तोक्यो ओलिंपिक में आज का दिन भारत के लिए काफी अहम है। भारतीय आर्चर दीपिका कुमारी आज देश की झोली में एक मेडल डाल सकती हैं। इसके साथ ही बॉक्सर लवलीना भी पदक पक्का करने से बस एक कदम ही दूर हैं। अगर वह अपना क्वॉर्टर फाइनल मैच जीत जाती हैं तो वह कम से कम कांसा पक्का हो जाएगा।
- साबले ने ओलिंपिक में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनायाभारत के अविनाश साबले ने तोक्यो ओलंपिक की 3000 मीटर स्टीपलचेस स्पर्धा में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड बेहतर करते हुए अपनी हीट रेस में सातवां स्थान हासिल किया। साबले ने दूसरी हीट में 8 : 18 . 12 समय निकाला और मार्च में फेडरेशन कप में बनाया 8: 20. 20 का अपना ही रेकॉर्ड तोड़ा। हर हीट से शीर्ष तीन और सारी हीट से शीर्ष छह फाइनल में पहुंचते हैं और साबले का पहुंचना मुश्किल है।
- बैडमिंटन- जापान की नोजोमी ओकुहारा हारींजापान की नोजोमी ओकुहारा को चीन की ही बिंग जियाओ ने 13-21, 21-13, 21-14 से हराया
- ऐथलेटिक्स: पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेस राउंड1- हीट2

- ऐथलेटिक्स: पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेस राउंड1- हीट2, अविनाश का नैशनल रेकॉर्डअविनाश सैबल ने पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेस रेस में 8:18.12 का समय निकालकर नैशनल रेकॉर्ड बनाया। लेकिन यह टॉप 3 में पहुंचने के लिए काफी नहीं है। यानी उन्हें फाइनल में सीधा एंट्री नहीं मिलेगी।
- दीपिका अगले राउंड में25 मीटर पिस्टल इवेंट- राही के लिए मुश्किलराही सरनोबत ने अपने क्वॉलिफिकेशन राउंड में 573 अंक हासिल किए। इसमें 23 Xs पर लगे थे। वह 32वें स्थान पर रहीं। फाइनल में जगह बनाने के लिए यह काफी नहीं है। इसके साथ ही भारत की इस निशानेबाज के लिए राह बहुत मुश्किल हो गई है।
- क्वॉर्टर फाइनल में पहुंची दीपिकाक्सेनिया पेरोवा ने शूट-ऑफ में सात पर निशाना लगाया। दीपिका को जीत के लिए 8 या उससे ऊपर निशाना लगाना था। उन्होंने सीधा 10 पर निशाना लगाया और क्वॉर्टर-फाइनल में जगह बनाई।
- तीरंदाजी- पांचवां सेट हारीं दीपिकादीपिका कुमारी पांचवां सेट हारीं। अब शूटऑफ से होगा फैसला। दोनों के 5-5 अंक।
- छठे स्थान पर खिसकीं मनुमनु छठे स्थान पर खिसक गई हैं। लेकिन अभी उनके पास मौका है। उन्हें अपने प्रदर्शन पर टिके रहना होगा। तभी वह आगे बढ़ पाएंगी।
- दीपिका की वापसीदीपिका ने तीसरे सेट में शानदार वपासी की और 28-27 से जीत हासिल की। वह अभी 4-2 से आगे चल रही हैं।
- दूसरा सेट हारीं दीपिकादीपिका कुमारी को दूसरे सेट में हार का सामना करना पड़ा है। पहले दो शॉट तक वह आगे थीं। लेकिन आखिरी निशाना सेनिया पेरोवा ने 10 पर लगाया और दीपिका ने सात पर निशाना लगाया। इसके साथ ही वह दूसरा राउंड 27-26 से हार गईं।
- तीरंदाजी- दीपिका का मुकाबला शुरू, सटीक लगा रही हैं निशानाआर्चरी में वर्ल्ड नंबर वन दीपिका कुमारी को प्री क्वॉर्टर फाइनल में आरओसी (रूस ओलिंपिक कमिटी) की सेनिया पेरोवा से भिड़ रही हैं। दीपिका ने पहला सेट 25 के मुकाबले 28 अंक से जीता।
- राही ने ऐसे लगाया निशाना

- शूटिंग: 25m पिस्टल महिला क्वॉलिफिकेशनराही ने 25 मीटर में कुल 573 अंक हासिल किए हैं (प्रिसिशन और रैपिड) राउंड मिलाकर
- निशानेबाजों का दम
- तोक्यो ओलिंपिक में 25 मीटर पिस्टल महिला क्वॉलिफिकेशन के रैपिड राउंड का मुकाबला शुरू हो गया है। भारत की दो निशानेबाज इस मुकाबले के फाइनल में जगह बनाना चाहेंगी। राही सरनोबत और युवा मनु भाकर। राही ने पिछले राउंड में थोड़ा संघर्ष किया था। मनु थोड़ा बेहतर स्थिति में थीं और वह पांचवें स्थान पर थीं। वह टॉप की निशानेबाज से चार स्थान पीछे हैं।
- मेडल के पहुंचे बेहद करीब

- महिला हॉकी के लिए अहम मैचभारतीय महिला हॉकी टीम को अगर क्वॉर्टर फाइनल में जगह बनानी है तो उसे आज हर हाल में आयरलैंड को हराना ही होगा। टीम ने अभी तक तोक्यो ओलिंपिक में कोई मैच नहीं खेला है।
- पेरोवा हैं दीपिका के सामनेआर्चरी में वर्ल्ड नंबर वन दीपिका कुमारी को प्री क्वॉर्टर फाइनल में आरओसी (रूस ओलिंपिक कमिटी) की सेनिया पेरोवा से भिड़ना होगा। सेनिया 2016 के रियो ओलिंपिक्स और मौजूदा तोक्यो ओलिंपिक्स में महिलाओं के टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने वाली आरओसी टीम (2016 खेलों में रूस) की मेंबर रही हैं। दीपिका ने यदि सेनिया को हरा दिया तो उन्हें क्वॉर्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मैच भी जीतने होंगे। अगर कुमारी सेमीफाइनल में हार जाती हैं तो उन्हें ब्रॉन्ज मेडल मैच में उतरना होगा।
- भारतीय दल के आज के मुकाबले

- दीपिका, मनु-राही और लवलीना से आसआर्चरी में दीपिका कुमारी, शूटिंग में मनु भाकर और राही सरनोबत भारत को मेडल दिला सकती हैं। बॉक्सिंग में लवलिना बोरगोहेन अगर आज अपना क्वॉर्टर फाइनल मैच जीत लेती हैं तो वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगी और इस तरह वह भारत के लिए कम से कम ब्रॉन्ज मेडल सुनिश्चित कर देंगी।
- भारत के लिए अहम है आज का दिननमस्कार, तोक्यो ओलिंपिक अब लगभग अपने आधे पड़ाव पर पहुंच चुका है। आज 30 जुलाई का दिन भारत के लिए लिहाज से काफी अहम है। कई भारतीय खिलाड़ी आज अपना मेडल पक्का कर सकते हैं। भारत को निशानेबाजी, तीरंदाजी, बॉक्सिंग, बैडमिंटन और हॉकी में अहम मुकाबले खेलने हैं।





