राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता आज भी बहुत खराब है। वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान व अनुसंधान प्रणाली (SAFAR) के मुताबिक, दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) आज 387 दर्ज हुआ जो कि बहुत खराब कैटेगरी में आता है। राजधानी की सड़कों पर धुंध नजर आ रही है। इससे लोगों को यातायात में दिक्कत हो रही है।
PM मोदी 9 दिन में दूसरी बार वाराणसी जाएंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से गुरुवार को काशी आ रहे हैं। पीएम काशी में लगभग ढाई घंटे रहने वाले हैं। दिन में 12 बजे पीएम का आगमन होगा। 9 दिन में पीएम का यह दूसरा काशी दौरा है। इससे पहले 13 दिसंबर को वे काशी-विश्वनाथ कॉरिडोर समेत कई योजनाओं का उद्घाटन करने आए थे।
गुरुवार को वे अपने संसदीय क्षेत्र काशी को लगभग 2100 करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे। पीएम पिंडरा के करखियांव में अमूल दूध के प्लांट का शिलान्यास करेंगे। पीएम के आगमन के मद्देनजर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

पिंडरा के करखियांव में अमूल दूध के प्लांट का डिजाइन।
पीएम ने किया ट्वीट
काशी आगमन से पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार रात ट्वीट किया। अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि मेरे संसदीय क्षेत्र के साथ पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गुरुवार का दिन विकास कार्यों को समर्पित रहेगा। वाराणसी में दोपहर करीब एक बजे कई परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास का सौभाग्य प्राप्त होगा। इनसे राज्य की अर्थव्यवस्था के साथ ही किसान भाई-बहनों को भी लाभ होगा।
आज के प्रमुख इवेंट्स…
- 1. PM मोदी किसान सम्मान निधि के तहत 10वीं किस्त किसानों के खातों में ट्रांसफर करेंगे।
- 2. 5G नेटवर्क के खिलाफ बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला की अपील पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।
- 3. पूर्व PM चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन पर आज मनेगा राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया जा रहा है।





