इंदौर
रविवार को इंदौर में राम नवमी का पर्व धूमधाम से मनाया । राम मंदिरों में जहां भगवान राम का भव्य श्रृंगार किया , वहीं दोपहर 12 बजे उनके जन्मोत्सव के साथ आरती की । वहीं इंदौर के प्रसिद्ध रणजीत हनुमान मंदिर में सौम्य महल सजाया गया है। जिसका काम देर रात तक चलता रहा। राम नवमी पर कनक भवन अयोध्या की तर्ज पर श्रीराम जी का श्रृंगार किया गया।
5 क्विंटल मोगरे और अन्य फूलों से महकेगा सौम्य महल
रणजीत हनुमान मंदिर में सौम्य महल दर्शन हॉल और श्रीराम दरबार में तैयार किया गया। सौम्य महल में लगने वाले 5 क्विंटल मोगरे के फूल नांदेड़ से मंगाए गए है। इसके अलावा 100 किलो पीला गेंदा, 200 बंच कार्निशियन, 100 बंच गुलाब, 30 बंच सनफ्लावर के फूल और 1500 फीट लंबी रजनीगंधा की लड़ी से मंदिर में सौम्य महल महकेगा।

फूलों से सजा रामदरबार।
राम दरबार के बाहर बनेगा झरना
मंदिर परिसर के अंदर ही बने श्रीराम दरबार के बाहर झरना बनाया गया है। इसके साथ ही 11 झरोखे तैयार किए है। मंदिर के पुजारी पंडित दीपेश व्यास ने बताया कि राम नवमी पर भगवान श्रीराम का कनक भवन आयोध्या की तर्ज पर सुबह 8 बजे से श्रृंगार किया जाएगा। श्री विग्रह को कलात्मक वस्त्र और आर्टिफिशियल ज्वेलरी पहनाएंगे। भगवान को साफा बांधा जाएगा। उनका दावा है कि यह मप्र के राम मंदिरों में होने वाले आयोजनों में सबसे बड़ा आयोजन होगा।

रणजीत हनुमान मंदिर परिसर के सभी मंदिरों को फूलों से सजाया गया है।

मंदिर के हॉल को फूलों से सजाया।

मंदिर के प्रत्येक कोने को फूलों से सजाया।

रणजीत हनुमान मंदिर।

राम नवमी के दिन सुबह 6 बजे 7 दिवसीय अखंड रामायण की स्थापना होगी।

राम नवमी पर भक्त मंडल के 250 से ज्यादा भक्त यहां व्यवस्था संभालेंगे।
7 दिवसीय अखंड रामायण, 300 भक्त संभालेंगे व्यवस्था
उन्होंने बताया मंदिर में राम नवमी के दिन सुबह 6 बजे 7 दिवसीय अखंड रामायण की स्थापना होगी। 7 बजे से रामजी का अभिषेक होगा। 8 बजे बजे से रामजी का श्रृंगार शुरू होगा। इसमें करीब 2 से 3 घंटे लगेंगे। 12 बजे श्रीराम दरबार के पट खोले जाएंगे और आरती की जाएगी। 12.30 बजे तक भगवान की आरती होगी। ग्राउंड में पार्किंग से ही लाइन में लगकर भक्त मंदिर में प्रवेश करेंगे और सौम्य महल में भगवान के दर्शन करेंगे। राम नवमी पर भक्त मंडल के 250 से ज्यादा भक्त यहां व्यवस्था संभालेंगे।





