूट मिल गयी है जो भी हो फिलहाल तो मध्यप्रदेश मे एक तरह से गुंडों का आतंक है और आम जनता असहाय मजबूर होकर सभी जुर्म सह रही है

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें