इसके लिए मोर्चा सतत संघर्ष का नई परिषद पर दबाव बनाएगा
मोर्चे के प्रत्याशियों के समर्थन में आज पाटनीपुरा पर सभा
इंदौर । नगर निगम के चुनाव में लोकतांत्रिक मोर्चे ने महापौर सहित कई प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है मोर्चे की संयोजन समिति के सदस्य रामस्वरूप मंत्री कैलाश लिम्बोदिया, रूद्रपाल यादव, अजय यादव सी एल सर्ररावत ने आज मोर्चे का घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि मोर्चा अपने 18 सूत्रीय संकल्प पत्र को लागू कराने के लिए नई परिषद पर दबाव बनाएगा नगर निगम चुनाव में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ,भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ,राष्ट्रीय जनता दल और सोशलिस्ट पार्टी इंडिया सहित विभिन्न जन संगठनों ने लोकतांत्रिक मोर्चे का गठन किया है तथा कई वार्ड एवं महापौर प्रत्याशी को मैदान में उतारा है । हमारा सपना है कि आने वाली नगर निगम की परिषद गरीब, मजदूर ,पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों के हक और अधिकारों की तो रक्षा करें ही साथ ही उन्हें एक ऐसा शहर दे जो बुनियादी सुविधाओं से लेश हो तथा करो कि लूट ना हो । इसीलिए लोकतांत्रिक मोर्चे ने अपना संकल्प पत्र जारी किया है ।
जीतने पर मोर्चे के पार्षद इस संकल्प पत्र को लागु कराएंगे और मोर्चे के नेता और कार्यकर्ता इस संकल्प पत्र के लिए सड़क पर संघर्ष करेंगे।
संकल्प पत्र बिंदुवार इस प्रकार है –
- 600 वर्ग फुट तक के मकान मालिकों को नगर निगम के सभी करों से मुक्त किया जाएगा ।
- पेयजल योजनाओं का विस्तार कर शहर के हर इलाके में दोनों वक्त भरपूर पानी दिया जाएगा तथा अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और एडीबी के दबाव में जलकर की बेतहाशा वृद्धि को रोककर शुल्क आधा किया जाएगा।
- कचरा शुल्क से शहर के नागरिकों को मुक्ति दी जाएगी ।
- 600 वर्ग फुट तक के नक्शे पारीत करने के शुल्क में 50% की रियायत दी जाएगी ।
- सभी अवैध कालोनियों को वैध किया जाएगा ।
- श्रमिक बस्तियों से शराब दुकानें हटाई जाएगी।
- प्लाटों के विभाजन पर भी नगर निगम द्वारा नक्शे स्वीकृत किए जाएंगे।
- 🏡 सभी कॉलोनी के लीज धारियों को मालिकाना हक दिया जाएगा।
- प्लाट विभाजन पर भी नगर निगम द्वारा नक्शा पास करने का प्रावधान किया जाएगा। ताकि मकान बनाने पर मकान मालिक बैंक से लोन ले सके ।
- प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनने वाले मकानों का सुविधाजनक तरीके से आवंटन किया जाएगा।
- शहर में नियमानुसार हाकर जोन स्थापित कर फुटपाथ पर व्यवसाय करने वाले लोगों को व्यवस्थित रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे ।
- फुटपाथ दुकानदारों को नगर निगम की पीली गेंग से मुक्त कराया जाएगा ।
- नगर निगम के तहत आने वाले सभी श्मशान घाट और कब्रिस्तान में निशुल्क अंतिम संस्कार की व्यवस्था की जाएगी।
- नगर निगम के सभी मास्टर कर्मियों को नियमित किया जाएगा तथा सेवारत रहते हुए दिवंगत होने पर कर्मचारी के परिवार के व्यक्ति को नगर निगम में नौकरी दी जाएगी ।
15.वृद्धावस्था और विधवा पेंशन को प्रतिमाह ₹2000 किया जाएगा।
- कपड़ा मिलों की खाली पड़ी भूमि में व्यवस्थित ओधोगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा ।
- नए उद्योगों के लिए इंदौर के निवासी बेरोजगारों को रोजगार देने की अनिवार्य शर्त जोड़ी जाएगी ।
- शहर सीमा में चलने वाले स्कूलों पर फीस नियंत्रण का नियम लागू होगा। इसका निर्धारण नगर निगम की सहमति से ही किया जाएगा।
आज पाटनीपुरा पर आम सभा “
1 जुलाई 2022 को शाम 5 बजे स्थान पाटनी पुरा चौराहा इन्दौर पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी एवं लोकतांत्रिक मोर्चा की सभा को प्रदेश महासचिव काम. जसविन्दर सिंह मुख्य रूप से सम्बोधित करेंगे तथा लोकतांत्रिक मोर्चा के सयोंजक गण रामस्वरूप मंत्री, कैलाश लिम्बो दिया, अरूण चौहान, रुद्र पाल यादव,सी एल सर्रावत, सोहनलाल शिंदे,अजय यादव.एंव वार्ड क्रमांक 17,25,28,44 के प्रत्याशी सुषमा यादव,चन्द्रकला लिम्बोदिया, डाॅ. श्रीमती मेघासिंह सर्रावत शोभा वर्मा इत्यादि इस विशाल आमसभा में जनता से रुबरु होकर अपने घोषणा पत्र से सभी मतदाताओं को अवगत करायेगैं । आयोजित इस आम सभा का मकसद है कि नगर निगम चुनाव में लूट और झूठ की राजनीति कर रहे पुंजीपतियों के दलाल भाजपाई और कांग्रेसीयों का काला चिठ्ठा खोला जायेगा ।
रामस्वरूप मंत्री
9425902303





